UP Election 2022: चुनाव प्रचार के लिए लखनऊ पहुंचे कन्हैया कुमार पर युवक ने फेंकी स्याही

UP Election 2022: कांग्रेस के लखनऊ मध्य विधानसभा प्रत्याशी सदफ जाफ़र के प्रचार के लिए कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार आज राजधानी लखनऊ पहुँचे। इस दौरान एक युवक ने कन्हैया कुमार पर स्याही फेंक दिया।

Published By :  Bishwajeet Kumar
Written By :  Ashutosh Tripathi
Update: 2022-02-01 14:17 GMT

लखनऊ में चुनाव प्रचार करते कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार  (तस्वीर: आशुतोष त्रिपाठी, न्यूज़ट्रैक)

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों अपनी कमर कस ली है, सभी पार्टियाँ जनता को लुभाने के लिए लगातार प्रचार प्रसार कर रही है। इसी कड़ी के कांग्रेस पार्टी की लखनऊ मध्य विधानसभा सीट की प्रत्याशी सदफ जाफ़र के प्रचार के लिए कांग्रेस पार्टी (Congress Party) स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) मंगलवार को राजधानी लखनऊ पहुँचे।

कन्हैया कुमार प्रत्याशी सदफ जाफ़र (Sadaf Zafar) के साथ गोलगंज इलाक़े में प्रचार करने पहुँचे, जहां कन्हैया ने लोगों से अपील की कि चुनाव में कांग्रेस पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाये। इससे पहले कन्हैया कुमार कांग्रेस पार्टी कार्यालय पहुँचे थे जहां युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन था। कार्यक्रम में उस समय भगदड़ मच गयी जब एक अज्ञात व्यक्ति ने कन्हैया कुमार पर स्याही फेंकने का प्रयास किया। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवक को जमकर पीटा

कांग्रेस कार्यालय में कन्हैया कुमार का स्याही फेंकने वाले युवक को कार्यालय पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर पीटा। बता दें कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार आज लखनऊ में लखनऊ सेंट्रल विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सदफ जफर के नामांकन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान कन्हैया कुमार ने लखनऊ में कई इलाकों में डोर-टू-डोर प्रचार करके कांग्रेस पार्टी को वोट देने के लिए लोगों से अपील भी किया। कांग्रेस पार्टी के चुनावी प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कांग्रेस अब नहीं हो रही है पुराने लोग छोड़ रहे हैं लेकिन अब नए लोग शामिल भी हो रहे हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में लखनऊ का सेंट्रल विधानसभा सीट बहुत ही ज्यादा वीवीआईपी सीट माना जाता है। इस बार के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवार के तौर पर सोशल एक्टिविस्ट सदफ जफर को लखनऊ सेंट्रल से चुनावी रण में उतारा है। सदफ जफर 2019 से ही सुर्खियों में काफी ज्यादा रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सदफ जफर ने विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके बाद इस मामले में उन्हें लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। सदफ जफर फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर है।   

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News