1 May se 7 May-2022 Saptahik Rashifal : इन राशियों के लिए रहेगा बेहतरीन सप्ताह,मिलेगी सफलता, जानें साप्ताहिक राशिफल व उपाय

1 May se 7 May-2022 Saptahik Rashifal : साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह 12 राशियों के जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर साप्ताहिक भविष्यवाणी, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 30 April 2022 8:13 AM GMT (Updated on: 7 May 2022 5:25 AM GMT)
1 May se 7 May-2022 Ka Saptahik Rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

  • 1 May se 7 May-2022 Ka Saptahik Rashifal ( 1 मई से 7 मई 2022 साप्ताहिक राशिफल ) :

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मई 2022 का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह सूर्य मेष राशि में और चंद्र वृष, मिथुन, कर्क और सिंह राशि में विचरण करेंगे। जानिए 12 राशियों के लिए साप्ताहिक भविष्यफल कैसा रहेगा।-

साप्ताहिक मेष राशिफल 1 May se 7 May-2022 ( Aries Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मेष राशि वाले इस सप्ताह खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में जीत मिलेगी। कुछ समय के लिए मानसिकता बढ़ सकती है। परिवार में भी विवाद की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक जीवन सामान्य से बेहतर है। विद्यार्थी के लिए भी अच्छा समय है। नौकरी और व्यवसाय में परिश्रम से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। धैर्य रखें विवाहितों के लिए भी यह सप्ताह सामान्य है।

  • साप्ताहिक मेष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) मेष राशि के जातक को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है, कार्य करते समय किसी से झगड़ा मोल न ले आपका काम बिगड़ सकता हैं, आज बड़ों से ली गयी सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी, आर्थिक पक्ष सुधर सकते हैं,बिजनेस में सामान्य रहेगा। नौकरी में सहयोगी परेशान करेंगे।
  • साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह जातक स्वास्थ्य से परेशान रह सकते हैं। बाहर ना जाए, लोगों से कम मिले।गृहणियों को आज असंतोष रहेगा। आध्यात्मिकता जातक को शांति की ओर ले जाएगी।
  • साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक सूर्य की पूजा करें और लाल कपड़े पहनें।
  • साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)1, 8,14

साप्ताहिक वृष राशिफल 1 May se 7 May-2022 (Taurus Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में वृष राशि के जातक इस सप्ताह विचारों को लेकर दूसरों के साथ विरोधाभास रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। संतान को बड़ी सफलता मिलने से खुशी होगी। विद्यार्थीयों के लिए बेहतर समय है। नौकरी में उन्नति होगी। वरिष्ठ अधिकारी सहयोग करेंगे और भाई-बहनों की मदद भी मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा है।

  • साप्ताहिक वृष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) वृष राशि वाले इस सप्ताह ऑफिस विवाद से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।
  • साप्ताहिक वृष राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक अपने खान-पान और बच्चों के प्रति सजग रहें ।सेहत अच्छा नहीं रहेगा। संतान को लेकर परेशान रहेंगे
  • साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह निजी जीवन में संबंध मधुर रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में लाभ होगा। प्रेम का सुखद अनुभव करेंगे। वाहन सुख मिलेगा।वाणी की मधुरता से परिवार का माहौल आनंदमय रहेगा।प्रेम संबंध टूटेंगे। किसी मेहमान का आगमन या कही मेहमान बनकर जा सकते हैं।
  • साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक बुधवार के दिन शुद्ध घी दान करें। गणेश जी की पूजा करें।
  • साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5

साप्ताहिक मिथुन राशिफल 1 May se 7 May-2022 ( Gemini Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मिथुन राशि के लिए आने वाले सप्ताह में वाणी पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इस अवधि में धन संचय के योग बनेंगे। वहीं ऑफिस में विवाद की स्थिति बन सकती है, धैर्य से काम लें। वरिष्ठ अधिकारी जातक के कार्य पर नजर रखेंगे। संतान पक्ष के लिए मिला-जुला समय है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और भाई बहनों से लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा नहीं है।

