1 August 2024 Ka Rashifal : इन राशियों में होगा बड़ा परिवर्तन, जानिए अपना भाग्य आज का राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे?

1 August 2024 Ka Love Rashifal : आज का राशिफल के अनुसार किस राशि को आज सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए बेहद खास होने वाला है। इसको लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल...दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल - NewsTrack..

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 31 July 2024 6:07 AM GMT
1 August 2024 Ka Rashifal : इन राशियों में होगा बड़ा परिवर्तन, जानिए अपना भाग्य आज का राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे?
X

Aaj Ka Rashifal 1 August 2024 (आज का राशिफल 1 अगस्त २०२४ का राशिफल): हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

पढ़ें आज का राशिफल

आनेवाला कल 1 अगस्त 2024 गुरुवार सावन माह के कृष्ण पक्ष की प्रदोष तिथि चंद्रमा मिथुन-कर्क राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 1 अगस्त 2024 गुरुवार कल की भविष्यवाणी...

1 August 2024 Ka Mesh Rashifal आज का मेष राशिफल
आज का मेष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार और कार्यक्षेत्र में काम ज्यादा रहेगा। लेन-देन और बिना सोचे-समझे कोई भी फैसला करने से बचना होगा, अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी, जिससे में परिवार में कलह हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। खान-पान का ध्यान रखें।

मेष राशि धन-संपत्ति ( Money) बिजनेस की बढ़ोतरी के अथक प्रयास करेंगे।

मेष राशि सेहत ( Health) आज आप सेहत पर ध्यान दें ।

मेष राशि करियर ( Career ) सरकारी कामों में जातक को सफलता मिलने की संभावना है।

मेष राशि प्यार ( Love) आज का लव राशिफल जातक को अपने साथ काम करने वाली महिला साथी से प्यार होगा।

मेष राशि परिवार ( Family) आज परिवार की जरूरतों और जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे।

मेष राशि का उपाय ( Remedy) आज आप दुर्गा का ध्यान करें व 108 नींबू की माला चढाएं,मनोकामना पूरी होगी।

मेष राशि पूर्वाभास (Forecast) नौकरी में नए अवसर मिलेंगे।

मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6

1 August 2024 Ka Vrish Rashifal आज का वृष राशिफल

आज का वृष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता रहेगी, आकस्मिक धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में व्यस्तता रहेगी, फिर भी परिवार को समय दे पाएंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

वृष राशि धन-संपत्ति ( Money) बिजनेस में परिवार दोस्त का सहयोग मिलेगा और लाभ का प्रयास सफल होदा।

वृष राशि सेहत ( Health) आज पिछले दिनों की अपेक्षा सेहत को लेकर मस्त रहेंगे।

वृष राशि करियर ( Career) नौकरी करने वालों को अपने सहयोगियों से संबंध मधुर रखने होंगे।

वृष राशि प्यार ( Love) आज का लव राशिफल जातक का विपरित लिंग के प्रति आकर्षण बढेगा।

वृष राशि परिवार ( Family) आज आपको जीवनसाथी में कमियां नजर आएंगी जो आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है।

वृष राशि का उपाय ( Remedy) किसी कन्या को दान में दे कुछ सामग्री।

वृष राशि पूर्वाभास (Forecast) विदेश जा सकते हैं।

वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 3

1 August 2024 Ka Mithun Rashifal आज का मिथुन राशिफल

आज का मिथुन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की संभावना रहेगी। निवेश से लाभ मिलेगा। अनावश्यक खर्च से चिंता भी बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह करेंगे। संतान की चिंता हो सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि धन-संपत्ति ( Money) किसी बड़े उद्योगपति की नजर आपके कारोबार पर है।

मिथुन राशि सेहत ( Health) सेहत बढ़िया रहेगा।

मिथुन राशि करियर ( Career) आय कम और खर्च की अधिकता रहेगी, साथ में ऑफिस में आपके बड़-बोलेपन की हंसी उड़ेगी।

मिथुन राशि प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में वैवाहिक जीवन में प्यार ज्यादा और नाराजगी कम होगी।

