Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद ने लिखा "इंडियंस आर डाग...", फिर गरमाया माहौल

Ramcharit Manas Controversy News: रामचरित मानस विवाद ठंडा होने का नाम नही लें रहा है। अब फिर से सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर ट्वीट कर माहौल को गरमा दिया है।

Written By :  Prashant Dixit
Update: 2023-02-02 07:18 GMT

Swami Prasad Maurya with Akhilesh Yadav (Photo: Social Media)

Ramcharit Manas Controversy News: रामचरित मानस विवाद ठंडा होने का नाम नही लें रहा है। अब फिर से सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर ट्वीट कर माहौल को गरमा दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा इंडियंस आर डाग कहकर अंग्रेजों ने जो अपमानव बदसलूकी ट्रेन में गांधी जी से की थीं। उसी प्रकार धर्म की आड़ में जो अपमानजनक टिप्पणी महिलाओं और शुद्र समाज पर की जाती है। उसका दर्द भी महिलाएं और शुद्र समाज ही समझ सकता है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया ये ट्वीट

"इंडियंस आर डाग" कहकर अंग्रेजों ने जो अपमान व बदसलूकी ट्रेन में गांधी जी से किया था, वह दर्द गांधी जी ने ही समझा था। उसी प्रकार धर्म की आड़ में जो अपमानजनक टिप्पणियां महिलाओं व शुद्र समाज को की जाती हैं उसका दर्द भी महिलायें और शुद्र समाज ही समझता है।

स्वामी प्रसाद मौर्य का यह बयान

बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री चंन्द्रशेखर के रामचरित मानस पर विवादित बयान देनें के बाद सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कुछ दिन पहले रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने रामचरित मानस की कुछ चौपाई पर एतराज जताते हुए विरोध किया था। स्वामी प्रसाद मौर्य ने उन चौपाईयों को बैन करने की भी मांग की थी। जिसके बाद ने सपा नेता का प्रदेश में भारी विरोध हुआ, तो वहीं कुछ लोगों ने समर्थन में रामचरित मानस की फोटों कॉपी की प्रतियां जला दी थी।

Tags:    

Similar News