×

असम में भाजपा आगे, फिर सरकार बनाने के आसार

असम विधानसभा चुनाव में भाजपा आगे है। असम में कुल 946 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें 74 महिलाएं हैं।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani LalPublished By Roshni Khan
Published on: 2 May 2021 5:12 AM GMT
BJP government is expected to be formed once again in Assam
X

असम विधानसभा चुनाव (सोशल मीडिया)

गुवाहाटी: असम विधानसभा चुनाव में भाजपा आगे है। जैसा कि पहले से ही कहा जा रहा था और एग्जिट पोल में भी बताया गया, असम में भाजपा की सरकार एक बार फिर से बनने के आसार हैं। अभी तक के रुझान बताते हैं कि भाजपा गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिल जाएगा।

असम में कुल 946 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें 74 महिलाएं हैं। राज्य में 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान हुआ था। राज्य में 2.33 करोड़ मतदाताओं में से 82 फीसदी से ज्यादा ने वोट डाले थे।

असम के बारे में अधिकांश एग्जिट पोल्स में भाजपा को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। असम में भाजपा, असम गण परिषद और यूनाइटेड पीपल्स पार्टी (लिबरल) के साथ मिल कर चुनाव लड़ी है।

दूसरी ओर कांग्रेस ने आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट, बोडो पीपल्स फ्रंट और कई अन्य दलों के साथ महागठबंधन बना हुआ है। भाजपा ने 2016 के चुनाव में 84 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन इस बार 92 सीटों पर चुनाव लड़ा है। असम गण परिषद ने 26 सीटों पर चुनाव लड़ा है जबकि यूपीपीएल ने 8 जगह प्रत्याशी खड़े किए हैं।

असम में इस बार भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे के साथ चुनाव नहीं लड़ा। सर्वानंद सोनोवाल अभी मुख्यमंत्री हैं, लेकिन इस बार भाजपा ने सीएम के लिए कोई चेहरा नहीं रखा। भाजपा ने सर्वानंद सोनोवाल और हेमंता बिस्वा शर्मा की जोड़ी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा। असम में नागरिकता कानून और एनआरसी एक बड़ा मसला रहा है जिसको लेकर काफी हद तक मतदाताओं का ध्रुवीकरण हुआ है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story