  • साप्ताहिक मिथुन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक बिजनेस में उच्च अधिकारियों के साथ काम बनेगा। नौकरी में प्रमोशन होगा।सामाजिक कामों में भाग लेने की इच्छा पूर्ण होगी। नौकरी में सैलेरी बढ़ेंगी।।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि सेहत ( Health) साप्ताहिक भविष्यफल में सेहत अच्छा रहेगा, बच्चों का सर्दी-जुकाम लग सकता है।लू से बचाएं।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक पदांपत्य जीवन में सुख रहेगा। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा। भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से आपके निजी संबंध बने रहेंगे।उनमें प्यार का संचार होगा।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक रविवार को ज़रुरतमंद मरीज़ों को दवा बाँटें। गाय को चारा दें।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।

साप्ताहिक कर्क राशिफल 1 May se 7 May-2022 (Cancer Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह कर्क राशि के जातक के यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। सामान्य रूप से स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। इस दौरान वाहन सावधानी से चलाएं। पारिवारिक जीवन में अपनी बातों को मनवाने में कामयाब रहेंगे। ऑफिस के लिए बेहतरीन समय है और इस दौरान सम्मानित किया जा सकता है। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। वहीं विद्यार्थियों के लिए भी यह समय बेहतरीन है। विवाहित जातकों के लिए यह मिला-जुला समय है। साथ-साथ मतभेद भी संभव है।

  • साप्ताहिक कर्क राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक बिजनेस में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। काम बढ़ने व सफलता से आलस छाएगा। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करेंगे। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।नौकरी व बिजनेस में बड़ा नुकसान होते होते भगवान गणेश की कृपा से बच जाएगा। संतान के प्रति चिंता रहेगी।
  • साप्ताहिक कर्क राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक किसी पर की चिंता से जातक प्रभावित रहेंगे। सेहत से परेशान रहेंगे।
  • साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक धार्मिक मांगलिक कामों में शामिल होंगे। घर के कामों में व्यस्तता रहेगी।प्रेम संबंध में इजहार व प्यार से भरा रहने वाला है। जिन जातकों की संतान है उनके नेम फेम मिलेगा।
  • साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह जातक भगवान शिव की आराधना करें और उन्हें चंदन चढ़ाएँ। मृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
  • साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9, 2।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

साप्ताहिक सिंह राशिफल 1 May se 7 May-2022 (Leo Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि के लिए आने वाले सप्ताह में जातक की आमदनी बढ़ेगी और साहस व पराक्रम में भी वृद्धि होगी। रिश्तेदारों से मुलाकात और उनके घर आना-जाना होगा। प्रयासों से लाभ मिलेगा, साथ ही सरकारी पक्ष से मुनाफा होगा। संतान को शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। परिवार के साथ तीर्थयात्रा या पिकनिक पर जा सकते हैं। इस दौरान नये दोस्त बनेंगे। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह थोड़ा परेशानी भरा है।

  • साप्ताहिक सिंह राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक तन-मन से प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में सहकर्मियों के सहयोगपूर्वक से कार्य संपन्न कर सकेंगे । काम के सम्बंध में धन का व्यय होगा।जातक काल्पनिक रहेंगे। पढ़ाई करनेवाले अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।बिजनेस में लाभ मिलेगा। नौकरी के संबंध में अत्यधिक लाभ होगा। रचनात्मकता के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।
  • साप्ताहिक सिंह राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक खान-पान पर संयम रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें।जातक सेहत से परेशान रहेंगे। सर्दी व जुकाम से हालत खराब रहेगी।
  • साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह जातक काल्पनिक रहेंगे। पढ़ाई करनेवाले अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय संबंध के लिए अच्छा दिन है। स्वभाव में संयम व मधुरता बनाए रखें।मन में कई सवाल उठेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों से मिलना होगा।घर में धार्मिक माहौल बना रहेगा।
  • साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy)सिंंह राशि वाले जातक सूर्य को नियमित जल दें।सोते समय अपने सिराहने मोर पंख रखें।
  • साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4।

साप्ताहिक कन्या राशिफल 1 May se 7 May-2022 (Weekly Virgo Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए मानसिक रूप से मजबूती वाला रहेगा। घमंड को छोड़कर विनम्रता को अपनाएं। इस सप्ताह पिता की सेहत खराब होगी। पूरे सप्ताह जातक काफी व्यस्त रहेंगे। जातक के लिए विदेश यात्रा की संभावना हैं। खर्चीला सप्ताह है। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा लेकिन किसी से विवाद में न पड़ें। संतान से खुशखबरी मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी समर्पण व प्यार बना रहेगा ।

