'भक्तों' ने लिखी केशव चालीसा, सोशल मीडिया पर खूब हो रही VIRAL

Update: 2016-06-19 09:48 GMT

लखनऊ: यूपी की राजनीति में नेताओं की तारीफ में पोस्टर-होर्डिंग्स के माध्यम से महिमा मंडन का इतिहास रहा है। समय-समय पर कुछ प्रशंसक चालीसा भी लिखते रहे हैं। इसी क्रम में नया नाम है बीजेपी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या का है।

गौरतलब है कि इससे पहले बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती और वर्तमान सीएम अखिलेश यादव का चालीसा तैयार है। इलाहाबाद में केशव प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने केशव चालीसा तैयार। इसे सोशल मीडिया के जरिए खूब शेयर किया जा रहा है।

चालीसा कुछ इस तरह है...

जय केशव ग्यान गुन सागर

जय केशव तिहुँ लोक उजागर।।

यूपी दूत अतुलित बलधामा

मौर्या पुत्र केशव नामा।।

तुम उपकार यू पी पर कीन्हा

कच्छ संवारि स्वर्ग सम कीन्हा।।

माया, मुलायम थर थर काँपैं

काँग्रेस को चिंता व्यापै।।

नासहि सपा मिटैं बसपाई

खिलै कमल फूलैं भजपाई।।

साधु संत के तुम रखबारे

असुर निकंदन यू पी दुलारे।

संत रसायन तुम्हरे पासाï

सदा रहहु भारत के दासा।।

यू पी विश्वगुरु बन जावै

जब केशव लखनऊ मैं आवै।।

बसपा सपा दोउ निकट न आवै

जब केशव को नाम सुनावै।।

नासहिं दुष्ट और अपराधा

भ्रष्टाचार मिटावहिं बाधा।।

करहि विकास स्वर्ग सम सुंदर

बनहि राम को सुंदर मंदिर।।

असुर निवारि सुरन्ह कौ थापैं

राहुल सोनिया कबहुँ न व्यापै।।

केशव मंत्र एक सम जाना

करहि विकास राष्ट्र सनमाना।।

भारत राष्ट्र पराक्रमशाली

होहि सिद्ध यह शंशय नाही।।

।। जय केशव।।

Tags:    

Similar News