×

GMC Election Results : गुवाहाटी में 60 वार्डों में BJP ने 18 पर हासिल की जीत, AAP ने खोला खाता

Guwahati Municipal Election : गुवाहाटी के नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कुल 18 वार्डो में जीत दर्ज किया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी एक वार्ड पर कब्जा जमाया है। ल

Rajat Verma
Published on: 24 April 2022 8:37 AM GMT
GMC Election Result 2022
X

GMC Election Result 2022 (Image Credit : Social Media)

GMC Election Result 2022 : नौ साल के अंतराल के बाद गुवाहाटी नगर निगम (जीएमसी) के चुनाव में 60 में से 18 वार्डों में भाजपा (BJP) ने जीत हासिल कर ली है। यहां पर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के प्रवेश ने भाजपा और कांग्रेस (Congress) के बीच द्विध्रुवीय मुकाबले को त्रिकोणीय में बदल दिया था जिसका फायदा भाजपा को मिला और भगवा परचम लहराया। 57 वार्डों में कुल 197 उम्मीदवार मैदान में थे, जबकि तीन वार्डों में भाजपा उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। असम गण परिषद ने दो सीटों पर जीत हासिल की है जबकि आम आदमी पार्टी और एजेपी ने एक एक सीट जीती है।

मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा (Hemant Biswa Sarma) ने शहर भर में कई रैलियों को संबोधित करते हुए भाजपा के चुनाव अभियान का नेतृत्व किया, जबकि दिसपुर में भगवा पार्टी के गठबंधन सहयोगी, असम गण परिषद (एजीपी) के अभियान को कृषि मंत्री और पार्टी अध्यक्ष अतुल बोरा ने संचालित किया। इस बीच, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख भूपेन बोरा ने अपने प्रचार अभियान में राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी का नेतृत्व किया। आम आदमी पार्टी ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपनी दिल्ली विधायक आतिशी मार्लेना को लाने के साथ अन्य दलों को भी पीछे नहीं छोड़ा, जबकि असम जातीय परिषद के प्रमुख लुरिनज्योति गोगोई ने अभियान का नेतृत्व किया।

आम आदमी पार्टी ने खोला खाता

आम आदमी पार्टी ने गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में एक सीट पर जीत हासिल करने के साथ हजे राज्य में अपना खाता खोलते हुए प्रशंसनीय डेब्यू किया है। इसी के साथ अरविंद केजरीवाल द्वारा आम आदमी को लगातार देश के हर राज्य तक विस्तार करने की योजना बनाई जा रही है। पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी बेहतरीन सकारात्मकता के साथ हिमाचल प्रदेश आम चुनाव को लेकर जुट गई है।

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में गुवाहाटी निकाय चुनाव में भाजपा की जीत सीएम के प्रबल नेतृत्व और उनके जनाधार को दर्शाती है। ऐसे में सीएम हेमंत बिस्वा सरमा द्वारा की गई रैलियों और जनसभाओं का असर भी परिणाम में देखने को मिला है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story