  • साप्ताहिक कन्या राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) सप्ताह की शुरुआत में जातक कारणों से जातक के बिजनेस में वृद्धि आएगी। कई स्रोतो से धनलाभ का योग है। संतान के अभ्यास के विषय में चिंतित रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। विचारों में कुछ दुविधा और अस्थिरता रहेगी।
  • साप्ताहिक कन्या राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक योग और मेडिटेशन करेंगे तो अच्छा रहेगा।
  • साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family)आने वाले सप्ताह में जातक के कार्य की सफलता के लिए आज शुभ है, अपने काम की वजह से नाम कमाएंगे और कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवारजनों के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा।घर में संतान सुख मिलेगा।
  • साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक हरी वस्तुओं का दान करें और हरा वस्त्र पहनें।
  • साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 7,11

साप्ताहिक तुला राशिफल 1 May se 7 May-2022 ( Weekly Libra Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में तुला राशि वालों इस सप्ताह जातक के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे है। स्वास्थ्य संबंधित कुछ परेशानियां होगी। अनचाही यात्रा, बेवजह के खर्च, बीमारी या कोर्ट केस में उलझन बढ़ने की संभावना है। इस हफ्ते निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी, साथ ही कार्यक्षेत्र में गड़बड़ी होगी। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा और सरकारी कामों में लाभ होगा। संतान आपकी इच्छाओं को पूरा करेगी, वहीं विद्यार्थी को एकाग्र होकर पढ़ाई करनी होगी। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से विवाद होने की संभावना है इसलिए थोड़ा संभलकर रहें।

  • साप्ताहिक तुला राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह आप प्रतिस्पर्धियों से वाद-विवाद न करें। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। अधिकारीयों से असहयोग मिलेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। वाणी पर संयम रखें। क्रोध पर संयम जरुरी है। अनैतिक कार्यों और सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें।
  • साप्ताहिक तुला राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक शारीरिक थकान और मानसिक चिंता की अनुभूति करेंगे, बिजनेस में रुकावट होगी।सेहत के मामले में संभलकर रहें।
  • साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक प्रेम में भी अलगाव है।विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से मिलना-जुलना होगा। सेहत अच्छा रहेगा। समाज में सम्मान प्राप्त होंगे। नए कपड़ें की खरीदी के योग हैं।
  • साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक मंगलवार को गाय को गुड़ खिलाएँ।
  • साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,17

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 1 May se 7 May-2022 (Scorpio Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि वालों के लिए इस सप्ताह आमदनी में वृद्धि और धन लाभ के योग हैं। कार्य स्थल पर अधिकारों में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर ट्रांसफर या नौकरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन आनंदमय होगा। पिता को कोई लाभ होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह बेहतरीन है। इस दौरान साथ में यात्रा के भी योग है। वैवाहिक जीवन के लिए संघर्ष पूर्ण समय है।

  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक किसी पर्यटन स्थल पर धूमने जा सकते हैं। संतान को शुभ समाचार मिलेंगे। दांपत्यजीवन में सुख एवं संतोष की अनुभूति करेंगे। लाभ मिलेगा। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती हैं। गृहस्थजीवन में सामंजस्य रहेगा।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक संतान से मतभेद रहेगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक परिवार में कुशल-मंगल रहेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग बना रहेगा। राजनीतिक फायदे के लिए अवैध संबंध बनायेंगे।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक छोटी कन्याओं को खीर खिलाएँ।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

साप्ताहिक धनु राशिफल 1 May se 7 May-2022 (Sagittarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह जातक के कार्य व अधिकारों में वृद्धि होगी, महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करें। पारिवारिक जीवन बेहतर होगा। घर या वाहन खरीदने के योग हैं। बिजनेस लाभ होंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है।संतान को कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा।

  • साप्ताहिक धनु राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक घरेलू उपकरणों पर व्यय होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा।जातक लाभदायी रहेगा । यश, कीर्ति व लाभ प्राप्त होगा। धनप्राप्ति के लिए दिन शुभ है। विशेषकर दोस्तो से लाभ होंगे। बिजनेस में आय की वृद्धि होने की संभावना है।
  • साप्ताहिक धनु राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह कोई भी नए काम एवं रोगों के उपचार का प्रारंभ न करें। अत्यंत संवेदनशीलता के कारण मानसिक स्थिति व्याकुल रहेगी।
  • साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक शुभफलदायी रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। जीवन रसमय रहेगा।
  • साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक शनिवार के दिन बिच्छू जड़ अथवा धतूरे की जड़ धारण करें।
  • साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक मकर राशिफल 1 May se 7 May-2022 ( Capricorn Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह यात्रा के योग बनेंगे। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। नौकरी में ट्रांसफर के साथ पदोन्नति की संभावना है। संतान को शारीरिक कष्ट मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। इस दौरान भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों के लिए समय चुनौतीपूर्ण है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को लाभ होगा।

