×

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा: चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में भगदड़, 7 लोगों की मौत कई घायल

Andhra Pradesh Accident Today: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू के रोड शो के दौरान बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। नेल्लोर जिले के कुंदकुर में नायडू के रोड शो के दौरान मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई।

Anshuman Tiwari
Published on: 28 Dec 2022 5:55 PM GMT
Chandrababu Naidu Roadshow in Nellore
X

तेलुगू देशम पार्टी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू का रोडशो (सोशल मीडिया)

Andhra Pradesh Accident: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू के रोड शो के दौरान बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। नेल्लोर जिले के कुंदकुर में नायडू के रोड शो के दौरान मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई। इस भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक रोड शो के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में हाथापाई की घटना हुई जिसके बाद भगदड़ मच गई।

इस भगदड़ की घटना में 7 लोगों की मौत के बाद नायडू ने अपना भाषण समाप्त कर दिया। नायडू ने मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इस हादसे में छह मृतकों की पहचान डी रवींद्रबाबू, के यनादी, वाई विजया, के. राजा, एम. चिनकोंडैया और पुरुषोत्तम के रूप में हुई है।

हाथापाई की घटना के बाद मची भगदड़

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक नायडू के आज से 30 दिसंबर तक नेल्लोर के अलग-अलग इलाकों के दौरे का कार्यक्रम तय किया गया था। नायडू आज नेल्लोर के कुंदकुर इलाके में रोड शो कर रहे थे। नायडू के रोड शो के दौरान काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे और इस कारण लोगों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। कुछ लोगों का कहना है कि कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई के बाद धक्का-मुक्की की यह घटना शुरू हुई।

धक्का-मुक्की और हाथापाई की घटना के बाद भगदड़ मच गई जिससे कई लोग गुंडम सीवेज नहर में गिर गए। इस हादसे में 7 लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की खबर है। नायडू ने सभी घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को दस लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति सहानुभूति भी जताई है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story