Wedding Video Viral: वरमाला के चलते दूल्हे ने किया कुछ ऐसा जिसे देख कर हर कोई हो गया हैरान, वीडियो वायरल!

Wedding Video Viral: वायरल वीडियो में एक प्यारे से कपल नजर आ रहे हैं और दूल्हे ने अचानक अपनी दुल्हन के पैर छू लिए। वीडियो में शादी के दौरान वरमाला हो रही है। जिसमें दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-09-30 08:47 GMT

Wedding Video Viralसोशल मीडिया पर शादी के तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसे यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं। वीडियोस में आपने कपल का प्यार देखा होगा उनका डांस देखा होगा और वरमाला के टाइम कई फनी सीन भी देखे होंगे। इन वीडियोस को देख कर यूजर्स वीडियो में जो भी कपल गोल्स होते हैं। उन्हें फॉलो करते हैं और अपनी शादी को मजेदार और यादगार बना देते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कपल गोल्स के साथ-साथ एक ऐसी चीज़ दिखाई है जिसे दुनिया के हर दूल्हे को फॉलो करना चाहिए।

दुल्हन के पैर छू लिए

वायरल वीडियो में एक प्यारे से कपल नजर आ रहे हैं और दूल्हे ने अचानक अपनी दुल्हन के पैर छू लिए। वीडियो में शादी के दौरान वरमाला हो रही है। जिसमें दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं। दोनों ही बहुत प्यारे और खुश नजर आ रहे हैं। इसी बीच दूल्हे ने अचानक से और बड़े प्यार से इतने सारे लोगों के सामने बिना किसी की परवाह किए अपनी दुल्हन के पैर छू लिए। फिर दुल्हन चौंक जाती है और बहुत खुश भी हो जाती है। इसके बाद वह अपने दूल्हे को गले लगा लेती है। जिस समाज में एक पत्नी को बराबर का दर्जा भी नहीं दिया जाता उस समाज में इस व्यक्ति ने ये किया जो कि हर कोई नहीं कर सकता है। ये व्यक्ति बदलते समाज के लिए एक उदाहरण है।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

वीडियो को यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर gaur_rang नामक अकाउंट ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा दूल्हे के इस व्यवहार ने हमारा दिल जीत लिया। वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स अपना रिएक्शन भी शेयर कर रहे हैं। इस समाज में पत्नियों को नीचा दिखाने वाले रीती रिवाजो को तोड़ते हुए इस दूल्हे ने अपनी पत्नी को सबके सामने इतना बड़ा दर्जा दिया है। दुनिया के हर व्यक्ति को अपनी पत्नी की ऐसे ही इज्जत और प्यार करना चाहिए।

Tags:    

Similar News