Mumbai Video Viral: मुंबई में कोरियन यूट्यूबर के साथ सरेआम छेड़छाड़, वीडियो देख कर हो जाओगे हैरान

Mumbai Video Viral: वायरल वीडियो में मुंबई की सड़क पर कुछ व्यक्ति कोरियन महिला का हाथ पकड़ कर खींचते हुए नजर आ रहे हैं। उनके मना करने के बाद भी वह उनके साथ जबरदस्ती कर रहे हैं। वह इसका विरोध करती है तो भी वह उसके करीब आने की कोशिश करते हैं।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-12-01 08:35 GMT

Mumbai Video Viral(video-social media)

Mumbai Video Viral: सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिसे देख कर हैरानी भी होती है और कुछ सिखने को भी मिलता है। मुंबई की एक सड़क पर कुछ लोगों ने कोरियाई महिला यूट्यूबर के साथ छेड़छाड़ की, साथ में उन्हें बहुत परेशान भी किया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है लड़की दक्षिण कोरिया की है। वह यूट्यूब पर लाइव थी, तभी कुछ लोगों ने मिलकर उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की वीडियो ऑन होने की वजह से ये सब उसमें रिकॉर्ड हो गया। जिसके बाद पुलिस ने इस पर एक्शन ले लिया।

कोरियन महिला यूट्यूबर के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, इसके बाद जो पुलिस ने किया, देखे वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में मुंबई की सड़क पर कुछ व्यक्ति कोरियन महिला का हाथ पकड़ कर खींचते हुए नजर आ रहे हैं। उनके मना करने के बाद भी वह उनके साथ जबरदस्ती कर रहे हैं। वह इसका विरोध करती है तो भी वह उसके करीब आने की कोशिश करते हैं। जैसे ही महिला वहां से जाने लगती है, युवक बाइक पर एक अन्य व्यक्ति के साथ बैठ जाता है और वह दोनों मिकार महिला को लिफ्ट ऑफर करते हैं। फिर महिला उन्हें मना कर देती है। वह इंग्लिश में कहती है कि उसका घर यहां से पास ही है और वहां से चली जाती है। इस सब के बाद महिला काफी घबरा जाती है और उन लोगों की यह हरकत कैमरा में रिकॉर्ड हो जाती है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @Beaver_R6 नामक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा कल रात खार में कोरिया की एक स्ट्रीमर को इन लड़कों ने परेशान किया जब वह 1000+ लोगों के सामने लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। यह निंदनीय है और इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। यह सज़ा से बच नहीं सकता। पुलिस ने बात को सुनकर दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है, वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा यह लाइव खुला मंच हुआ, दूसरे देशों के लोग, हमारे देश के लोग देख रहे हैं, यह बहुत शर्म की बात है।

Tags:    

Similar News