Video Viral: चलती स्कूटी पर बैठी महिला के हाथ से छीना पर्स, जो हुआ वो देख कर चौंक जाओगे

Video Viral Purse Snatched: बदमाशों ने सारी हदें पार करदी। इस घटना के दौरान दोनों बदमाशों ने अपने चेहरे को बिल्कुल भी कवर नहीं कर रखा था। ना ही सिर पर कोई हेलमेट था।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-10-06 10:22 GMT

Video Viral Purse Snatched: जयपुर में हुई एक बेहद खतरनाक घटना, बदमाशों का आंतक कुछ इस कदर बढ़ता जा रहा है कि वह अब तो कानून से भी नहीं डरा करते हैं। मंगलवार 4 अक्टुबर की इस घटना में बदमाशों ने पुलिस को खुले आम चैलेंज किया है। दरअसल ये घटना साढ़े तीन बजे की है। जिसमें महिला और उनके पति स्कूटी पर जा रहे थे। तभी मुख्य सड़क पर ये घटना हुई। महिला के हाथ से बदमाश पर्स खींचने की कोशिश कर रहे थे लेकिन फिर महिला ने अपना पर्स कस कर पकड़ लिया। इसके बाद बदमाशों ने पर्स को खींच लिया फिर महिला स्कूटी से गिर जाती है और वह गंभीर रूप से घायल हो जाती है। घायल महिला को आईसीयू में ले जाया गया है।

गिरने की वजह से महिला के सिर पर चोट

बदमाशों ने सारी हदें पार करदी। इस घटना के दौरान दोनों बदमाशों ने अपने चेहरे को बिल्कुल भी कवर नहीं कर रखा था। ना ही सिर पर कोई हेलमेट था। बदमाश तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे। महिला ने अपना पर्स को कंधे पर टांका हुआ था। तभी बदमाश अपनी बाइक पर बैठे-बैठे पर्स को छीन लेते हैं। महिला ने डर के मारे पर्स को टाइट पकड़ लिया। तभी बदमाश पर्स को जोर जबरदस्ती करते हुए पर्स को छीन लेते हैं। फिर महिला का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह स्कूटी से गिर जाती है। ये पूरी वीडियो सीसीटीवी की मदद से सामने आइ है। आज कल के बदमाशों को कानून का भी डर नहीं रहा है। पुलिस दोनों बदमाशों को ढूंढ़ने में जुटी हुई है।

महिला पति के साथ लोट रही थी मार्केट से

बता दें कि ये घटना जयपुर में रहने वाली मीनाक्षी श्रीवास्तव के साथ हुई है। मंगलवार को वह अपने पति अनिल श्रीवास्तव के साथ मार्केट से लोट रही थी वह सुमेर नगर जाने के लिए लोट रही थी। जैसे ही स्कूटी मुख्य सड़क से सुमेर नगर की और जाने के लिए मुड़ी तभी अचानक से पीछे से बदमाश आए और बैग को छीन लिया है इसके बाद महिला को स्कूटी से गिरा भी दिया जिसकी वजह से महिला को सिर में काफी गंभीर चोट आई है। ये घटना आपके साथ भी हो सकती है। इसलिए हमेशा सावधानी रखे और कोई भी कीमती सामान इस तरह ना ले जाए नहीं तो सामान के साथ-साथ आपकी जान भी जा सकती है।

Tags:    

Similar News