Student Videos: बच्चे ने दिखाया पढ़ते समय ऐसा जोश, वीडियो देख कर रह जाओगे दंग

Student viral video: वायरल वीडियो में एक छोटा बच्चा स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। साथ में वहां और भी बच्चे मौजूद होते हैं। लेकिन एक बच्चा उन सब को कोर्डिनेट करता नजर आ रहा है। बच्चा पूरी एनर्जी के साथ पढ़ाई कर रहा है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-10-19 08:07 GMT

Student viral video(Video-social media)

Student viral video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है। जहां आप ढेरो वीडियो देख सकते हैं। तरह-तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन सामने आते रहते हैं। जिसे देख कर कभी हंसी तो कभी रोना आ जाता है। आम आदमी तो क्या बड़े बड़े सुपरस्टार भी सोशल मीडिया पर अपना जलवा बिखरते हैं। लेकिन यूजर्स सोशल मीडिया पर ज्यादा आम जनता के वीडियो देखना पसंद करते हैं और खासकर कुछ अनोखे वीडियो, हाल ही में एक ऐसे ही अनोखे बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बच्चे ने पढ़ते समय दिखाई ऐसी एनर्जी देख आप भी हो जाओगे हैरान, किया बेहतरीन कमाल

वायरल वीडियो में एक छोटा बच्चा स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। साथ में वहां और भी बच्चे मौजूद होते हैं। लेकिन एक बच्चा उन सब को कोर्डिनेट करता नजर आ रहा है। बच्चा पूरी एनर्जी के साथ पढ़ाई कर रहा है। वह कुछ शब्द बोल रहा है। जिसके बाद पीछे बैठे बच्चे उन्हें रिपीट कर रहे हैं। जहां आज के समय में बच्चों को पढ़ाई करने में बहुत आलस आता है। तो वहीं यह बच्चा अपनी पूरी एनर्जी के साथ पढ़ रहा है। बच्चे के जोश ने तो सबको पूरी तरह दंग कर दिया।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर @Gulzar_sahab नामक अकाउंट ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शेयर कर कैप्शन में लिखा जोश देख रहे हो, वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। हजारों से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। यूजर्स कमेंट में अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा वीडियो मेंजो कुछ भी दिख रहा है वो एक बार को अच्छा लग सकता है..पर मेरे मन में एक सवाल आ रहा है..क्या ऐसे चीख चिल्लाकर बच्चो को पढ़ाया जाना सही है, अगर इस जगह हमारे बच्चे रहे होते जिन्हे ऐसे जोर जोर से चीखकर पढ़ाया जाता तो हम क्या सोचते..?? वहीं दूसरे यूजर ने लिखा जोश है भरपूर मंजिल मिलेगी ज़रूर...!!

Tags:    

Similar News