×

किरण रिजिजू ने शेयर किया अरुणाचल का खूबसूरत वीडियो, देखें प्रकृति की सुंदरता

वर्तमान समय में जंगलों की कटौती और जीवों के शिकार से वन्य जीवन काफी प्रभावित हुआ है। सरकार को इस मामले में..

Shweta
Published on: 4 April 2021 4:48 PM GMT
किरण रिजिजू ने शेयर किया अरुणाचल का खूबसूरत वीडियो, देखें प्रकृति की सुंदरता
X

 एयर गन सरेंडर अभियान ( सोशल मीडिया)

नई दिल्लीः वर्तमान समय में जंगलों की कटौती और जीवों के शिकार से वन्य जीवन काफी प्रभावित हुआ है। सरकार को इस मामले में उचित योजनाएं बननी चाहिए। इसी संदर्भ में कदम बढ़ाते हुए अरुणाचल प्रदेश सरकार ने एयर गन सरेंडर अभियान जारी किया है। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।

क्या है वीडियो मेंः

अरुणाचल प्रदेश में आयोजित एयर गन सरेंडर अभियान में जाते हुए किरेन रिजिजू ने अपने सोशल अकाउंट पर ट्विट करते हुए कहा कि यह मुख्य रोड़ नहीं है बल्कि देश का रोड है। जब भी आप अरुणाचल प्रदेश आए प्रकृति प्रेमी बने। प्रकृति की यह सुन्दरता आपका मन मोह लेगी। मैं एयर गन सरेंडर अभियान का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।

देखें वीडियोः

तीन सौ एयर गन हुआ सरेंडरः

शनिवार को लोगों ने एयर गन सरेंडर अभियान के तरह तीन सौ एयर गन सरेंडर किया। यह आयोजन अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिला के पाली घाट में हुआ। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू ने इस अभियान को सियांग जिले में शुभआरंभ किया। यह योजना राज्य वन विभाग द्वारा जवाहर लाल नेहरु कॉलेज पाली घाट में आयोजित हुआ।

इस अभियान को फरवरी महीने में शुरू किया गयाः

आप को बता दें कि अरुणाचंल प्रदेश के पर्यावरण और वन मंत्री मामा नातुंग ने इस साल फरवरी में एयर गन सरेंडर अभियान शुरू किया। राज्य के जंगली पक्षियों और जानवरों का लगातार शिकार हो रहा है। जिसे रोकने के लिए यह अभियान शुरू किया गया। गैरतलब है कि शिकार के कारण जंगल में कई पक्षियों की प्रजातियां खत्म हो जाने के कगार पर है।

स्थानीय लोगों से किया गया आग्रहः

बताते चले कि इस मामले को देखते हुए राज्य वन विभान ने स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि वह लोग एयर गन सरेंडर कर दें। इसके बाद तकरीबन तीन सौ एयर गन लोगों ने सरेंडर किया और इसके साथ ही लोगों ने कसम खाई कि वे कभी जंगली जीवों को नहीं मारेगे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story