यूपी : अब जेल में चलेगी अध्यात्म की क्लास, कैदियों के जीवन में आएगा सुधार

यूपी के गोरखपुर में जेल प्रशासन ने बंदियों के जीवन में सुधार के लिए अनूठा प्रयास किया है। धर्म-अध्यात्म संगीत भजन की क्लास चलाकर उनके विचारों को बदला जाएगा।

Update:2017-10-09 13:56 IST
यूपी : जेल में बंद कैदी अब खेल के मैदान में दिखाएंगे दम, ये है वजह

गोरखपुर : यूपी के गोरखपुर में जेल प्रशासन ने बंदियों के जीवन में सुधार के लिए अनूठा प्रयास किया है। धर्म-अध्यात्म संगीत भजन की क्लास चलाकर उनके विचारों को बदला जाएगा। कुछ बंदियों की इच्छा जताने के बाद जेल के अधिकारी आध्यात्मिक गुरु खोज रहे हैं।

गोरखपुर जेल में बंद 1,700 बंदियों में से 200 से ज्यादा की रुचि अध्यात्म में है। रोजाना सुबह नहाकर पूजा पाठ करने के बाद ही यह लोग नाश्ता भोजन लेते हैं। जेल के अधिकारियों से बातचीत में इन लोगों ने अध्यात्म की क्लास चलाने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें ... यूपी : जेल में बंद कैदी अब खेल के मैदान में दिखाएंगे दम, ये है वजह

बंदियों की इच्छा को देखते हुए वरिष्ठ जेल अधीक्षक, जेलर और डिप्टी जेलर अध्यात्म गुरु की तलाश में जुटे हैं। जो सुबह जेल में आकर प्रवचन सुना सके। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉक्टर रामधारी ने बताया कि अध्यात्म के जरिए ऐसा हौसला बनाने का प्रयास किया जा रहा है कि बंदी गलत रास्ता छोड़ स्वच्छ आचरण अपना लें।

आध्यात्म की तरफ बंदियों का रुझान

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्‍वरीय विश्‍व विद्यालय की तरफ से गोरखपुर जेल में ध्यान शिविर चलाया जा रहा है। इसमें रोजाना 50 से 60 बंदी भाग लेते हैं। सुबह 7:00 से 8:00 बजे तक चलने वाले कार्यक्रम में प्रवचन भी होते हैं। जेलर राम कुमार सिंह ने बताया कि आध्यात्म की तरफ बंदियों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। इस साल 750 बंदियों ने नवरात्रि व्रत रखा था। जो पिछले साल से ज्यादा है।

Tags:    

Similar News