UP को मिला नया DGP, राजीव कृष्ण संभालेंगे अब यूपी पुलिस की कमान
IPS Rajeev Krishna New DGP: वरिष्ठ IPS अधिकारी राजीव कृष्ण को राज्य का नया DGP नियुक्त किया गया है। वह मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार की जगह लेंगे।
IPS Rajeev Krishna New DGP: वरिष्ठ IPS अधिकारी राजीव कृष्ण को राज्य का नया DGP नियुक्त किया गया है। वह मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार की जगह लेंगे। राजीव कृष्ण 1991 बैच के आईपीएस अफसर हैं और पुलिस महकमे में लंबा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही उन्हें डीजी विजिलेंस का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था। इसके अलावा, उन्होंने बीएसएफ में आईजी ऑपरेशंस के पद पर भी कार्य किया, जहां वे चार वर्षों तक भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमाओं पर संचालित सभी अभियानों की जिम्मेदारी संभालते रहे।
1991 बैच के IPS अधिकारी हैं राजीव कृष्ण
राजीव कृष्ण उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे 1991 बैच के IPS हैं। राजीव कृष्ण चर्चा में तब आये जब 2004 में आगरा के SSP रहते चर्चा में आये थे। अपनी पोस्टिंग के दौरान उन्होंने एक स्पेशल ऑपरेशन चलाते हुये बीहड़ों में सक्रिय किडनैपिंग गैंग पर कड़ा प्रहार किया था। उनके अगुवाई में की गई कार्रवाई की बड़ी सराहना हुई थी।
कहां हुई थी शिक्षा-दीक्षा
राजीव कृष्ण का जन्म 20 जून 1969 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वे संघ लोक सेवा आयोगकी सिविल सेवा परीक्षा में सम्मिलित हुए और 1991 में परीक्षा उत्तीर्ण कर IPS के रूप में चयनित हुए।
एक बार फिर यूपी को मिला कार्यवाहक DGP
आईपीएस राजीव कृष्ण यूपी पुलिस अफसरों की कॉडर लिस्ट में 12वें स्थान पर हैं। उन्हें फिलहाल संघ लोक सेवा आयोग से स्थायी डीजीपी के रूप में मंजूरी नहीं मिल सकती। इसके लिए उन्हें मार्च तक इंतजार करना होगा। तब तक डीजी रैंक के कई वरिष्ठ अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके होंगे।