×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

1 Jan se 7 Jan 2023 Ka Saptahik Rashifal: जनवरी का पहला सप्ताह कैसा रहेगा, जानें किस राशि के जीवन में होंगे बड़े चमत्कारी बदलाव !

1 January se 7 January 2023 Ka Saptahik Love Rashifal : साप्ताहिक भविष्यफल में दिसंबर 2022 का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह का पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 1 Jan 2023 5:07 AM GMT (Updated on: 7 Jan 2023 3:23 AM GMT)
Saptahik Rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

1 January se 7 January 2023 Ka Love Saptahik Rashifal

1 जनवरी से 7 जनवरी 2023 का लव साप्ताहिक राशिफल :

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

जनवरी 2023 का आने वाला पहला सप्ताह कैसा रहेगा, बता दें इस सप्ताह 12 राशियों के लिए क्या कुछ लेकर आ रहा ....

साप्ताहिक मेष राशिफल 1 January se 7 January 2023 ( Aries Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मेष राशि वाले इस सप्ताह जातक अपने साथी से हर बात शेयर करेंगे। किसी करीबी दोस्त से अपनी परेशानी कह सकते हैं जिससे आतंरिक रूप से एक राहत महसूस होगी। नौकरी व बिजनेस में अच्छा समय है। इस सप्ताह सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। थोड़ा खानपान पर ध्यान दें। गुरुवार का दिन आपके लिए विशेष फलदायी है। जातक इस सप्ताह दोस्तों के साथ बस पार्टी करने के मूड में है।

साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक आप प्रेम में गलतियों को ढूंढेंगे।जीवनसाथी के साथ सुखद पलों का आनंद लेंगे।शादीशुदा लोगों को एक-दूसरे के बारे में कोई नई बात पता चलेगी। लव कप्लस के बीच झगड़ा हो सकता है।

साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक रुद्राष्टक का पाठ करें।

साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)2, 8,28 केसरिया

साप्ताहिक वृष राशिफल 1 January se 7 January 2023 (Taurus Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में वृष राशि के जातकयह सप्ताह जातक के लिए परेशानियों भरा हो सकता है। लेकिन इसके बावजूद जातक नए साल की खास पार्टी का आयोजन घर पर करेंगे। पारिवारिक जीवन में क्लेश और मुश्किलों से तनावग्रस्त होगा। जातक को नजरिए और सोच मे बदलाव की जरूरत है। कोई भी निर्णय लेने से बचने की भी जरुरत होगी। अपनी सहनशीलता को बढ़ाएं और दूसरों की गलतियों को माफ करना सीखें। नौकरीपेशा के लिए काम की जिम्मेदारी बढेंगी। धन हानि होगी। आपके लिए बृहस्पतिवार का दिन शुभफलदायी है।

साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक लव कपल्स के सामने अपने रिश्ते को लेकर उताक-चढ़ाव का सामना करना पडेंगा।शादीशुदा कपल्स इस सप्ताह नए साल का जश्न भी मनायेंगे।

साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक मां दुर्गा और लक्ष्मी के चरणों मे नारियल अर्पित करें।

साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5, सफेद रंग

साप्ताहिक मिथुन राशिफल 1 January se 7 January 2023 ( Gemini Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मिथुन राशि के लिए इस सप्ताह जातक संभलकर काम करें। नए साल में दान पुण्य से सप्ताह की शुरुआत करें।खासकर निजी मामलों में दूसरों पर विश्वास कर धोखा खा सकते हैं। अपने काम को पूरा करने के लिये स्वयं पर ही भरोसा रखें। नौकरीपेशा के लिए कार्यस्थल पर काफी मुश्किलों से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति इस सप्ताह उत्साहजनक नहीं कही जा सकती। अतिरिक्त खर्च जातक की चिंता बढ़ा सकती हैं। इस सप्ताह शुक्रवार व सोमवार का दिन आपके लिए शुभफलदायी है।

साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक के घर में मांगलिक आयोजन होगा। परिवार के सदस्यों की इज्जत करेंगे। घर में शांति पूर्ण माहौल बना रहेगा।न्यू ईयर के जश्न में साथी की तलाश पर विराम लगेगा।

साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक मंदिर में द्रव्य का दान करें लाभ मिलेगा।

साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।, हरा रंग


साप्ताहिक कर्क राशिफल
1 January se 7 January 2023 (Cancer Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह जातक के लिए उत्साह से भरा रहेगा। लेकिन नए साल का आनंद कड़ाके की ठंड की वजह से नहीं ले पाएंगे। जातक के काम का तरीका ऑफिस में सबको पसंद आएगा। इस वजह से जातक की वाहवाही होगी। परिवार,परिजन, व दोस्त इस सप्ताह कुछ ज्यादा ही विश्वास दिखाएंगे। इस सप्ताह जातक के जीवन में सुखद परिवर्तनों का सिलसिला शुरू होगा। व्यवसाय के लिए सप्ताह मिला जुला परिणाम देगा। जातक इस सप्ताह साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सेहत पर ध्यान दें।इस सप्ताह का शुभ दिन है शनिवार व रविवार इस दिन शुभ काम करने के लिए अच्छा है।

साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह आपके प्रेम में कुछ खास बात नहीं रहेगी।परिवार या साथी के साथ कही घुमने जा सकता है।

साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह जातक पीपल के पेड़ में दीपदान करें।

साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक-रंग (Lucky Number) 2, 3 और इस सप्ताह हल्का नीला

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक सिंह राशिफल 1 January se 7 January 2023 (Leo Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि के लिए जातक इस सप्ताह व्यवसाय के लिए सावधान रहने की जरूरत है। नए साल की पार्टी आप इस सप्ताह परिवार के साथ नहीं कर पाएँगे। कारण की बिजनेस के काम से यात्राएं ज्यादा करनी होगी। नौकरीपेशा के लिए समय अच्छा है। अपने जीवन साथी का प्यार, समर्थन, व बच्चे की मुस्कुराहट देख सारी परेशानी भूल जाएंगे। पारिवारिक माहौल से मिली सकारात्मक ऊर्जा आपको आगे बढ़ने मदद करेगी। सेहत पर ध्यान दें। भूमि विवाद व कनूनी पचड़े में फंसने से बचे। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा व मासुंदरकांड का पाठ करें।

साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक आप अपना और अपने साथी की भावनाओँ की कद्र करेंगे। माता-पिता का सम्मान करेंगे और बच्चों के लिए उपहार लाएंगे।

साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy) सिंंह राशि वाले जातक रोज तुलसी में दीप दान करें।

साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4। लाल

साप्ताहिक कन्या राशिफल 1 January se 7 January 2023 (Weekly Virgo Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह खुद को बहुत ही व्यस्त पाएंगे और काम के बोझ के चलते तनाव में रहेंगे। व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में बहुत से काम करने पड़ सकते हैं। व्यस्तताओं के चलते साथी की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। अपने साथी के साथ बातचीत करते रहें। घर और दफ्तर के जीवन में एक संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। आर्थिक रूप से भी यह थोड़ा कठिन समय है। सप्ताहांत पर थोड़ी राहत की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत व्यस्त होने की वजह से खराब होगी। लेकिन ख्याल रखें। इस सप्ताह न्यू ईयर की पार्टी मनाने परिवार व दोस्तों के साथ शहर से बाहर जाएंगे। बुधवार का दिन शुभ है

साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातकका जीवन सुखमय रहेगा। आप अपने साथी के साथ भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। मां की सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें वर्ना दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक घर में रामायण या भागवत करवा सकते हैं।

साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4,7 और हरा

साप्ताहिक तुला राशिफल 1 January se 7 January 2023 ( Weekly Libra Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में तुला राशि जातक इस सप्ताह जातक भावनात्मक रूप से थोड़ा परेशान रहेंगे। लेकिन घबराने की जरुरत नहीं है यह लंबे समय तक नहीं होगा।अपने सेहत की ओर ध्यान दें, किसी बिमारी से दो चार होना पड़े। बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। इस सप्ताह साथी के साथ आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी भी परिस्थिति में किसी से विवाद या बहस में न पड़ें। करियर के स्तर पर सब कुछ सामान्य गति से चलने के आसार हैं। नौकरी व व्यवसाय में थोड़ा सब्र रखें। इस सप्ताह जातक के लिए नए साल के आगमन का उत्साह न के बराबर रहेगा।

साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक को वैवाहिक जीवन खुशियां मिलेगी।आप अपनी जिम्मेदारी का बखूबी वहन करेंगे। मे जीवन में सुख शांति आएगी।

साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक रविवार का दिन अच्छा है सूर्य की उपासना से लाभ होगा।

साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,17

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 1 January se 7 January 2023 (Scorpio Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि वालों के लिए इस सप्ताह कड़ी मेहनत करेंगे। बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद हैं। मेहनत करते हुए यह विचार अपने मन में न आने दें कि मेहनत का फल नहीं मिलता है। ऑफिस में प्रतिष्ठा बदने वाली है, दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। नए साल का स्वागत पूरे जोश –खरोस के करेंगे। इस सप्ताह अपने कर्त्तव्य को समझेंगे जिससे जातक के व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के सभी क्षेत्रों में सफल परिणाम मिलेगा।। बच्चों के तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family)यह सप्ताह आपका निजी जीवन में रोमांस की कमी रहेगी। परिवार और भाई बहनों का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक बुधवार को गणेश के ध्यान से काम करें। हरे या सफेद रंग का कपड़े पहने, काम बनेगा।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8 सफेद रंग

