भारत के लिए नया 'डर'! चीन, बाग्लादेश और पाकिस्तान की 'खतरनाक' साजिश; दिल्ली तक पहुंची 'नयी चिंगारी'

China Pakistan Bangladesh Alliance: भारत की बदलती रक्षा नीति की झलक भी है अब चुनौती चाहे सीमावर्ती हो या रणनीतिक, भारत हर मोर्चे पर तैयार है।

Update:2025-07-09 13:32 IST

China Pakistan Bangladesh Alliance: भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने बीते दिन एक तीखा और स्पष्ट संदेश दिया भारत की सुरक्षा के लिए चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश का संभावित त्रिकोणीय गठजोड़ एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। दिल्ली स्थित एक रणनीतिक थिंक टैंक के कार्यक्रम में बोलते हुए जनरल चौहान ने कहा, अगर इन तीनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग बढ़ता है, तो भारत की स्थिरता और सुरक्षा सीधे तौर पर प्रभावित होगी।

परमाणु संघर्ष का ज़िक्र एक नई चेतावनी

जनरल चौहान ने मई में भारत और पाकिस्तान के बीच 7-10 मई तक चले सीमित सैन्य संघर्ष को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने इसे इतिहास का पहला उदाहरण बताया, जब दो परमाणु हथियार संपन्न देश आमने-सामने आए। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा उन्होंने दो टूक कहा।

चीन-पाकिस्तान का मिलिट्री नेक्सस

सीडीएस ने खुलासा किया कि बीते पांच वर्षों में पाकिस्तान ने अपने 70-80% सैन्य उपकरण चीन से खरीदे हैं, जो इस गठजोड़ की गहराई को दर्शाता है। इसके अलावा उन्होंने आगाह किया कि चीनी सैन्य कंपनियों के पाकिस्तान में सीधे हित हैं, जो भारत की रक्षा तैयारियों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

संदेश साफ है: भारत अब खामोश नहीं बैठेगा

जनरल चौहान का बयान केवल चेतावनी नहीं, बल्कि भारत की बदलती रक्षा नीति की झलक भी है अब चुनौती चाहे सीमावर्ती हो या रणनीतिक, भारत हर मोर्चे पर तैयार है।

भारत के लिए खतरे की घंटी

बता दें कि इसके अतिरिक्त तालिबानियों की भी एंट्री हो चुकी है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि TTP की यह बांग्लादेश शाखा भारत-बांग्लादेश सीमा पर गंभीर खतरा बन सकती है। पूर्वोत्तर भारत में पहले ही अस्थिरता फैलाने की कोशिशें हो रही हैं, और अब यह नया मोर्चा ISI की ‘प्रॉक्सी वॉर’ रणनीति को दर्शाता है। एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के अनुसार, पाकिस्तान भारत के सख्त कूटनीतिक और सैन्य रुख से सीधा टकराने से बच रहा है। इसलिए उसने बांग्लादेश की जमीन को नया मोर्चा बनाने की साजिश रची है।

Tags:    

Similar News