‘अद्भुत नेता, शानदार व्यक्तित्व...’, मोदी मैजिक से पिघले मुइज्जू, मालदीव में पीएम का 'सुपरहिट' दौरा, रिश्तों में आई गर्माहट
प्रधानमंत्री मोदी के मालदीव दौरे पर राष्ट्रपति मुइज्जू ने गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत विरोधी छवि छोड़ अब उन्होंने मोदी की तारीफ करते हुए भारत को अहम साझेदार बताया।
PM Modi during Maldives Visit (Photo: PMO)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय मालदीव भ्रमण पर जैसे ही माले एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। खुद मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस आत्मीयता भरे स्वागत ने दोनों देशों के बीच बदलते रिश्तों की झलक साफ दिखा दी। राष्ट्रपति मुइज्जू जो अपनी भारत विरोधी छवि के लिए जाने जाते थे अब उनके सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। वो खुलकर प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ कर रहे हैं।
राष्ट्रपति मुइज्जू ने प्रधानमंत्री मोदी को शानदार व्यक्तित्व वाला और अद्भुत नेता करार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पड़ोसी देशों के साथ संबंध मजबूत करने को हमेशा प्राथमिकता देते हैं। यह बयान तारीफ नहीं ही बल्कि एक बड़ा कूटनीतिक संकेत भी है क्योंकि चीन समर्थक माने जाने वाले मुइज्जू ने भारत के साथ मजबूती से खड़े होने का भरोसा दिखाया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी पड़ोसी फर्स्ट की नीति पर आगे बढ़ते हुये मालदीव को रणनीतिक और आर्थिक सहायता देने की घोषणा है।ये घोषणायें चीन की पकड़ मालदीव में संतुलित करने की हैं। भारत ने यह दिखा दिया कि वह अपने पड़ोसियों के साथ सहयोग और विश्वास की नींव पर मजबूत रिश्ते बनाना चाहता है।
मुइज्जू ने भारत की महत्वता को स्वीकारा
मुइज्जू ने कहा, भारत ने हमेशा हर मुश्किल वक्त में हमारी मदद की है। इसमें कोई शक नहीं कि भविष्य में भारत हमारा सबसे अहम साझेदार बना रहेगा। इससे यह साफ है कि उन्होंने अब भारत की भूमिका को न सिर्फ स्वीकार किया है बल्कि उसकी अहमियत भी समझी है।
जब उनसे भारत दौरे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, उम्मीद है कि निकट भविष्य में भारत यात्रा करूंगा। तारीख तय नहीं है, लेकिन यह यात्रा जरूर होगी। इस दौरे ने न केवल भारत-मालदीव रिश्तों को नई ऊर्जा दी है बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की भूमिका को और मजबूत कर दिया है।