×

Assam Flood: बाढ़ ने असम के 20 जिले में मचाई तबाही, 33 हजार लोग हुए बेघर

Assam Latest News: मूसलाधार बारिश के कारण असम में बाढ़ (Assam Flood) की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मौजूदा वक्त में राज्य के 20 जिलों के 222 से अधिक गांव पूरी तरह बाढ़ में डूब गए हैं।

Bishwajeet Kumar
Published on: 17 May 2022 5:45 AM GMT
Assam Flood
X

Assam Flood (Image Credit : Social Media)

Assam Flood : देश में मौसम जहां एक और उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू (Heat Wave) से लोगों के ऊपर कहर बरपा रहा है, वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर के क्षेत्र में भारी बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बीते कई दिनों से पूर्वोत्तर राज्य असम में भारी बारिश का सिलसिला जारी था जिसके कारण वह अब बाढ़ (Flood in Assam) ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ के कारण भारी जलभराव और भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं जिसके कारण लोगों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

20 लाख से अधिक जिले बाढ़ से प्रभावित

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस वक्त मूसलाधार बारिश के कारण राज्य के करीब 20 जिले बुरी तरह से प्रभावित हैं। भारी बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति से राज्य के 222 से अधिक गांव बाढ़ में पूरी तरह डूब गए हैं। जिसके कारण यहां रह रहे करीब 2 लाख से अधिक लोगों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। वहीं राज्य आपदा प्राधिकरण द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक असम में मूसलाधार बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ से अब तक कुल 8 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

असम में बाढ़ से प्रभावित रेलवे स्टेशन और गांव (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

कतार में सबसे ज्यादा बाढ़ का कहर

बता दें बीते 3 हफ्तों से असम में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहा। वर्तमान में भी असम के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से जताई जा रही है। लगातार हुई बारिश के कारण असम के ज्यादातर निचले हिस्से इस वक्त बाढ़ से डूब गए हैं जहां गांवों में लैंड स्लाइड और जलभराव की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि असम में बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला मौजूदा वक्त में कछार है। यहां जिले के लगभग 90 फ़ीसदी गांव बुरी तरह बाढ़ के प्रकोप से प्रभावित हुए हैं वही लैंडस्लाइड होने के कारण भारी मात्रा में इमारतों को भी नुकसान हुआ है जिसके कारण लोग अपने घर को छोड़ ऊपर ही सो की ओर जाने को मजबूर हो गए हैं। असम में अब तक बाढ़ से प्रभावित 222 गांव से करीब 33 हज़ार से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है।

असम बाढ़ (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

कई जिलों का संपर्क टूटा

भारी बारिश के कारण इस वक्त असम में बाढ़ का कहर जारी है। राज्य के लगभग 20 जिलों में बाढ़ तेजी से बढ़ने के कारण कई जिलों का संपर्क दूसरे जिलों से टूट गया है ताजा जानकारी के मुताबिक असम के दीमा हसाओ पर्वतीय जिले का ज्यादातर हिस्सा अन्य जिलों से टूट गया है। तेजी से बढ़ती बाढ़ के कारण कई जगहों पर सड़कों का नामोनिशान ही मिट गया है। इसके साथ ही ट्रेन की पटरी अभी बुरी तरह पानी में डूबने के कारण रोड पर चलने वाले ट्रेनों पर भी काफी प्रभाव पड़ा है। बीते दिन कुछ ट्रेन तो बीच रास्ते में ही फस गए थे जिसके कारण यात्रियों को निकालने के लिए वायु सेना को बुलाना पड़ा। मौत के आंकड़ों की बात करें तो अब तक असम के सबसे प्रभावित जिले का छार में बाढ़ के कारण तीन लोगों की मौत हुई है, वहीं दीमा हसाओ में भी तीन लोगों की मौत बाढ़ में बह जाने के कारण हुई है इसके अलावा दो अलग-अलग जिलों से भी एक एक मौत की खबरें सामने आयी हैं।

बाढ़ से प्रभावित रेल सेवाएं (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

बीते दिन कछार जिले के क्षेत्र से गुजर रही सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन बाढ़ के कारण बीच रास्ते में ही रोकनी पड़ी। भारी बारिश के कारण इस इलाके के सभी क्षेत्रों में बाढ़ अपना प्रचंड रूप दिखा रहा है ट्रेन की पटरी या बुरी तरह पानी में डूबी हुई है तथा कई जगहों पर तो भूस्खलन के कारण रेलवे स्टेशन के आसपास परियों को भारी नुकसान हुआ है। सिलचर गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए प्रशासन को भारतीय वायुसेना की मदद लेनी पड़ी इस रेस्क्यू ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने करीब 119 लोगों को रेस्क्यू किया इसके अलावा आसपास के स्टेशनों से करीब हजार की संख्या में यात्रियों को रेस्क्यू कर सिलचर पहुंचाया गया।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story