Rampur News: एसपी अशोक कुमार बोलें-मेरा बस चले तो घर से भागने वाली लड़कियों के माता-पिता को भेज दूं जेल

Rampur Latest News : एक संगोष्ठी कार्यक्रम में रामपुर के एसपी अशोक कुमार ने कहा मेरा बस चले तो मैं प्रेमी के साथ भागने वाली लड़कियों के माता-पिता को भी जेल भेज दूं।

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-06-29 07:24 GMT

Rampur SP Ashok Kumar (Image Credit : Social Media)

Rampur SP Viral Video : सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म्स पर वैसे तो देश के बहुत से आईएएस और आईपीएस अधिकारी हर रोज मोटिवेशनल कोट्स और कहानियों को साझा करते रहते हैं। हमेशा यह लोग समाज में चल रही पुरानी बुरी सोच तथा धारणाओं को सोशल मीडिया पर लिखकर, वीडियो या फ़ोटो साझा कर उसे बदलने का प्रयास करते हैं। महिला सशक्तिकरण का बात करते हैं और महिलाओं को उनकी जिंदगी अपने दम पर अपने मन से जीने की फैसलों का समर्थन करते हैं।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में रामपुर जिले के एसपी अशोक कुमार (Rampur SP Ashok Kumar) का एक वीडियो इन सभी धारणाओं के उलट नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में रामपुर के एसपी अशोक कुमार यह कहते नजर आ रहे हैं कि अपने प्रेमी के साथ अगर कोई लड़की भाग जाती है तो उसके मां-बाप को जेल भेज दूं।

क्या कहा रामपुर एसपी अशोक कुमार ने?

रामपुर जिले में हाल ही में जिले के बुद्धिजीवियों, प्रबुद्ध जनों, संभ्रांत व्यक्तियों का एक संगोष्ठी आयोजित किया गया था। इस दौरान रामपुर के एसपी अशोक कुमार ने काफी देर तक लोगों को भाईचारे और प्रेम के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में अशोक कुमार ने कहा सभी को सम्मान देना चाहिए यदि कोई पुलिसकर्मी आपसे बड़ा है तो उसे जरूर सम्मान दें और अगर को व्यक्ति पुलिसकर्मी से बड़ा है तो उसे भी उतना ही सम्मान मिलना चाहिए। इस कार्यक्रम में आगे बोलते हुए एसपी अशोक कुमार ने कहा कि अगर मेरा बस चले तो अपने प्रेमी के साथ भाग जाने वाली लड़की के माता-पिता को भी जेल भेज दूं। एसपी द्वारा दिए गए इस बयान का लोग सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इस संगोष्ठी कार्यक्रम में रामपुर के एसपी अशोक कुमार शुक्ला समेत कई अन्य नामी-गिरामी लोग आए थे। साथ ही जिले के अलग-अलग हिस्सों से ग्राम प्रधान तथा ग्राम पंचायतों के वरिष्ठ नागरिक तथा बुद्धिजीवी, शहर के बहुत से पार्षद और धर्मगुरु भी इस कार्यक्रम में शामिल थे।

Tags:    

Similar News