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक धनु राशिफल 1 January se 7 January 2023 (Sagittarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला दिन इस राशि के जातक इस सप्ताह खुद को व्यवस्थित बनाने की ओर ध्यान देंगे। क्योंकि नए सप्ताह में दो दिन से पार्टी करके परेशान रहेंगे। और इस सप्ताह भी जातक का पार्टी व घूमने में समय बितेगा। इस राशि के जातकों को इस सप्ताह अधिक मेहनत करनी होगी। वहीं दूसरी ओर धन लाभ के योग भी बनेंगे। इस सप्ताह जहां खर्च बढ़ेंगे वहीं दूसरी ओर अनेक प्रकार से धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। मन एक से अधिक कार्य में लगेगा और किसी कलात्मक अभिरुचि को करना पसंद करेंगे। संतान मनमौजी हो सकती है इसलिए उनकी पढ़ाई पर ध्यान देना आवश्यक होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा ।कार्य में व्यस्तता के चलते आप परिवार को ज्यादा समय न दे पाएंगे। कार्य क्षेत्र में आप को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह सोमवार व मंगलवार का दिन अच्छा गुजरेगा।

साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक प्रेम के इजहार में सफल होंगें।आपके प्रेम जीवन में खुशहाली आएगी और पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाना हो सकता है।

साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक

साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7, पीला रंग

साप्ताहिक मकर राशिफल 1 January se 7 January 2023 ( Capricorn Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह जातक पर नए साल का खुमार छाया रहेगा। जातक के बिजनेस में लाभ मिलेगा। जिससे पूरे सप्ताह जातक में सकारात्मक उर्जा व उत्साह बना रहेगा। प्रेम जीवन में सभी परेशानियों के लिए शांतिपूर्वक तरीके से समाधान करेंगे। जीवनशैली में सुधार लाने के लिए संभल-संभल कर कदम उठाने पड़ेंगें। नए साल में अपने उज्जवल भविष्य के लिए सोमवार,बुधवार व शुक्रवार को शिंवलिंग पर दुध चढाएं। उत्तम फल की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ मिला-जुला समय गुजरेगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है । आपके लिए सबसे बढ़िया दिन इस सप्ताह बुधवार है।

साप्ताहिक मकर राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक का पारिवारिक जीवन अच्छा गुजरेगा। साथी के साथ कही घूमने की योजना बना सकते हैं।

साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह आप आध्यात्मिक मार्ग अपनायें। सूर्य को नित्य जल दें।

साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7, ग्रे

साप्ताहिक कुंभ राशिफल 1 January se 7 January 2023 ( Aquarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले दिन इस राशि के जातक यह सप्ताह जातक लिए शुभ फलदायी है। जातक नए साल का आनंद लेंगे। कही घूमने की योजनाए बनाएंगे। सप्ताह की शुरुआत से ही भावनात्मक रूप से एक सकारात्मक वातावरण महसूस करेंगे। इस सप्ताह नौकरी व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। पत्नी व परिवार के साथ खुशी का समय गुजरेगा। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न हो रही समस्याओं का समाधान मिलेगा । शनिवार व शुक्रवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायी है। सेहत से भी अच्छे रहेंगे।

साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह विवाहित जातकों के लिए अच्छा है। आपको जीवनसाथी का साथ मिलेगा और दोनों किसी रोमांटिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक रोज गायत्री मंत्र का जाप करें।

साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 10, 18,24,नीला

साप्ताहिक मीन राशिफल 1 January se 7 January 2023 (Pisces Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह जातक के लिए अत्यंत सौभाग्यशाली होने वाला हैं। हर तरफ से खुशखबरी मिलेगा। ऐसा मानिए जातक का पांचों उंगली घी में है। इस सप्ताह आकस्मिक लाभ से भविष्य में निवेश योजना को बल मिलेगा। नौकरी व व्यवसाय से पूरे सप्ताह लाभ होगा। जातक उत्साह से भरपूर रहेंगे और नवीन विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। सेहत के लिए यह सप्ताह खास नहीं है। खान-पान पर ध्यान देँ। विदेश में रहने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह आपके लिए शुभ है। मंगलवार व बुधवार का दिन बहुत बढ़िया है । जातक नए साल की खुशियां मनाते नजर आएंगे।

साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक आप का मन साथी से हटकर कही और लगेंगा। आप किसी के साथ अवैध संबंधों में भी बंध सकते है।

साप्ताहिक मीन राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक किसी गरीब या अपनी मेड को कपड़े का दान करें।

साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 21, 10, बैंगनी


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


1 January se 7 January 2023 Ka Love Saptahik Rashifal, Saptahik Rashifal 1 January se 7 January 2023 , 1 जनवरी से 7 जनवरी 2023 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल 1 January se 7 January 20232 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal 1 January se 7 January 2023

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story