Sonbhadra: डीएम ने देखी अतिक्रमण की स्थिति, जाना पानी निकासी का हाल, दिए कई निर्देश

Sonbhadra: डीएम चंद्र विजय सिंह ने बुधवार की दोपहर जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज पर अतिक्रमण की स्थिति जानी। फ्लाईओवर के नीचे और इर्द-गिर्द पानी के निकासी का हाल जाना।;

Update:2022-06-01 15:15 IST

डीएम ने देखी अतिक्रमण की स्थिति।

Sonbhadra: डीएम चंद्र विजय सिंह (DM Chandra Vijay Singh) ने बुधवार की दोपहर जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज (District Headquarter Robertsganj) पर अतिक्रमण की स्थिति जानी। खासकर फ्लाईओवर के नीचे और इर्द-गिर्द बने अतिक्रमण तथा उसके चलते आवागमन में हो रही दिक्कत की स्थिति जानी। फ्लाईओवर तथा आस-पास की सड़कों से आने वाले पानी निकासी के बारे मे भीं जानकारी हासिल की। बारिश से पहले अतिक्रमण हटवाने और पानी निकासी व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए संबंधितों को निर्देश दिया।

डीएम ने नगरपालिका के अतिक्रमण रोधी अभियान की ली जानकारी

दोपहर बारह बजे के करीब अचानक से डीएम चंद्रविजय सिंह (DM Chandra Vijay Singh) का काफिला एडीएम नमामि गंगे आशुतोष दुबे (ADM Namami Gange Ashutosh Dubey) के साथ बढ़ौली चैक पर पहुंचा तो लोग चौंक उठे। डीएम ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी विजय कुमार (Executive Officer Vijay Kumar) को तलब कर नगर में शुरू किए अतिक्रमण रोधी अभियान, साफ-सफाई अभियान और पानी निकासी के बारे में जानकारी हासिल की।


फ्लाईओवर के नीचे एक छोर से दूसरे छोर तक बने अतिक्रमण की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के साथ ही, इसे हटवाने का निर्देश दिया। फ्लाईओवर से नीचे गिरने वाले पानी को पाइप के जरिए नीचे लाने की बजाय, सीधे गिराने से होती दिक्कत और दुर्घटना की बनती स्थिति को देखते हुए। डीएम ने तत्काल उपसा के लोगों से वार्ता की और इसे सही करने का निर्देश दिया।


पानी निकासी की व्यवस्था दुरूस्त करवाने के दिए निर्देश

अधिशासी अधिकारी को भी उपसा के लोगों से संपर्क कर फ्लाईओवर से होने वाली वाली पानी निकासी की व्यवस्था दुरूस्त करवाने के लिए कहा। आस-पास में भी पानी निकासी की स्थिति जानी और बारिश को निकट देखते हुए ईओ को समय रहते पानी निकासी की व्यवस्था दुरूस्त कराने के लिए सहेजा। यहां के बाद डीएम धर्मशाला चौक होते हुए चंडी तिराहा पहुंचे। वहां साइड लेन पर बनी अतिक्रमण की स्थिति फ्लाईओवर के नीचे और आस-पास बने अतिक्रमण के घरे को लेकर भी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।


डीएम के दौरे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप

नगर में भी अतिक्रमण और पानी निकासी की जानकारी लेने के साथ ही, इसको लेकर अविलंब आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। शासन के निर्देश पर जगह-जगह चलाए जा रहे अतिक्रमणरोधी अभियान के बीच डीएम का यह दौरा, खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसको लेकर जहां अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। वहीं सिविल लाइंस पर होती नापी भी सड़क के मध्य से महज 30 फीट का फासला लेकर निर्माण करने वालों की धड़कर बढ़ी रही।

Tags:    

Similar News