×

सोनभद्र नरसंहार: आज पीड़ित परिजनों से मिलेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मगर प्रियंका पीड़ितों से मिलने की बात पर अड़ी रहीं। इसके बाद प्रियंका गांधी ने आखिरकार शनिवार को सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिजनों से मिर्जापुर के चुनार गेस्ट हाउस में मुलाकात की। प्रशासन ने सिर्फ दो लोगों को ही प्रियंका से मिलने की इजाजत दी।

Manali Rastogi
Published on: 21 July 2019 4:09 AM GMT
सोनभद्र नरसंहार: आज पीड़ित परिजनों से मिलेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
X
सोनभद्र नरसंहार: आज पीड़ित परिजनों से मिलेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सोनभद्र: यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों से मिलने जाएंगे। वह सबसे पहले सोनभद्र के जिला अस्पताल में पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। इसके बाद सीएम योगी लखनऊ वापस आने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

यह भी पढ़ें: इमरान आज अमेरिका दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधो को करेंगे मजबूत

बता दें कि सोनभद्र में जमीन विवाद को लेकर 10 लोगों की हत्या कर दी गई थी। बाद में इस मामले को लेकर राजनीति शुरू हो गई। इस दौरान पीड़ित परिवार से मिलने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी सोनभद्र गई थीं। हालांकि, उन्हें मिर्जापुर में रोक दिया गया था।

यह भी पढ़ें: ओ तेरी! नहाते समय लड़कियों के मन में आती हैं सिर्फ ये 6 बातें

Next Story