Ram Mandir Video: मोदी ने दिया भव्य मंदिर, सिसक रहा होगा बाबर

Ayodhya Ram Mandir Video: याद आ रहा है उजबेकी लुटेरा बाबर भी। जो काबुल में अपनी कब्र में अब अकुला रहा होगा। गम गलत करने के लिए शराब खोज रहा होगा। शराब के चलते ही मरा था। हालांकि उसके विध्वंस पर अब भव्य निर्माण हो रहा है।

Newstrack :  Network
Update: 2023-12-30 08:46 GMT

Ayodhya Ram Mandir Video: अवंतिका सम्राट विक्रमादित्य से लेकर नरेंद्र दामोदर दास मोदी तक बीस सदियां और आठ दशक बीते। अब मोक्षपुरी अयोध्या का पुराना स्वरूप लौट रहा है। उसकी भव्यता लौट रही है। कभी रामभक्त और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का यह नारा था-“ राम लला हम आयेंगे। मंदिर वहीं बनाएंगे।” इसके लिए उन्होंने अपनी सरकार की बर्ख़ास्तगी झेली। एक दिन का कारावास दिल्ली के तिहाड़ जेल में काटा। लेकिन नरेंद्र दामोदर दास मोदी के बाद यह सब सपना उन लोगों का , जिन्होंने मंदिर के लिए लड़ाई लड़ी, जो अयोध्या के स्वरूप पर गौरवान्वित हो सकते हैं, लौट रहा है। आज जब इस बात की मुनादी पीट दी गयी है कि बाइस जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पूजा पाठ के लिए लोग राम लला तक पहुँच पायेंगे। लंबे समय तक टाट में रहे राम लला का भव्य मंदिर का निर्माण जब हो रहा तब कल्याण सिंह सरीखे तमाम लोगों के उत्सर्ग भी याद आ रहे हैं।

याद आ रहा है उजबेकी लुटेरा बाबर भी। जो काबुल में अपनी कब्र में अब अकुला रहा होगा। गम गलत करने के लिए शराब खोज रहा होगा। शराब के चलते ही मरा था। हालांकि उसके विध्वंस पर अब भव्य निर्माण हो रहा है। उसी ने यज्ञवेदी को ध्वस्त किया था, जहां कोशल नरेश दशरथ ने भगवान राम के जन्म के लिए पूजा की थी।

अपनी पार्टी के तीन वादों में एक मंदिर वाला तो मोदी ने पूरा कर दिया। कश्मीर का विलय 370 हटने से वास्तविक हो गया। बस एक राष्ट्र, एक कानून का वादा शेष है।

Tags:    

Similar News