×

भारत में कोरोना के नए वेरिएंट की एंट्री, तेजी से लोगों को कर रहा संक्रमित

भारत में कोरोना के नए वेरिएंट की एंट्री हो चुकी है। जो कि पहले वाले वेरिएंट से ज्यादा ताकतवर है।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Shreya
Published on: 4 May 2021 9:47 AM GMT
भारत में कोरोना के नए वेरिएंट की एंट्री, तेजी से लोगों को कर रहा संक्रमित
X

रोती हुई महिला (फोटो- न्यूजट्रैक)

नई दिल्ली: देश में तेजी से कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है। साथ ही मृतकों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच एक बेहद चिंताजनक बात सामने आई है। भारत में कोविड-19 का एक नया वेरिएंट (Covid-19 New Varient) सामने आया है। इसे आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के कुरनूल में खोजा गया है। इस वेरिएंट का नाम एपी स्ट्रेन (AP Strain) है। वहीं, वैज्ञानिक भाषा में इसे N440K वेरिएंट नाम दिया गया है।

कोरोना वायरस के इस नए वेरिएंट की खोज सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) के वैज्ञानिकों ने की है। इस नए वेरिएंट के बाद वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि यह पहले वाले वेरिएंट से 15 गुना ज्यादा संक्रामक हैं। बताया जा रहा है कि इस स्ट्रेन से संक्रमित लोग 3 से 4 दिन में ही गंभीर हालत में पहुंच जा रहे हैं। ये काफी तेजी से फैल रहा है साथ ही ज्यादा लोगों को संक्रमित कर रहा है।

जांच कराती महिला (फोटो- न्यूजट्रैक)

पहले वाले वेरिएंट से ज्यादा खतरनाक

एपी स्ट्रेन (AP Strain) यानी N440K वेरिएंट B1.617 और B1.618 वेरिएंट से ज्यादा ताकतवर है। एपी स्ट्रेन का इनक्यूबेशन पीरियड और बीमारी फैलाने की समयसीमा कम है। ऐसे में अभी वैज्ञानिक भी इस नए वेरिएंट को लेकर परेशान हैं। यह वायरस तेजी से युवा लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। ये फिट और अस्वस्थ दोनों को टारगेट कर रहा है।

महाराष्ट्र में भी एपी स्ट्रेन की एंट्री

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में भी एपी स्ट्रेन (AP Strain) की एंट्री हो चुकी है। हालांकि वहां पर अभी सबसे ज्यादा असर B.1.617 वेरिएंट का है। गौरतलब है कि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र ही है। यहां पर अभी B.1, B.1.1.7, B.1.351, B.1.36*(N440K), B.1.617 और B.1.618 वेरिएंट से लोग पीड़ित हो रहे हैं। इसके अलावा दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में एपी वेरिएंट तेजी से फैल रहा है।

Shreya

Shreya

Next Story