मिथुन राशि परिवार ( Family) जातक की भावनाओं की कद्र परिवार के लोग करेंगे।

मिथुन राशि का उपाय ( Remedy) गरीबों को भोजन कराएं

मिथुन राशि पूर्वाभास (Forecast) माता-पिता की सेवा करें।

मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4

1 August 2024 Ka Kark Rashifal आज का कर्क राशिफल

आज का कर्क राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में सफलता मिलेगी और फायदा होगा। अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। छात्रों के लिए भी समय अच्छा रहेगा, सावधान रहें कि आपकी सुस्तता का असर रिश्तों पर न पड़े। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

कर्क राशि धन-संपत्ति ( money ) फिल्म, लेखन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

कर्क राशि सेहत ( Health ) स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है।

कर्क राशि करियर ( Career) नौकरी में है तो विदेश जाने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि प्यार ( Love) आज का लव राशिफल जातक को प्यार मिलने के साथ धोखा भी मिलेगा।

कर्क राशि परिवार ( Family) आपकी जरूरतों को परिवार या माता-पिता अनदेखा कर देंगे।

कर्क राशि का उपाय ( Remedy) किसी मंदिर में जाकर फल फूल का दान करें।

कर्क राशि पूर्वाभास (Forecast ) विदेशी संबंधों से लाभ मिलेगा।

कर्क राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5

1 August 2024 Ka Singh Rashifal आज का सिंह राशिफल

आज का सिंह राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम रहेगा, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगा, ऑफिस या फील्ड में किसी भी तरह की रिस्क न लें और जल्दबाजी से बचें। रुका हुआ वापस मिलेगा और लाभ के अवसर बनेंगे, लेकिन मेहनत और भाग-दौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। मानसिक तनाव रहेगा और थकान भी होगी।

सिंह राशि धन-संपत्ति ( Money) आज टेक्निकल बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

सिंह राशि सेहत ( Health) पेट की समस्या से जूझ रहे लोगों को कुछ आराम मिलेगा।

सिंह राशि करियर ( Career) नौकरी में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करेंगे।

सिंह राशि प्यार ( Love) आज का लव राशिफल युवा जातकों के लिए प्यार ही सबकुछ है का अहसास रहेगा।

सिंह राशि परिवार (Family) आज परिवार के साथ किसी समारोह या यात्रा पर जायेंगे।।

सिंह राशि का उपाय ( Remedy) गरीबों को वस्त्र दान दें।

सिंह राशि पूर्वाभास (Forecast) किसी धार्मिक स्थल के निर्माण में धन देंगे।

सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 3

1 August 2024 Ka Kanya Rashifal आज का कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन नये सौदे फायदेमंद रहेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन कार्यभार की अधिकता से दिन भाग-दौड़ में गुजरेगा। सोचे हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। आफिस की स्थितियों में कुछ बदलाव हो सकते हैं। दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि धन-संपत्ति ( Money) ससुराल वालों की मदद से बिजनेस को आगे बढ़ायेंगे।

कन्या राशि सेहत ( Health) खान पान पर पूरा अच्छे से ध्यान दें।

कन्या राशि करियर ( Career) ऑफिस में सहयोगी अपने काम पर कम और आपके काम पर ज्यादा ध्यान देंगे, सतर्क रहें।

कन्या राशि प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक के वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

कन्या राशि परिवार ( Family) जातक को पिता की संपत्ति से लाभ होगा। बच्चों का ख्याल रखें।

कन्या राशि का उपाय ( Remedy) आज आप मिठाई का दान करें।

कन्या राशि पूर्वाभास (Forecast) मां के लिए तोहफा खरीदेंगे।

कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5

1 August 2024 Ka Tula Rashifal आज का तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं, अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। निवेश सोच-समझकर करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि धन-संपत्ति ( Money) शेयर शट्टा, लॉटरी बिजनेस में दोगुना लाभ मिलेगा।

तुला राशि सेहत ( Health) आप जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

