×

Andra Pradesh : भाजपा नेता ने मंदिर पर जाकर ली शपथ कहा "मैं भ्रष्ट नहीं हूं.... "

Andra Pradesh :आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में भाजपा और YSR कांग्रेस के बीच आरोप की जंग छिड़ी हुई है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 11 Aug 2021 9:39 AM GMT
भाजपा नेता ने मंदिर पर जाकर ली शपथ
X

भाजपा नेता ने मंदिर पर जाकर ली शपथ (फोटो - सोशल मीडिया)

Andra Pradesh : आंध्र प्रदेश (Andra Pradesh) और तेलंगाना (Telangana) राज्यों में भाजपा और YSR कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप की जंग छिड़ी हुई है। हाल ही में YSR कांग्रेस के विधायक शिवप्रसाद रेड्डी (YSR Congress MLA Sivaprasad Reddy) ने भाजपा नेता विष्णु वर्धन रेड्डी (BJP leader Vishnu Vardhan Reddy) पर भ्रष्टाचार (Corruption) का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद बीजेपी नेता विष्णु वर्धन रेड्डी ने भगवान का सहारा लिया। उन्होंने मंदिर में शपथ ली कि 25 सालों के राजनीति करियर में कभी भ्रष्टाचार नहीं किया।


YSR कांग्रेस के विधायक शिवप्रसाद रेड्डी (YSR Congress MLA Sivaprasad Reddy) ने भाजपा नेता विष्णु वर्धन रेड्डी (BJP leader Vishnu Vardhan Reddy) पर टीपू सुल्तान (Tipu Sultan) के स्टैच्यू (Statue) को लेकर भ्रष्टाचार (Corruption) का आरोप लगाया था। मंगलवार को भाजपा नेता विष्णु वर्धन रेड्डी ने चित्तूर जिले के विनायकस्वामी मंदिर में पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान के सामने शपथ ली और कहा " 25 साल के राजनीति करियर में कभी भ्रष्टाचार नहीं किया। "


YSR कांग्रेस के विधायक शिवप्रसाद रेड्डी (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)


जानें इस बहस की पूरी वजह

आपको बता दें कि ये विवाद टीपू सुल्तान स्टैच्यू (Statue) को लेकर चल रहा है भाजपा स्थानीय प्रशासन को इस स्टैच्यू को लगाने से मना कर रही है। जिस पर YSR कांग्रेस के विधायक शिवप्रसाद रेड्डी ने उनपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इसी बहस के चलते पिछले हफ्ते भाजपा नेता ने चैलेंज दिया था वह मंदिर में शपथ लेंगे और स्पष्ट करेंगे कि वह भ्रष्ट नहीं हैं। कांग्रेस नेता को भी यह करने को कहा था लेकिन वह मंदिर नहीं पहुंचे।


बता दें कि आंध्र प्रदेश (Andra Pradesh) और तेलंगाना (Telangana) राज्यों में भाजपा और YSR कांग्रेस के बीच ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब मंदिर में जाकर नेता भगवान का सहारा ले रहे हों। ऐसा कई दफा बार हो चुका है। इस बार कांग्रेस के विधायक शिवप्रसाद रेड्डी और भाजपा नेता विष्णु वर्धन रेड्डी के बीच आरोप प्रत्यरोप की जंग छिड़ी हुई है।

Shraddha

Shraddha

Next Story