5 फरवरी से UP विधानसभा बजट सत्र, गवर्नर करेंगे दोनों सदनों को संबोधित

यूपी विधानसभा का बजट सत्र आगामी 5 फरवरी से शुरू होगा। राज्यपाल रामनाईक दोनों सदनों को संयुक्त रूप से विधानसभा मण्डप में सुबह 11 बजे संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव नजदीक है। इसकी वजह से ये सत्र अहम माना जा रहा है।;

Update:2019-01-21 18:30 IST
5 फरवरी से UP विधानसभा बजट सत्र, गवर्नर करेंगे दोनों सदनों को संबोधित
  • whatsapp icon

लखनऊ: यूपी विधानसभा का बजट सत्र आगामी 5 फरवरी से शुरू होगा। राज्यपाल रामनाईक दोनों सदनों को संयुक्त रूप से विधानसभा मण्डप में सुबह 11 बजे संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव नजदीक है। इसकी वजह से ये सत्र अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें.....यूपी विधानसभा: हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही जारी, अहमद हसन ने योगी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

भाजपा सरकार पहले से ही चुनावी मोड में आ चुकी है। बजट सत्र में लोक लुभावनी घोषणाएं हो सकती है। इधर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के दिव्यांगजनों, वृद्धों की पेंशन राशि 500 रूपये प्रतिमाह देने की घोषणा कर दी है। इससे शासन पर अतिरिक्त रूप में 600 करोड़ का व्यय भार आएगा। नौ लाख से अधिक चिन्हित किए गए नये लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। पेंशन का लाभ जरूरतमंदों को मिल सके। इसके लिए कैम्प लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे वृद्धा पेंशन, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों के रूप में पेंशन पाने वालों की संख्या बढकर 70 लाख से अधिक हो जाएगी।

यह भी पढ़ें.....लखनऊः यूपी विधानसभा में इस साल का अनुपूरक बजट हुआ पारित

Tags:    

Similar News