  • साप्ताहिक मकर राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) मकर राशि के जातक व्यर्थ के वाद विवाद को टालें। कोर्ट कचहरी के कामों को संभालकर कीजिएगा। विदेश से यात्रा या शुभ समाचार मिलने की संभावना है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।
  • साप्ताहिक मकर राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक हर प्रकार से आनंदित रहेगा। तन और मन दोनों की दृष्टि से जातक स्वस्थ रहेंगे।साधारणतया स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा।
  • साप्ताहिक मकर राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक परिवार व दोस्तों से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से उपहार मिलेगा। यात्रा एवं खान-पान का सुंदर आयोजन करेंगे। पत्नी से शुभ समाचार मिलेंगे। वैवाहिक सुख और संतोष की अनुभूति होगी। मन में संवेदनशीलता बढे़गी।
  • साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह रविवार को गेहूँ एवं चना दान में दें।
  • साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक कुंभ राशिफल 1 May se 7 May-2022 ( Aquarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले सप्ताह में जातकों को शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ेगा। इसमें अचानक धन वृद्धि और धन हानि की संभावना भी है। मां के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। ऑफिस में तरक्की होगी लेकिन घर की समस्याओं का असर काम पर पड़ेगा।

  • साप्ताहिक कुंभ राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक का उत्साह बढेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कला व रचनात्मकता में नया कुछ करेंगे।व्यवसाय के स्थान में उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव होगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिल पाएगा।धनोपार्जन की योजना लाभदायी होगी।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक थकान, व्यग्रता एवं प्रसन्नता का मिलाजुला अनुभव करेंगे। निर्धारित काम को पूर्ण कर सकेंगे।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक दोस्तों से मुलाकात होगी। परिवारजनों के साथ समय आनंद से बीतेगा।परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन होने की संभावना है। इस सप्ताह अनचाही यात्रा पर खर्च हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक शनिवार की शाम सरसों का तेल दान करें।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 8, 12

साप्ताहिक मीन राशिफल 1 May se 7 May-2022 (Pisces Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मीन राशि वालों के लिए इस सप्ताह निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। ऑफिस में बिजी होने के कारण पारिवारिक सुख से वंचित रह सकते हैं और खर्च भी अधिक होगा। भाई-बहनों को कुछ समस्या हो सकती है। इस दौरान साहस में वृद्धि होगी। संतान पक्ष के लिए मिला-जुला समय है। विद्यार्थी के लिए अच्छे फल मिलेंगे। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह मिला-जुला रहेगा। विवाहितों के जीवन में प्रेम बढ़ेगा ।

  • साप्ताहिक मीन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक पढ़ाई करनेवालों के लिए दिन मध्यम रहेगा। संपत्ति सम्बंधित कोई भी काम करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। महिलाओं से दूर रहने का प्रयत्न करें। नौकरी व बिजनेस में तनाव बना रहेगा।
  • साप्ताहिक मीन राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक किसी भी बात से मन दुखी हो सकता है। माता के सेहत की चिंता रहेगी। स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। सकता है।
  • साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह इस राशि के कुछ जातक सावधानी बरतें। जातक अधिक संवेदनशील और भावनात्मक होंगे।घर में परिवारजन विशेषकर माता के साथ तालमेल में वृद्धि होगी। प्रवास के आयोजन की संभावना है। परिवार के साथ आर्थिक बातों पर अधिक ध्यान दें।
  • साप्ताहिक मीन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह मंगलवार एवं रविवार को तांबा दान करें।
  • साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 7, 10

  • दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


1 May se 7 May-2022 Ka Saptahik Rashifal, Saptahik Rashifal 1 May se 7 May-2022 , 1 मई से 7 मई 2022 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल ,1 May se 7 May-2022 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal



Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story