तुला राशि करियर ( Career) ऑफिस में जातक के विरोधी सक्रिय रहेंगे।

तुला राशि प्यार ( Love) आज का लव राशिफल जातक का नाम उसके सहयोगी से जोड़ा जाएगा।

तुला राशि परिवार ( Family) विवाह योग्य जातक के शादी के प्रस्ताव आएंगे।

तुला राशि का उपाय ( Remedy) किसी महिला को सुहाग का सामान दान दें।

तुला राशि पूर्वाभास (Forecast) मां की तरफ से सोने का आभूषण मिलेगा।

तुला राशिशुभ अंक (Lucky Number) 8

1 August 2024 Ka Vrishchik Rashifal आज का वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी और कार्यों में सफलता मिलेगी, परिवार में अनबन होने की संभावना रहेगी। रिश्तेदारों की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकता है। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं और तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि धन-संपत्ति ( Money) बिजनेस के लिए यह समय सामान्य नहीं है।

वृश्चिक राशि सेहत ( Health) सेहत सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि करियर ( Career) जो जातक विद्या अध्ययन कर रहे हैं सफल होंगे और नौकरी में पदोन्नति संभव है।

वृश्चिक राशि प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक का प्यार व साथी से संबंध घनिष्ठ होंगे।

वृश्चिक राशि परिवार ( Family) आज जातक को अपने रिश्तेदारों की याद सताएगी।

वृश्चिक राशि का उपाय ( Remedy) किसी मंदिर में जाकर घी का दान करें।

वृश्चिक राशि पूर्वाभास (Forecast) भाई से बिगड़ा रिश्ता बनेगा।

वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2

1 August
2024 Ka Dhanu Rashifal आज का धनु राशिफल

आज का धनु राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे मन में उत्साह रहेगा, कार्यक्षेत्र में थोड़ा सरल व समझौतावादी बने रहने का प्रयास करें। सोच समझकर कोई निर्णय लें, तो ही बेहतर होगा। जल्दबाजी में उठाए गए कदम नुकसान पहुंचा सकते हैं। कोई भी नया काम शुरू न करें। परिवार के साथ धर्म ध्यान में समय बिताएं। मित्रों से मुलाकात अच्छी रहेगी।

धनु राशि धन-संपत्ति (Money) बिजनेस के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं।

धनु राशि सेहत (Health) सेहत सामान्य रहेगा, काम की अधिकता और निद्रा की समस्या से मानसिक तनाव बढ़ेगा।

धनु राशि करियर ( Career) ऑफिस अथवा कार्य स्थल पर आपका प्रमोशन होगा।

धनु राशि प्यार (Love) आज का लव राशिफल में युवा जातकों का प्यार में ही दिन गुजरेगा।

धनु राशि परिवार (Family) सामाजिक सरोकार के कामों से जुड़कर परिवार का नाम करेंगे।

धनु राशि का उपाय ( Remedy) शिव भगवान की आराधना करें।

धनु राशि पूर्वाभास (Forecast) गुस्से पर काबू रखें और अंहकार को त्याग दें।

धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4

1 August 2024 Ka Makar Rashifal आज का मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा रहेगी। लेन-देन तथा निवेश में जोखिम लेने से बचें। मन मुताबिक सफलता नहीं मिलने से मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थी के लिए अच्छा समय है। परिश्रम का उन्हें अच्छा परिणाम मिल सकता है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सेहत थोड़ी नरम रहेगी। खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

मकर राशि धन-संपत्ति (Money)आपकी ईमानदारी और अच्छी छवि बिजनेस को ऊंचाई पर लें जाने में कामयाब रहेगी।

मकर राशि सेहत ( Health) बीमार पड़ सकते हैं, सेहत का ख्याल रखें।

मकर राशि करियर (Career) पढ़ाई में सफलता और प्रयास के बाद बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

मकर राशि प्यार (Love) आज लव राशिफल जातक की साथी से निकटता बढ़ेगी।

मकर राशि परिवार (Family) मां से विवाद आज आपका दिन खराब करने के साथ आपको शर्मसार भी करेगा।

मकर राशि का उपाय ( Remedy)नारियल किसी मंदिर में देवी का ध्यान करके चढ़ाएं

मकर राशि पूर्वाभास ( Forecast) विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 3

