Bhojpuri Video Songs: नीलम गिरी को रेड सड़िया में देख अंकुश- राजा हुए दीवाने, एक्ट्रेस पड़ गई मुश्किल में, वीडियो वायरल

Bhojpuri Video Songs: रेड सड़िया में भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट फेमस एक्ट्रेस को वीडियो में लिया गया है। उन्होंने रेड साड़ी पहनी है और वह कमाल की लग रही है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-11-14 10:09 GMT

Ankush Raja And Neelam Giri New Song(video-social media)

Bhojpuri Video Songs: भोजपुरी सिनेमा के फेमस सिंगर और एक्टर अंकुश-राजा, हमेशा ही अपने म्यूजिक वीडियो के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन ज्यादातर वीडियो में अंकुश ही देखने को मिलते हैं। बता दें कि यह दोनों भाई है। परन्तु इनके नए गाने में दोनों भाई एक साथ नजर आ रहे हैं। कुछ ही समय पहके रिलीज़ हुए गाने रेड सड़िया में अंकुश और राजा की जोड़ी कमाल लग रही है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। लेकिन मजे की बात यह है कि सॉन्ग में अंकुश और राजा दोनों एक ही लड़की से फ़्लर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।

रेड सड़िया में दोनों भाई के डैशिंग लुक ने किया सबको दीवाना, नीलम गिरी ने जीता अंकुश-राजा का दिल

रेड सड़िया में भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट फेमस एक्ट्रेस को वीडियो में लिया गया है। उन्होंने रेड साड़ी पहनी है और वह कमाल की लग रही है। नीलम गिरी अपने को-स्टार पर अपनी अदाओं और प्यार का जादू चला रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं, एक्ट्रेस को इम्प्रेस करने के लिए अंकुश-राजा कितनी मेहनत कर रहे हैं। गाने की जगह शहर या बाजार की लग रही है। रेड सड़िया में नीलम गिरी और अंकुश, राजा की डांस स्टेप कमाल की है। वह बहुत ही अच्छे डांस मूव्स कर रहे हैं। वीडियो यंगस्टर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

वीडियो में आप देख सकते हैं। कि वह लड़की को पटाने के लिए उसके साथ फ़्लर्ट कर रहे हैं। जैसे कि असल जिंदगी में होता है, वह भी बिल्कुल ऐसा ही कर रहे हैं। क्ट्रेस को देख उसके करीब आने की कोशिश करते हैं। इस गाने को अंकुश, राजा और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। आर्यन देन ने इसे डायरेक्ट किया है, इसके लिरिक्स रजनीष चौबे ने लिखे हैं। बताते चलें कि इस म्यूजिक वीडियो को 17 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इसे लाखों व्यूज भी मिल चुके हैं। फैंस इस गाने को बेहद पसंद कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News