Jalaun News: जालौन में यमुना नदी में डूबा 14 वर्षीय किशोर, तलाश अभियान जारी

Jalaun News: जालौन के मसगांव में यमुना नदी में स्नान करने गया 14 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया। पुलिस-प्रशासन की निगरानी में स्थानीय गोताखोरों ने तलाश अभियान शुरू किया।

By :  Afsar Haq
Update:2026-08-14 15:45 IST

Jalaun News

Jalaun News: शुक्रवार को यमुना नदी में स्नान करने गया 14 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। किशोर के डूबने की खबर सुनकर परिजन बदहवास हालत में नदी किनारे पहुंचे। वहीं, बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस और प्रशासन की निगरानी में स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कराई गई, लेकिन देर तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

जानकारी के अनुसार, मसगांव निवासी 14 वर्षीय किशोर शुक्रवार को यमुना नदी में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और देखते ही देखते नदी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी की गहराई और तेज बहाव के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने कुठोंद थाना पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारा गया।

गोताखोरों ने नदी के संभावित स्थानों पर किशोर की तलाश शुरू की।काफी देर तक चले तलाशी अभियान के बावजूद किशोर का कोई पता नहीं चल सका। नदी किनारे परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। परिजन किशोर के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुलिस-प्रशासन की निगरानी में तलाश अभियान जारी है।अधिकारियों ने गोताखोरों को नदी में सावधानीपूर्वक तलाश करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और किशोर की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags:    

Similar News