Leopard Video: जब कुएं में गिरा खूंखार तेंदुआ सीढ़ियों से उतरा, नहीं देखा होगा ये वीडियो

Leopard Rescued Video: ओडिशा के संबलपुर जिलें से वायरल हो रहा है, जिसमें दमकल कर्मियों के प्रयास से कुएं में गिरे एक तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता पाई गई।;

Written By :  Rajat Verma
Update:2022-06-09 08:20 IST

कुएं में गिरे तेंदुए तो दमकल कर्मियों ने बचाया

Leopard Rescued Video: दमकल विभाग कर्मियों द्वार साहस और शौर्य के परिचय के साथ अंजाम दिए गए तमाम बचाव अभियानों के बारे में आपने देखा और सुना होगा लेकिन इस वीडियो में दिखाई गई बचाव अभियान को देखकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, ओडिशा राज्य के संबलपुर जिलें से वायरल हो रहा है, जिसमें दमकल कर्मियों के प्रयास से कुएं में गिरे एक तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता पाई गई। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कुएं में गिरने के बाद तेंदुआ बाहर आने के लिए परेशान नज़र आ रहा था तभी प्राप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने की ज़िम्मेदारी उठायी। जिसके बाद रस्सी से एक मोटी लकड़ी बांधकर कुएं में फेंकी गई, अन्दाजतन जिसको पकड़कर तेंदुआ ऊपर आ सकता था, लेकिन यह तरीका असफल रहा। अब ऐसे में दमकल कर्मियों ने एक सीढ़ी कुएं में डाली, जिसको देखते ही तेंदुए ने धीरे-धीरे सीढ़ी चढ़ते हुए कुएं से बाहर निकालने में सफलता पाई। कुएं से बाहर निकलते ही तेंदुआ बेहद ही तेजी के साथ जंगल की ओर भाग गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वजिनसे आग की तरह फैल रहा है।  

इस दौरान घटना के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी किशन ने बताया कि-"हमें वन विभाग द्वारा तेंदुए के कुएं मवि। इसकी जानकारी मिलते ही हम उस जगह पर गए और लकड़ी की सीढ़ी की मदद से तेंदुए को बचाया जा सका है।"

Tags:    

Similar News