×

Assam Municipal Board Election: रविवार को असम में शुरू हुआ 80 नगर निकायों हेतु मतदान, 2532 प्रत्याशी मैदान में

Assam Municipal Board Election: असम में 80 नगर निकायों के कुल 977 वार्ड के लिए आज मतदान हो रहा है।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Shreya
Published on: 6 March 2022 4:07 AM GMT
up election 2022 prayagraj news preparation for counting of votes mundera mandi prayagraj evm ballot paper
X

असम नगर निकाय चुनाव (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)  

Assam Municipal Board Election: असम के 24 राज्यों में स्थित 80 नगर निकायों के कुल 977 वार्ड के लिए मतदान रविवार सुबह 8 बजे जारी हो चुका है। असम नगर निकाय चुनाव को लेकर भी चर्चा जोरों पर है, ऐसा माना जाता है कि यह चुनाव काफी हदतक प्रदेश के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के नतीजे दर्शाते हैं। ऐसे में 977 वार्ड के लिए विभिन्न दलों के कुल 2,532 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

पहली बार EVM मशीन का प्रयोग

असम नगर निकाय चुनाव में पहली बार साल 2022 में बैलेट पेपर (Ballot Paper) की जगह ईवीएम मशीन (EVM Machine) का प्रयोग किया जाएगा। ईवीएम के प्रयोग को लेकर चुनाव अधिकारियों का कहना है कि इससे चुनाव सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित होने के साथ ही चुनाव का परिणाम घोषित करने में भी बेहद सुविधा रहती है।

प्रत्याशियों और मतदाताओं की जानकारी

असम में 80 नगर निकायों के कुल 977 वार्ड के लिए विभिन्न दलों के कुल 2532 प्रत्याशी मैदान में हैं। ऐसे में केंद्र की और असम की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने सर्वाधिक उम्मीदवार घोषित किए हैं, जिनकी संख्या 825 है। इसके बाद कांग्रेस ने अपने कुल 706 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है, स्थानीय दल AGP ने कुल 243 उम्मीदवारों तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) ने कुल 14 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, वहीं इसके अतिरिक्त अन्य सभी उम्मीदवार निर्दलीय रूप से मैदान में हैं।

इसके अतिरिक्त यदि मतदाताओं की बात करें तो इन जारी असम नगर निकाय चुनाव हेतु कुल 16,73,899 पंजीकृत मतदाता है- जिसमें 8,32,348 पुरुष, 8,41,534 महिलाएं तथा 17 ट्रांसजेंडर हैं।

राज्य चुनाव आयुक्त आलोक कुमार ने चुनाव सम्बंधित सभी तैयारियां सुव्यस्थित तरीके से करने के साथ ही किसी भी प्रकार की गड़बड़ी ना होने को लेकर भी आश्वस्त किया है। इसी के साथ जारी चुनाव का परिणाम आगामी 9 मार्च को घोषित किया जाएगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story