1 August 2024 Ka Kumbh Rashifal आज का कुंभ राशिफल

आज का कुंभ राशिफल बताता है कि आज इस राशि के जातक आज का दिन आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना रहेगी। लापरवाही से बचें, वरना अच्छा मौका हाथ से निकल सकता है। काम की अधिकता से थकान महसूस करेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल होगा। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

कुंभ राशि धन-संपत्ति ( Money) अगर सीमेंट या ठेकेदारी के काम से जुड़े है तो लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि सेहत ( Health ) आप अपना और परिवार की सेहत पर जरूर ध्यान दें।

कुंभ राशि करियर (Career) ऑफिस में सहयोगी की गतिविधि पर ध्यान दें।

कुंभ राशि प्यार (Love) आज का लव राशिफल ब्रेकअप, तलाक के जख्म को याद करेंगे।

कुंभ राशि परिवार ( Family) आप बच्चों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन और जिद्द को लेकर चिंतित रहेंगे।

कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) आज शहद का इस्तेमाल करें व शहद का दान करें।

कुंभ राशि पूर्वाभास (Forecast) किसी मित्र से मुलाकात भविष्य के लिए सुखद संकेत दे रहा है।

कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 7

1 August 2024 Ka Meen Rashifal आज का मीन राशिफल

आज का मीन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना बन रही है। पैसों से जुड़े किसी मामले में परेशानी उठानी पड़ सकती है, इसलिए नौकरी और कामकाजी जिंदगी में दुश्मनों से सावधान रहें। विवाद की स्थिति भी बन सकती है। व्यय वृद्धि होगी। परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और लाभ प्राप्त होंगे। प

मीन राशि धन-संपत्ति ( Money) बिजनेस में आर्थिक लाभ और विस्तार होगा।

मीन राशि सेहत ( Health) सेहत को लेकर सावधान रहना होगा।

मीन राशि करियर ( Career) नौकरी में बदलाव और ऑफिस में सहयोगियों की वजह से परेशान रहेंगे।

मीन राशि आज का लव राशिफल (Love) जातक प्रेम त्रिकोण के चक्कर में फंसेंगेय़।

मीन राशि परिवार ( Family) आज जातक की पीठ पीछे परिवार वाले बुराई करेंगे।

मीन राशि का उपाय ( Remedy) फलों का दान व फलों को भगवान को अर्पित करें।

मीन राशि पूर्वाभास (Forecast) वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?


ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।


राशिफल की गणना किस पर आधारित है?


जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

1 August 2024 Ka Love Rashifal ,1 August 2024 आज का राशिफल 1 August 2024 ,1 अगस्त 2024 का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal, Today's Rashifal, Aaj Ka horoscope and Daily Zodiac, Daily Horoscope Astrology Remedies , आज का लव राशिफल, आज का मीन राशिफल, कल 1 अगस्त का राशिफल, कल का कुंभ राशिफल, kal ki bhavishyavani vrishchik 1 August 2024 Aaj Ka Love Rashifal,ok google aaj ka rashifal 1 August 2024, Aaj Ka Rashifal 1 अगस्त 2024 का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal, Today's Rashifal, Aaj Ka, horoscope and Daily Zodiac, Daily Horoscope Astrology Remedies,1 अगस्त 2024 का व्यवसायिक राशिफल, कुंभ राशि के जीवनसाथी का हाल,मेष राशिफल, वृष राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल 1 August 2024 aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka business Mesh Rashi, Vrish Rashi, Mithun Rashi ,Kark Rashi , Singh Rashi , Kanya Rashi, Tula Rashi, Vrishchik Rashi, Dhanu Rashi, Makar Rashi, Kumbh Rashi, Meen Rashi , 1 August 2024 Rashifal Astrology,1 August Ka Rashifal in Hindi, Aaj Ka Rashifal 1 August 2024, 1 अगस्त 2024 राशिफल, Horoscope Today,गुरुवार 1 अगस्त 2024 का राशिफल, sunday Rashifal Daily Horoscope 1 August 2024,Today Zodiac Sign Astrological Prediction

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story