Video Viral: भगवान ऐसा दिन किसी को ना दिखाएं, एक बहन ने अपनी भाई की कब्र पर काटे अपने बाल !

Iran Video Viral: इस वीडियो में एक बहन अपने भाई को श्रद्धांजलि देने के लिए उसकी कब्र पर बाल काट रही है और अपने भाई को याद कर बहुत रो रही है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-09-30 07:28 GMT

Iran Video Viral:ईरान में हिजाब को लेकर विवाद खत्म नहीं हुआ है बल्कि अब तो और भी ज्यादा बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर विवाद को लेकर कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिन्हे देख कर यूजर्स भावुक हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक बहुत इमोशनल वीडियो सामने आया है जिसे देख कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे, और आपकी आँखों में बस आंसू होंगे। दरअसल इस वीडियो में एक बहन अपने भाई को श्रद्धांजलि देने के लिए उसकी कब्र पर बाल काट रही है और अपने भाई को याद कर बहुत रो रही है।

विरोध के दौरान चली गई जान

महिला के भाई का नाम जवाद हैदरी है उन्होंने इस विरोध के चलते अपनी जान गवा दी। जवाद को श्रद्धांजलि देने बहुत से लोग पहुंचे थे और उनकी बहन ने उनकी कब्र पर बाल काट कर रख दिए, बता दें कि जबसे 22 साल कि महसा अमीनी ने सही से हिजाब नहीं पहना था इसके दौरान ईरान की नैतिकता पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया वह तीन दिन तक कोमा में रही और फिर उसने अपना दम तोड़ दिया। इसके बाद ईरानी महिलाएं दुनिया भर में इसका विरोध कर रही है। वीडियो में जवाद हैदरी की कब्र फूलो से ढकी हुई है और उसकी कब्र के पास में उसकी बहन बैठी है और भी लोग है। उसकी बहन बाल काट कर उसकी कब्र पर फेक रही है ऐसा इसलिए क्योंकि बाल काट कर वहा कि महिलाएं अपना गुस्सा और दुःख जताती है।

दुनिया भर में ये वीडियो वायरल हो रहा है। महसा अमीनी की मोत के बाद जगह-जगह पर इसका विरोध हो रहा है। अभी लंदन में भी इसका विरोध देखा गया जिसमे कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक 700 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 41 लोगों कि जान ले ली गई है। ईरान में विरोध की बात को छुपाने के लिए या विरोध को दबाने के लिए वहा पर सारे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रोक लगा दी है वह का कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया का उपयोग नहीं कर सकता है।

Tags:    

Similar News