×

Arunachal Pradesh: हिमस्खलन की चपेट में आए भारतीय सेना के 7 जवान, तलाशी और बचाव अभियान तेज

अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके में हुए हिमस्खलन (Avalanche) में भारतीय सेना के सात जवानों चपेट में आ गए हैं। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जवानों की तलाश और बचाव के लिए अभियान जारी है।

Network
Newstrack Network
Published on: 7 Feb 2022 10:23 AM GMT (Updated on: 7 Feb 2022 10:26 AM GMT)
arunachal pradesh Kameng
X

arunachal pradesh Kameng

अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के पहाड़ी इलाके में हुए हिमस्खलन (Avalanche) में भारतीय सेना (Indian Army) के सात जवान चपेट में आ गए हैं। आधिकारिक सूत्रों (official sources) के हवाले से बताया गया है कि जवानों की तलाश और बचाव (search and rescue) के लिए अभियान जारी है।

बता दें, कि हिमस्खलन (Avalanche) की यह घटना हिमाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर (Kameng Sector) के ऊंचाई वाले इलाके में हुई है। जानकारी के अनुसार, लापता (missing) सभी जवान रविवार को गश्त कर रहे एक सैन्य दल का हिस्सा थे। तभी हिमस्खलन की वजह से वो उसकी चपेट में आ गए। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है, कि जवानों के राहत व बचाव का काम जारी है। विशेष टीमों को विमान से मौके पर भेजा गया है। बचाव कार्य की रफ्तार तेज कर दी गई है। इलाके में मौसम काफी खराब है। यहां पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है।

हिमाचल-उत्तराखंड के हालात बिगड़े

बता दें, कि हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के चलते हालात और बिगड़ गए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, मनाली-लेह हाईवे पर हिमस्खलन की खबर है। इसके बाद छुट्टियां मनाने गए पर्यटकों को विशेष तौर पर सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। खबरों के मुताबिक, राज्य के चार राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 731 से ज्यादा सड़कें फिलहाल बंद हैं। सड़कों पर पड़ी बर्फ से जहां-तहां गाड़ियां फंस गई हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के चलते सड़कें बंद होने की सूचना मिल रही है। यहां बिजली-पानी की आपूर्ति भी ठप है। जिसे आम जनजीवन पर खासा असर पड़ा है।

मौसम विभाग- एक-दो दिन और रहेंगे ऐसे ही हालात

हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बताया जा रहा कि राज्य की 102 जलापूर्ति योजनाओं के बाधित होने से समस्या बढ़ गई है। इसके साथ ही, 1365 बिजली आपूर्ति योजनाओं पर भी खासा असर पड़ा है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से लेकर राजधानी दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी ऐसी ही मौसम की मार पड़ रही है। एक तो सर्द मौसम और हो रही बारिश ने ठंड को और बढ़ा दिया। मौसम विभाग का कहना है कि ऐसे हालात अभी एक-दो दिन और रहने वाले हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story