CM Yogi Slams Ajendra Singh Lodhi: PM Modi पर सपा सांसद Ajendra Singh Lodhi की टिप्पणी पर भड़के CM Yogi, दिया ये कड़ा जवाब

CM Yogi Slams Ajendra Singh Lodhi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी पर सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की अभद्र टिप्पणी को 'अक्षम्य' और 'वैचारिक दिवालियापन' करार दिया है।

By :  Shivam
Update:2026-05-11 21:42 IST

CM Yogi Adityanath 

CM Yogi Slams Ajendra Singh Lodhi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। मुख्यमंत्री ने इस बयान को न केवल 'अशोभनीय' और 'अक्षम्य' बताया, बल्कि इसे भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों पर एक गहरा आघात करार दिया। यह विवाद तब शुरू हुआ जब महोबा में एक प्रदर्शन के दौरान सपा सांसद ने प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है।

लोकतांत्रिक गरिमा पर प्रहार: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जैसे गरिमामय पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग सांसद के 'वैचारिक दिवालियापन' को दर्शाता है। योगी ने जोर देकर कहा कि यह अपमान सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देश के 145 करोड़ नागरिकों के उस जनादेश और विश्वास का है जिसने प्रधानमंत्री को चुना है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जनता सार्वजनिक जीवन में ऐसी अमर्यादित भाषा और आचरण का जवाब सही समय आने पर जरूर देगी।

क्या था सपा सांसद का विवादित बयान?

मामला उस समय का है जब सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी अपने समर्थकों के साथ महोबा कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। वे स्मार्ट मीटर के विरोध और अन्य 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन देने आए थे। कलेक्ट्रेट परिसर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं और उनके सुझावों को लेकर तीखी बयानबाजी की। सांसद ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए आरोप लगाया कि एक तरफ देश की जनता को सादगी की सलाह दी जाती है, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री खुद विदेश यात्राओं पर भारी खर्च कर रहे हैं। उनके इस बयान के दौरान सपा के जिलाध्यक्ष शोभा लाल यादव और कई कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद थे।

Tags:    

Similar News