मौसम: यूपी में गुनगुनी धूप, दिल्ली में छाई बदली

Update: 2016-01-27 07:55 GMT

लखनऊ. मौसम में लगतार बदलाव जारी है, इसका प्रभाव सबसे ज्यादा यूपी में पड़ता नजर आ रहा है। यहाँ मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश में गुनगुनी धूप से लोगों को राहत मिली है। वहीँ बिहार में पिछले 24 घंटों में टेम्परेचर बढ़ा है, जबकि दिल्ली में आंशिक बदली छाई रही।

यूपी में मिलेगी शीतलहर से राहत

* मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में एक बार फिर टेम्परेचर गिरेगा।

* टेम्परेचर एक डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरने की संभावना है।

* डायरेक्टर जेपी गुप्ता के अनुसार दिन में धूप खिली रहेगी।

* इस दौरान लोगों को शीतलहर से भी राहत मिलेगी।

* बुधवार सुबह लखनऊ का मिनिमम टेम्परेचर 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

* दिन में मैक्सिमम टेम्परेचर 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद।

* इलाहाबाद में मिनिमम टेम्परेचर 6.7 डिग्री।

* कानपुर में मिनिमम टेम्परेचर 5.7 डिग्री।

* वाराणसी में मिनिमम टेम्परेचर 4.6 डिग्री।

* गोरखपुर में मिनिमम टेम्परेचर 6 डिग्री।

* झांसी में मिनिमम टेम्परेचर 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

दिल्ली में बदली तो पटना में धूप

जहाँ देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह आंशिक रूप से बदली छाई रही, वहीँ बिहार की राजधानी पटना में धूप खिली रहने से टेम्परेचर में वृद्धि दर्ज की गई।

* दिल्ली में मिनिमम टेम्परेचर 9 डिग्री सेल्सियस रहा।

*मैक्सिमम टेम्परेचर 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

* पटना में बुधवार को मिनिमम टेम्परेचर 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

* दिन का मैक्सिमम टेम्परेचर 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

Tags:    

Similar News