Food Video: महिलाओं को ऐसे होटल चलाते नहीं देखा होगा, वीडियो हुआ वायरल

Food Video: थाईलैंड की इस महिला के हाथ से बना अंडा रोल बहुत ही स्वादिष्ट होता है। लोग दूर-दूर से इस जगह पर अंडा रोल खाने के लिए आते हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2022-06-07 10:00 GMT

 स्ट्रीट फ़ूड: Food Video - Newstrack

Food Video: सोशल मीडिया (social media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल (video viral) हो रहा है जिसमें एक महिला एक होटल में अंडा रोल (egg roll) बनाते हुए नजर आ रही है। थाईलैंड की इस महिला के हाथ से बना अंडा रोल बहुत ही स्वादिष्ट होता है। लोग दूर-दूर से इस जगह पर अंडा रोल खाने के लिए आते हैं। वैसे भी लोग स्वादिष्ट खाने के लिए दूर-दूर तक चले जाते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो थाईलैंड का है। स्ट्रीट फ़ूड (street food) में अंडा रोल के लिए मशहूर यह महिला पहले बड़े से तवे पर पराठा बनाती है, उसके बाद उस पर अंडे की जर्दी डालकर उसको गोल-गोल घुमाकर चारो तरफ राउंड शेप में फैलाती है। उसके बाद महिला उस पर बूंदी डालकर एक स्वादिष्ट अंडा रोल बनाती है।

थाईलैंड के लोकप्रिय व्यंजन

थाईलैंड का यह ट्रीट फ़ूड अंडा रोल बहुत ही मशहूर है थाईलैंड की यह महिला कई तरह के स्वादिस्ट व्यंजन बनाती है। जैसे हरे धनिए, लाल मिर्च, पीले नीबू, झींगा और नूडल्स के साथ परोसा गया, पैड थाई (pad thai) सबसे रंगीन व्यंजन है जिसे शायद ही आपने कभी देखा होगा।

स्टर फ्राइड राइस नूडल्स

स्टर फ्राइड राइस नूडल्स (Stir Fried Rice Noodles) भी थाईलैंड के लोकप्रिय व्यंजनों में से एक हैं। इस डिश के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी भी जुड़ी हुई है। बता दें कि चावल की कमी से निपटने के लिए इस डिश में नूडल्स को शामिल किया गया था।

Tags:    

Similar News