अभी-अभी इस शहर में हुई भीषण गोलीबारी, दर्जनों लोग घायल, कई की हालत नाजुक

अमेरिका के शिकागो शहर के दक्षिणी इलाके में अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है। द एसोसिएट प्रेस के मुताबिक शिकागो शहर के दक्षिणी इलाके में एक घर में पार्टी चल रही थी, इसी दौरान वहां अंधाधुंध फायरिंग की गई। 

Update: 2019-12-22 14:27 GMT

अमेरिका: अमेरिका के शिकागो शहर के दक्षिणी इलाके में अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है। द एसोसिएट प्रेस के मुताबिक शिकागो शहर के दक्षिणी इलाके में एक घर में पार्टी चल रही थी, इसी दौरान वहां अंधाधुंध फायरिंग की गई। फायरिंग में 13 लोगों को गोली लगी है, जिसमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अमेरिका में गोलीबारी में छह की मौत

इससे पहले 11 दिसम्बर को अमेरिका में गोलीबारी की एक घटना में एक पुलिस अधिकारी सहित छह लोगों की मौत हो गई। यह घटना न्यूजर्सी के जर्सी शहर में हुई थी।

शहर के पुलिस प्रमुख माइकल केली ने बताया कि मृतकों में दो संदिग्ध भी शामिल थे। केली ने बताया कि गोलीबारी दो स्थानों पर हुई। पहले एक कब्रिस्तान में हुई गोलीबारी में अधिकारी मारा गया और उसके बाद एक सुपरमार्केट में भी गोलीबारी जारी रही, जहां पांच और लोगों के शव बरामद हुए।

पुलिस प्रमुख ने बताया कि काफी देर तक गोलीबारी जारी रही. उन्होंने गोलीबारी के कारणों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन उनका मानना है कि मारा गया अधिकारी कुछ ‘शरारती तत्वों’ को रोकने का प्रयास कर रहा था।

उधर, शहर के सार्वजनिक सुरक्षा निदेशक जेम्स शीया ने बताया कि गोलीबारी की घटना किसी भी तरह के आतंकवाद से जुड़ी नहीं है। हालांकि उनका यह भी कहना था कि मामले की हर कोण से जांच की जा रही है।

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं

अमेरिकी में गोलीबारी की घटनाएं आम हैं। कुछ समय पहले वहां मैसाचुसेट्स में हुई गोलीबारी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई थी। यह वारदात मैसाचुसेट्स में हुई। इससे एक दिन पहले ही दो बंदूकधारियों ने एक बार में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की थी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और पांच अन्य घायल हो गए थे।

Tags:    

Similar News