UP: नदियों ने बरपाया कहर, सैकड़ों गांवों में भरा पानी, फसलें बर्बाद

Update: 2016-07-30 18:17 GMT

लखनऊः बारिश की वजह से यूपी में उफनाई नदियां कहर बरपा रही हैं। सैकड़ों गांव पानी में डूबे हुए हैं। हजारों एकड़ जमीन पर फसलें बर्बाद हो गई हैं। तमाम रास्तों पर पुल बहने की वजह से आवागमन ठप पड़ गया है। सूबे के पश्चिम से लेकर पूरब तक नदियों की विनाशलीला की वजह से लोगों को पलायन करने पर मजबूर होना पड़ा है।

क्या है अवध इलाके का हाल?

-लखीमपुर में शारदा और घाघरा उफनाई हुई हैं। पलिया में शारदा नदी खतरे के निशान से ऊपर है। कई गांव और फसलें पानी में डूबी हुई हैं।

-सीतापुर में घाघरा की कटान में दो दर्जन से ज्यादा घर समा गए। रेउसा का निर्मलपुरवा गांव खालो हो गया है।

-बहराइच में घाघरा और सरयू के कहर से दर्जनों गांवों में पानी भर गया है, तमाम कच्चे मकान ध्वस्त हो गए हैं।

-गोलागंज और कायमपुर में घाघरा नदी कटान कर रही है।

-बलरामपुर में राप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर है। तुलसीपुर के बीच बौद्ध परिपथ, ललिया महराजगंज रोड, गौरा चौराहा-तुलसीपुर मार्ग समेत कई रास्तों पर आवागमन ठप पड़ गया है।

पूर्वांचल में ये है हाल

-गोरखपुर और बस्ती मंडल में सभी नदियां उफनाई हुई हैं।

-सिद्धार्थनगर जिले में बाढ़ का कहर बरप रहा है।

-गोरखपुर में राप्ती और घाघरा खतरे के निशान से ऊपर हैं। एक दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी भरा है।

-बस्ती में राप्ती और देवरिया में घाघरा और राप्ती नदियों से गांवों में पलायन की स्थिति है।

अन्य इलाकों में भी कहर

-बरेली जिले में सभी नदियों का स्तर बढ़ रहा है।

-बदायूं में गंगा का स्तर बढ़कर कई गांवों तक पहुंच गया है।

-शाहजहांपुर और पीलीभीत में भी हालात बदतर हैं।

-अलीगढ़ के एटा और कासगंज में उफनाई गंगा का पानी लगातार बढ़ रहा है।

-मालन नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने से बिजनौर से हरिद्वार का रास्ता बंद हो गया है।

-गंगा का स्तर बढ़ने से दर्जनभर गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

Tags:    

Similar News