सपा ने किया 10 जिला और महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति, यहां देखें पूरी लिस्ट

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने घोषणा करते हुए 10 जिला और महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिसमें चौधरी लोटन राम निषाद को सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Update: 2020-03-16 16:22 GMT
akhilesh yadav

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने घोषणा करते हुए 10 जिला और महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिसमें चौधरी लोटन राम निषाद को सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्राण सिंह सपा जिलाध्यक्ष महोबा, विजय करण सपा जिलाध्यक्ष बांदा, आमिर खान सपा युवजन सभा जिला अध्यक्ष बांदा, विपिन सिंह सपा जिला अध्यक्ष फतेहपुर, सुजीत यादव सपा जिला अध्यक्ष वाराणसी, लाल बहादुर सपा जिला अध्यक्ष जौनपुर, नगीना साहनी सपा जिला अध्यक्ष गोरखपुर, गौहर अली सपा जिला अध्यक्ष संत कबीर नगर, समीम सुल्तानी सपा महानगर अध्यक्ष बरेली, राहुल चौधरी सपा महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद को जिम्मेदारी सौंपी है।

 

Tags:    

Similar News