×

1 Oct se 7 Oct 2023 ka Saptahik Rashifal:अक्टूबर के इस सप्ताह इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगी सफलता, जानिए साप्ताहिक राशिफल

1 October se 7 October 2023 ka Saptahik Love Rashifal : सितंबर का यह सप्ताह मेष से मीन राशि के जातक के लिए बिजनेस सेहत और प्यार को लेकर साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह का पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 30 Sep 2023 8:33 AM GMT
1 Oct se 7 Oct 2023 ka Saptahik Rashifal:अक्टूबर के इस सप्ताह इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगी सफलता, जानिए साप्ताहिक राशिफल
X

1 October se 7 October 2023 Ka Love Saptahik Rashifal: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल ( 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2023 का लव साप्ताहिक राशिफल ) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

सितंबर का सप्ताह कैसा रहेगा, बता दें इस सप्ताह 12 राशियों के लिए क्या कुछ लेकर आ रहा ....

साप्ताहिक मेष राशिफल 1 October se 7 October 2023 ( Aries Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मेष राशि वाले इस सप्ताह इस राशि के जातक घर में मांगलिक काम का आयोजन करेंगे। इससे खर्च बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। साथ ही इस सप्ताह नवविवाहित जातक का ससुराल में आना होगा। नए माहौल में खुद के साथ सामंजस्य बिठाना मुश्किल होने वाला है। नौकरी में प्रमोशन होगा। बिजनेस में शत्रुओं की नजर रहेगी। किसी खास दोस्त से रिश्ता टूटेगा, इससे तनाव होगा और इसका सेहत पर असर पड़ेगा। पढ़ाई के लिए सप्ताह सामान्य है।

साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक निजी संबंधों में अनुकूलता रहेगी।, मां के साथ मिलकर घर को सजायेंगे। विवाहयोग्य लोगों की शादी तय हो सकती है।

साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह श्राद्ध पक्ष के साथ विष्णु भगवान की पूजा करें।

साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)2, 8,28, नीला रंग

साप्ताहिक वृष राशिफल 1 October se 7 October 2023 (Taurus Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में वृष राशिइस राशि के जातक के लिए इस सप्ताह इस राशि के जातक सेहत से परेशान रहेंगे। आंख-कान की समस्या होगी। प्रेम संबंधों में अलगाव किसी तीसरे की वजह से होगा। रिश्तों को कितना भी बचाने की कोशिश करेंगे, वो टूटेंगे। परिवार व जीवनसाथी से सवांद कम करें तो बढ़िया रहेगा। पिता की संपत्ति में लाभ मिलेगा। नौकरी में किसी सहयोगी की वजह से नुकसान होगा। लेकिन धीरे-धीरे छवि सुधरेगी। शिक्षा के लिए सप्ताह बेहतरीन है।

साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह घर में महिलाओं की इज्जत करें और उन्हें सम्मान दें। बाहर जाने से पहले बड़ों की इजाजत लें। प्रेम में साथी पर विश्वास करें तब संबंध प्रगाढ़ होगे।

साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह पूर्वजों के नाम पर ब्राह्मण भोज करवायें

साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5, नीला

साप्ताहिक मिथुन राशिफल 1 October se 7 October 2023 ( Gemini Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मिथुन राशि इस राशि के जातक के लिए इस सप्ताह इस राशि के जातकों को पढ़ाई के मामले में सफलता मिलेगी। इसके अलावा प्रोफेशनल लाइफ में परेशानी होगी। नौकरी में सामान्य रहेगा। बिजनेस में उथल-पुथल बना रहेगा। जातक खुद के सेहत से परेशान रहेंगे। साथ ही मां की वजह से भी हॉस्पिटल के चक्कर लगाएंगे। कानूनी कामों के लिए यह सप्ताह बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। बच्चों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। पत्नी या प्रेमिका का ख्याल रखें।

साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह घर के कामों में व्यस्त रहेंगे। अपनी गरीबी और आर्थिक नुकसान के लिए साथी को जिम्मेदार ठहराने से बचे। बच्चेों का ख्याल रखें।

साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy)जातक इस सप्ताह इस सप्ताह आज 11 घी का दीपक जलायें।

साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।, पीला

साप्ताहिक कर्क राशिफल 1 October se 7 October 2023 (Cancer Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में इस राशि के जातक के लिए इस सप्ताह जातक परिवार और समाज में बेहतर तालमेल बिठाकर रखेंगे। जीवनसाथी के साथ प्यार भरी नोंक झोंक होगी। प्रेम संबंधों में साथी से संबंध प्रगाढ़ होगा। नौकरी में उन्नति के चांसेज हैं। ऑफिस में सहयोगी आपसे जलन करेंगे। सेहत के लिए सप्ताह अच्छा नहीं है। बिजनेस में विस्तार होगा। विदेश में भी आपके काम की सराहना होगी। जो जातक कला के क्षेत्र में है उनका नाम होगा। पढ़ाई में सफलता के सौ प्रतिशत चांसेज हैं।

साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह श्राद्ध और त्योहारों की तैयारी के साथ निजी जीवन में भी प्यार में पड़ेंगे और साथी पर खर्च करेंगे। माता-पिता का ख्याल रखेंं।

साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह जातक भिखारियों को भोजन कराएं।

साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक-रंग (Lucky Number) 2, 3 , हरा

साप्ताहिक सिंह राशिफल 1 October se 7 October 2023 (Leo Horoscope Weekly)साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि इस राशि के जातक के लिए इस सप्ताह इस राशि के जातक गुप्त रोग से परेशान रहेंगे। सेहत की दृष्टि से सप्ताह मुश्किलों से भरा रहेगा। इस सप्ताह ससुराल जाने की योजना बन सकती है। बिजनेस में लाभ मिलेगा। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में भी अच्छी स्थिति बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग की शुरुआत के लिए सप्ताह बढ़िया है। बच्चों के तरफ से कोई उपलब्धि हासिल होगी, इससे गौरवान्वित महसूस करेंगे।

साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह प्यार से दूरी बना लें। कॉलेज या ऑफिस का कोई साथी आपके सामने प्यार का इजहार कर सकता है। घर की साफ-सफाई आपकी प्राथमिकता रहेगी।

साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy) सिंंह राशि वाले इस सप्ताह हनुमान जी की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ करें सूर्य को जल देंगे तो आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।पितरों के नाम पर ब्राह्मणों को भोजन दें पितृदोष से मुक्ति मिलेगी।

साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4, लाल

साप्ताहिक कन्या राशिफल 1 October se 7 October 2023 (Weekly Virgo Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में कन्या राशि इस राशि के जातक के लिएइस सप्ताह इस राशि के जातक लंबी यात्रा कर सकते हैं। बिजनेस व नौकरी के लिए समय अनुकूल रहेगा। इस सप्ताह बुधवार को आपके मन मुताबिक अच्छी खबर मिल सकती है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में सहयोगात्मक रवैया अपनाएंगे। बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। बेटी की पढ़ाई के लिए परेशान रहेंगे। इस सप्ताह किसी अपने से धोखा भी मिलेगा।

साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family) आने वाले सप्ताह में जातक का परिवार के साथ अच्छे संबंध बनेगे, लेकिन निजी रिश्तों में मनमुटाव और बहसबाजी होगी।

साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह पितरों को पानी दें और ब्राह्मण को भोजन करायें संतान सुख मिलेगा।तुलसी का पत्ता खाएं तो सेहत बढ़िया रहेगी।।

साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4,7 और पीला

साप्ताहिक तुला राशिफल 1 October se 7 October 2023 ( Weekly Libra Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में तुला राशि इस राशि के जातक के लिए इस सप्ताह जातक का परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। पत्नी के साथ विवाद होगा, इससे परिवार में क्लेश का माहौल बनेगा। भाई और मां से संबंध मधुर बनेंगे। इस सप्ताह नौकरी के नए व बेहतरीन अवसर मिलेंगे। बिजनेस में किसी पर भरोसा करने से बचें। इस सप्ताह खर्च व पैसे की बर्बादी से बचें। जिन जातकों के जीवन में प्यार नहीं है, उनके लिए कोई आएगा। इससे आप इस सप्ताह रोमांचित और खुश रहेंगे। वाणी और विवाद से दूर रहे।

साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह निजी संबंधों में प्रेम चरम की पराकाष्ठा पर रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक सूर्य को जल देंगे तो आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।गौ सेवा से पुण्य कमायें।

साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,17 नीला

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 1 October se 7 October 2023(Scorpio Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि इस राशि के जातक के लिए इस सप्ताह पैसों की कमी का अहसास होगा। इसके लिए मेहनत करेंगे, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेगा। बिजनेस शुरू करने के लिए सप्ताह बेहतर है। रिश्तों में मजबूती आएगी। मां को तीर्थ यात्रा करवाएंगे। प्रेम संबंध में साथी आपको धोखा देने वाला है। वाणी पर नियंत्रण रखें। सेहत के लिए सप्ताह बढ़िया नहीं है। उतार-चढ़ाव और हॉस्पिटल के चक्कर काटेंगे।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family) जातक भावनाओं में बहने से बचें। माता-पिता की मर्जी से शादी करेंगे। साथी को प्रेम में धोखा भी दे सकते हैं।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy)इस सप्ताह गरीबों को लड्डू बांटे

साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8 सफेद

साप्ताहिक धनु राशिफल 1 October se 7 October 2023 (Sagittarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में इस राशि के जातक के लिए इस राशि के जातक घर में जरूरी सामानों की खरीद करेंगे। परिवार के सदस्यों के लिए खरीददारी करेंगे। माता-पिता की सेवा करेंगे। सास-बहू में अनबन होगी। प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी। पढ़ाई में विद्यार्थियों को नए अवसर मिलेंगे। कला की ओर रुझान से भविष्य में लाभ होगा। नौकरी में सामान्य और बिजनेस में लाभप्रद स्थिति है। इस सप्ताह खुद के बारे में सोचेंगे।

साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family)जातक इस सप्ताह खुशियां आपके जीवन में दस्तक देगी। प्रेम जीवन की वजह से त्योहारों की खुशी दोगुनी हो जाएगी।

साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह पितरों को पानी दें, उनके आशीष से हर काम बनेगा।सूर्य नमस्कार करके सेहतमंद बने रहें।

साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7, हरा

साप्ताहिक मकर राशिफल 1 October se 7 October 2023 ( Capricorn Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मकर राशि इस राशि के जातक के लिए इस राशि के जातक जरूरतमंदों की मदद करेंगे। दान देंगे। इससे ईश्वरीय कृपा बरसेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे या धार्मिक यात्रा करेंगे। किसी को उधार देंगे, लेकिन उसे पाने की उम्मीद छोड़ेंगे। नौकरी में प्रमोशन होगा। कहीं से अप्रत्याशित धन मिलेगा। दोस्त व परिवार के साथ मस्तीभरा पल एंज्वॉय करेंगे। छात्रों के लिए सफलताओं का दिन है किसी प्रतियोगिता में शामिल है तो परिणाम आपके पक्ष में होगा।

साप्ताहिक मकर राशि प्यार- परिवार ( Love& Family)इस सप्ताह जातक सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में साथी के लिए उतार-चढ़ाव रहेगा। मां और भाभी से संबंध बेहतर रखें।

साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह कौवा को दाना दें।

साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7,लाल

साप्ताहिक कुंभ राशिफल 1 October se 7 October 2023 ( Aquarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में इस राशि के जातक के लिए इस सप्ताह इस राशि के जातक को नौकरी में काम का दबाव बनेगा। लेकिन इस दबाव का आपके जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। अधिकारियों की नजर में छवि सुधरेगी। बिजनेस में धीमी गति, किसी खास दोस्त की वजह से रफ्तार पकड़ लेगी। पढाई में सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तनाव वैवाहिक जीवन को परेशान करने वाला है। प्रेम संबंध में इजहार से पार्टनर का जवाब हां में मिलेगा। बच्चों को किसी के भी साथ बाहर ना भेजे।

साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह लव पार्टनर पर शक करेंगे। पारिवारिक जीवन में व्यस्तता बढ़ेगी। घर की साफ-सफाई में व्यस्त रहेंगे।

साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक मां लक्ष्मी की पूजा करें।

साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 10, 18,24,नीला

साप्ताहिक मीन राशिफल 1 October se 7 October 2023 (Pisces Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मीन राशि इस सप्ताह इस राशि के जातक के ग्रहों की स्थिति खुशियां देने वाली है। नौकरी में लाभ होगा। अप्रत्याशित धन लाभ होने से ये सप्ताह जातक में उर्जा का संचार करने वाला है। बिजनेस में नई योजनाओं को अमलीजामा पहनाएंगे। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता की सेवा करें, खुशियां जीवन में दस्तक देगी। बच्चों की कलात्मक चीजों में रुचि बढ़ेगी। कहीं घूमने की योजना बना रहे है तो वह पूरा होगा। इस सप्ताह शॉपिंग में भी समय बिताएंगे।

साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह परिवार के साथ मिलकर त्योहारों का आनंद लेंगे। निजी संबंध में प्रगाढ़ता के साथ दिल चुभने वाली बात भी होगी।

साप्ताहिक मीन राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह गरीबों पैसा देकर जरूरत पूरा करें

साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 21, 10, हरा

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Saptahik Love Rashifal 1 October se 7 October 20232023 Ka Love Saptahik Rashifal, 1 October se 7 October 2023 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल 1 October se 7 October 2023 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal 1 October se 7 October 2023

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story