×

1st June 2021 Ka Rashifal: वृश्चिक राशि विवादों से रहें दूर, मकर राशि को मिलेगा सम्मान, जानिए Aaj Ka Rashifal and Lucky Number

1st June 2021 Ka Rashifal: आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal ) ग्रह गोचर आधारित होता है। जातक के समृद्धि, Lucky Number, परिवार एवं व्यवसाय से जुड़ी जानकारी होती है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 31 May 2021 10:48 AM GMT
राशिफल
X

सांकेतिक तस्वीर( सौ. से सोशल मीडिया) 

Aaj Ka Rashifal 1 June 2021: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग Aaj Ka Rashifal and Lucky Number के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

आज का पंचांग व राहुकाल

आज 1 जून मंगलवार कृष्ण पक्ष तिथि -षष्ठी/सप्तमी ,नक्षत्र- घनिष्ठा, और राहुकाल 15:46:33 से 17:30:22 तक रहेगा और चन्द्रमा कुंभ राशि में संचार करेगा। जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) आज का दिन मेष राशि के जातक सामाजिक जीवन में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक जीवन में प्यार बना रहेगा। मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी।

  • धन-संपत्ति (Money) राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा है।
  • सेहत (Health) जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
  • करियर ( Career) विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता बरतें।
  • प्यार (Love) जातक का प्रेम चर्चा में बना रहेगा।
  • परिवार (Family) परिवार में निकट संबंधियों का स्नेह प्राप्त होगा।
  • उपाय ( Remedy) लाल फूल से देवी दुर्गा की आराधना
  • पूर्वाभास (Forecast) विरोधी परेशान करेंगे।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 1

वृष राशि (Taurus Horoscope) आज के दिन वृष राशि के जातक आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे।ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध चर्चा में रहेंगे। सतर्क रहें नहीं तो काम पर असर पड़ेगा।

  • धन-संपत्ति (Money) व्यवसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन लाभ के आसार है।
  • सेहत ( Health) सेहत उत्तम रहेगा। दवा से दूर रहेंगे।
  • करियर (Career) पिता के काम में हाथ बटाएँगे।
  • प्यार (Love) ऑफिस में सहयोगी से प्यार हो जाएगा।
  • परिवार( Family) पारिवारिक चिंता बढेंगी। बच्चों की जिम्मेदारी पूरी ना होने से मन व्यथित रहेगा।
  • उपाय (Remedy) घर में गुलाब की खुशबू महकाएँगे तो लाभ मिलेगा।
  • पूर्वाभास ( Forecast) आभूषण मिलेगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 8

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) आज के दिन जातक कुछ नए काम करेंगे।जिसका परिणाम सकारात्मक आएगा। बच्चों के लिए घर में अच्छा माहौल बनाएंगे।

  • धन-संपत्ति ( Money) रचनात्मक कामों से लोकप्रिय होंगे। समाज मे नाम होगा।
  • सेहत ( Health) संतुलित भोजन से सेहत अच्छी रहेगी।
  • करियर (Career) नौकरी में कामकाज सामान्य चलेगा।
  • प्यार (Love) प्यार के लिए दिन मस्ती भरा रहेगा।
  • परिवार ( Family) दोस्तों और रिश्तेदारों से संबंध गहरे होंगे।
  • उपाय ( Remedy) बागवानी से मन खुश रहेगा।
  • पूर्वाभास (Forecast) मां के अचानक जाने से मन व्यथित रहेगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 1

कर्क राशि ( Cancer Horoscope ) कर्क राशि के जातक के घर में उत्साह का वातावरण बना रहेगा। सामाजिक कामो में वर्चस्व बढ़ेगा और खर्च की अधिकता से मन व्यथित भी होगा।

  • धन-संपत्ति ( Money) कारोबार में नुकसान संभव है।
  • सेहत ( Health) सेहत को लेकर छोटी-मोटी परेशानी लगी रहेगी।
  • करियर ( Career) नौकरी में कल पर काम ना टालें और काम की व्यस्तता बढ़ेगी।
  • प्यार (Love) दोस्त की मध्यस्थता से प्यार के रिश्ते बिगडेंगें।
  • परिवार ( Family ) राजनीति हस्तक्षेप से परिवार चर्चा में रहेगा।।
  • उपाय ( Remedy) शिवसहस्त्रनाम के जाप से कल्याण होगा।
  • पूर्वाभास (Forecast) जमीन खरीदने की योजना बनेगी।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 7

सांकेतिक तस्वीर( सौ. से सोशल मीडिया)


सिंह राशि ( Leo Horoscope) आज के दिन जातक परिश्रम के बल पर सफलता हासिल करेंगे। दोस्तो की राय से काम बनेगा। शादी के बंधन में बंधेंगे।

  • धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में धीमी गति से काम होगा, लेकिन स्थिति लाभप्रद रहेगी।
  • सेहत ( Health) पानी से दूरी बनाकर चलेंगे तो अच्छा रहेगा।
  • करियर ( Career ) सरकारी नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी।
  • प्यार ( Love) प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
  • परिवार ( Family) परिवार में सौहार्द्र और प्रेम बना रहेगा।
  • उपाय ( Remedy) घर में पालतू जानवर को पालने से शांति मिलेगी।
  • पूर्वाभास(Forecast) विदेश में रहना तय हो सकता है।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 9

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आज का दिन जातक संभल कर रहें, बदनामी और अपयश का भय रहेगा। माता-पिता की सेवा और सदकर्म से काम बनेगा।

  • धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में शुभ समाचार मिलेगा।
  • सेहत ( Health) किसी अनजान भय से मन दुखी रहेगा।
  • करियर ( Career) परीक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं।
  • प्यार ( Love) प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में मतभेद की स्थिति रहेगी।
  • परिवार ( Family) संतान से संबंधित परेशानी बनी रहेगी जो मन को व्यथित करेंगा।
  • उपाय ( Remedy) गुड़ का सेवन करें, काम बनेगा।
  • पूर्वाभास (Forecast) भाई-बहन में किसी को पुरस्कृत किया जा सकता है।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 6

तुला राशि ( Libra Horoscope ) आज के दिन तुला राशि के जातक लक्ष्य को लेकर सजग रहेंगे।ईश्वर के प्रति आस्था व्यक्त करेंगे और काम में सफलता अर्जित करेंगे।

  • धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में अतिरिक्त आय होगी।
  • सेहत ( Health) सेहत का ख्याल रखें।
  • करियर ( Career) नौकरी में विवादों से दूर रहें।
  • प्यार ( Love) दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
  • परिवार ( Family) परिवार के साथ खुशियां दोगुनी रहेगी।
  • उपाय ( Remedy) राम रक्षास्त्रोत का पाठ करें।
  • पूर्वाभास (Forecast) मां के तरफ से उपहार मिलेगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 8

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) आज के दिन इस राशि के जातक के मन में विचारों का गुब्बार फुटेंगे। मिलनसार व्यवहार के कारण लोकप्रिय रहेंगे।

  • धन-संपत्ति ( Money) खेती-बाड़ी के काम में लाभ मिलेगा।
  • सेहत ( Health) वाहन चलाते समय सावधान रहें।
  • करियर ( Career) नौकरी में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।
  • प्यार ( Love) जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
  • परिवार ( Family) माता-पिता की सेवा में वक्त बिताएंगे।
  • उपाय ( Remedy) देवी दुर्गा की उपासना से काम बनेगा।
  • पूर्वाभास (Forecast) झगड़ा और विवाद से दूर रहेंगे तो अच्छा रहेगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 6

सांकेतिक तस्वीर( सौ. से सोशल मीडिया)


धनु राशि ( Sagittarius Horoscope) आज धनु राशि के जातक की रचनात्मक और सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी। जातक के मन में उत्साह और समृद्धि का संचार होगा।

  • धन-संपत्ति ( Money) कपड़ा के कारोबार से जुड़े लोगों का समय अनुकूल नही रहेगा।
  • सेहत ( Health) धर्म-कर्म के कामों के साथ सेहत को नजरअंदाज ना करें।
  • करियर ( Career) नौकरी करने वाले जातक पदोन्नति के लिए प्रयास करेंगे।
  • प्यार ( Love) प्यार की वजह से घर-परिवार से रिश्ते खराब हो सकते हैं।
  • परिवार (Family) बाहर वालों की बातों में न आए और परिवार की जरूरतो का ख्याल रखें।
  • उपाय ( Remedy) सुंदरकांड का पाठ करेंगे तो लाभ मिलेगा।
  • पूर्वाभास (Forecast) घर में मेहमान आएंगे।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 8

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) आज मकर राशि जातक किसी यात्रा पर जाएंगे और संतान के सुखद भविष्य के लिए घर में मांगलिक आयोजन करेंगे।

  • धन-संपत्ति ( Money) धन और आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
  • सेहत ( Health) आज सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
  • करियर ( Career) किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर जातक को खुशी देगा।
  • प्यार ( Love) प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
  • परिवार ( Family) अविवाहितों के विवाह तय होने से परिवार में खुशियां छाई रहेंगी
  • उपाय ( Remedy) लाल चोला घर के छत पर लगाएंगे तो अच्छा रहेगा।
  • पूर्वाभास (Forecast) ससुराल में किसी सदस्य से रिश्ता खराब होग।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 2

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) आज के दिन इस राशि के जातक पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करेंगे।संतान की पढ़ाई को लेकर सही दिशा और मार्गदर्शन करेंगे।

  • धन-संपत्ति ( Money) व्यापार के लिए समय अनुकूल है, लेकिन बिना मेहनत के कुछ संभव नहीं है।
  • सेहत ( Health) मां की सेहत का पूरा ख्याल रखें।
  • करियर ( Career) नौकरी और आय में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।
  • प्यार ( Love) प्रेम संबंध को लेकर निश्चिंतता अच्छी नहीं रहेगी।
  • परिवार ( Family) पारिवारिक समस्या को अनदेखा न करें।
  • उपाय ( Remedy) सफेद चीजों का दान करें।
  • पूर्वाभास (Forecast) नौकरी के ऑफर मिलेगे।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 5

मीन राशि ( Pisces Horoscope) आज के दिन जातक आवेश और आलस्य को छोड़कर काम में मन लगाएंगे तो परिणाम सुखद रहेगा। भौतिक सुख साधनों में खर्च करेंगे।

  • धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय बढ़िया चलेगा और विरोधी शांत रहेंगे।
  • सेहत ( Health) सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।
  • करियर ( Career) नौकरी और आमदनी के लिए समय अनुकूल है।
  • प्यार ( Love) प्रेम संबंध टूटेंगे।
  • परिवार ( Family) परिवार में दुखद समाचार मिलेगा,इससे मन दुखी रहेगा।
  • उपाय ( Remedy) किताबों का दान करें, लाभ होगा।
  • पूर्वाभास (Forecast) अचानक धन लाभ होगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 10

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story