Sonbhadra News: प्रकृति की गोद में छिपा डोरिया नाला झरना बना सैलानियों का नया आकर्षण केंद्र

Sonbhadra News: सोनभद्र के म्योरपुर ब्लॉक स्थित डोरिया नाला (झरना) की प्राकृतिक सुंदरता सैलानियों को आकर्षित कर रही है, लेकिन अफसरों की लापरवाही से इसका विकास अधर में है।

Update:2025-11-09 12:21 IST

Sonbhadra News

Sonbhadra News: जंगलों की हरियाली के बीच बहती जलधारा, पहाड़ियों से गिरता झरना और चारों ओर फैली शांति—यह दृश्य किसी सपनों के लोक जैसा लगता है। म्योरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत बेलहथी के टेडीहवा टोला स्थित डोरिया नाला (झरना) की सुंदरता देखकर पर्यटक दंग रह जाते हैं।यहां तक कि रूस और थाईलैंड से भी सैलानी पहुंच चुके हैं और इस जगह की प्राकृतिक शोभा को अपने कैमरे में कैद कर चुके हैं।लेकिन अफसोस की बात है कि यह पर्यटन स्थल बनने की अपार संभावना रखने वाला क्षेत्र अफसरों की लापरवाही की भेंट चढ़ गया है।

क्या बोले ग्रामीण

ग्रामवासी रजवंती, रामनाथ और तेजू कहते है “डोरिया नाला इतना खूबसूरत है कि जो भी एक बार देखे, लौटकर जरूर आए। लेकिन सड़क, शौचालय, पेयजल और रोशनी की कमी के कारण लोग दोबारा नहीं आते।”स्थानीय लोगों ने डीएम बद्रीनाथ सिंह और वन विभाग के अफसरों से झरने के आसपास पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की मांग उठाई है, ताकि यह क्षेत्र रोजगार का केंद्र बन सके।“अगर वन विभाग झरने के पास पेयजल, बैठने की व्यवस्था और रोशनी जैसी बुनियादी सुविधाएं दे दे, तो यहां रोज़ाना सैकड़ों सैलानी पहुंचेंगे। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और गांव की तस्वीर बदल जाएगी।”

डीएम बद्रीनाथ सिंह ने दिए सख्त निर्देश

डीएम बद्रीनाथ सिंह ने अबाड़ी, सखलन फॉसिल्स पार्क, शिवद्वार मंदिर, कैलाश कुंज, विजयगढ़ किला, अगोरी किला जैसे स्थलों पर पर्यटन सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि— “इच्छुक युवाओं को पुलिस सत्यापन के बाद लोकल गाइड प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे आने वाले सैलानियों को जिले की संस्कृति और इतिहास से परिचित करा सकें।”

टूरिज्म वेबसाइट पर जानकारी होगी अपलोड

डीएम ने सभी होटल, गेस्ट हाउस और उनकी दरों को पर्यटन वेबसाइट पर अपलोड कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि आने वाले सैलानियों को ठहरने की जानकारी आसानी से मिल सके।साथ ही विजयगढ़ और अगोरी किला जैसे ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी एएसआई से संकलित करने को कहा गया है।

सलखन फॉसिल पार्क बनेगा नया आकर्षण केंद्र

सोनभद्र का सलखन फॉसिल पार्क भी अब पर्यटन विकास की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए 2 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित है। इस राशि से ग्लोवर, नेचर ट्रेल, चित्रण केंद्र और मुख्य द्वार का निर्माण होगा।साथ ही छोटे-छोटे वीडियो क्लिप बनाकर लोगों को फॉसिल पार्क के इतिहास से अवगत कराया जाएगा।अगर प्रशासनिक इच्छाशक्ति दिखाई जाए तो डोरिया नाला (झरना) जैसे स्थान न केवल सोनभद्र का नाम रोशन करेंगे, बल्कि सैकड़ों युवाओं को घर पर ही रोजगार देंगे।“डोरिया नाला को पर्यटक स्थल घोषित किया जाए।इससे गांव की पहचान बनेगी और युवा बेरोजगारी से मुक्त होंगे।”

Tags:    

Similar News