1 September 2024 Ka Rashifal : सितंबर का पहला दिन मेष से मीन राशि के बिजनेस-प्यार के लिए कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल

1 September 2024 Ka Love Rashifal : आज का राशिफल के अनुसार किस राशि को आज सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए बेहद खास होने वाला है। इसको लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल...दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल - NewsTrack..

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 1 Sep 2024 12:30 AM GMT (Updated on: 1 Sep 2024 4:06 AM GMT)
1 September 2024 Ka Rashifal : सितंबर का पहला दिन मेष से मीन राशि के बिजनेस-प्यार के लिए कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल
X

Aaj Ka Rashifal 1 September 2024 (आज का राशिफल 1 सितंबर २०२४ का राशिफल): हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

पढ़ें आज का राशिफल

आनेवाला कल 1 सितंबर 2024 रविवार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की मासिक शिवरात्रि अमावस्या तिथि चंद्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 1 सितंबर 2024 रविवार कल की भविष्यवाणी...

1 September 2024 Ka Mesh Rashifal आज का मेष राशिफल
आज का मेष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन नया काम शुरू करने का अनुकूल समय है। आपको अपने काम पर एकाग्र होना चाहिए। मन पर नियंत्रण करें। आज व्यवसायिक काम से बाहर की यात्रा हो सकती है। आपका रुका हुआ पैसा आज भी नहीं मिलने का योग है। धन आगमन के मार्ग खुल सकते हैं। वाहन आदि सावधानी पूर्वक चलाएं। गिरने और चोट लगने जैसी स्थिति बन रही हैं।

मेष राशि धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में पैसा डूबेगा।आर्थिक स्थिति मे सुधार के लिए बहुत भागदौड़ करेंगे,लेकिन सकारात्मक फल नहीं मिलेगा।

मेष राशि सेहत ( Health) आज सेहत समान्य रहेगा। व्यायाम करें,नहीं तो कमर दर्द और सर दर्द से परेशान रहेंगे।

मेष राशि करियर ( Career) नौकरी में सहयोगी नुकसान पहुंचाएँगे। लेकिन आपका काम बोलता है तो बस धैर्य रखें।

मेष राशि प्यार ( Love) साथी के साथ भविष्य की योजना पर विचार-विमर्श करेंगे, जो आपके संबंधों के लिए फलदायी है।

मेष राशि परिवार ( Family) भाई-बहन में झगड़ा परिवार के माहौल को खराब करेगा, जो भविष्य के लिए दुखद होने वाला है।

मेष राशि उपाय ( Remedy) छोटी कन्या को खिलौना दें या खीर खिलाएं।

मेष राशि पूर्वाभास (Forecast) पुराना किया पुण्य का बड़ा लाभ मिलने वाला है।

मेष राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour)6, महरून

1 September 2024 Ka Vrish Rashifal आज का वृष राशिफल

आज का वृष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आप बिजनेस से जुड़ी कोई विशेष कार्य बन जाने से प्रसन्‍न रहेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके व्यक्तित्व पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आज आपकी धार्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। बच्चों से संबंधित कोई खुशखबरी भी मिलने की संभावना है। घर में कोई बड़ा आयोजन भी कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्‍यान रखें।

वृष राशि धन-संपत्ति ( Money) किसी नए व्यवसाय से जुड़ेंगे और बाहर किसी दूसरे के काम में हाथ बटाएंगे तो लाभ होगा।

वृष राशि सेहत ( Health) बीमारी की चपेट में आएंगे, लेकिन आत्मबल की मजबूती आपको इससे बाहर निकालेगी।

वृष राशि करियर ( Career) कार्यस्थल में मिथुन राशि का शख्स इस राशि के जातक के लिए फरिश्ता बना आएगा।

वृष राशि प्यार ( Love) जातक के लिए प्यार नहीं बना है अगर प्यार के चक्कर में पड़ना है तो कर्क राशि का जातक आपके लिए अच्छा रहेगा

वृष राशि परिवार ( Family) दोस्तों परिवार के सदस्यों के साथ मस्ती करेंगे।

वृष राशि उपाय ( Remedy) घर को सुगंधित रखेंगे तो सकारात्मकता बनी रहेगी।

वृष राशि पूर्वाभास (Forecast) संतान की इच्छा पूरी होगी।

वृष राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour)3, हल्का हरा

1 September 2024 Ka Mithun Rashifal आज का मिथुन राशिफल

आज का मिथुन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन सरकारी काम में जुटे लोग परेशान रहेंगे। भागदौड़ रह सकती है। बिजनेस में मुनाफा का योग है। आज धर्म कर्म के मामलों में जुटे रहेंगे। आप दिन भर व्‍यस्‍त रह सकते हैं। थकान बढ़ी रहेगी। सेहत आज सामान्‍य से खराब रहेगी। माता की सेहत चिंता में डाल सकती है। आज वाहन खरीदने की योजना बनेगी।

मिथुन राशि धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में अच्छा खासा ऑर्डर मिलने से मन खुश होगा।इससे धन की वृद्धि होगी।

मिथुन राशि सेहत ( Health) खान-पान में परहेज रखकर सेहत को अच्छा बनाएंगे।

मिथुन राशि करियर ( Career) सरकारी नौकरी वालों के ऊपर काम को बोझ बढ़ेगा। साथ में कार्यस्थल पर पहचान बढ़ेगी।

मिथुन राशि प्यार ( Love) दोस्त की बहन पर दिल आएगा जो रिश्तों पर असर डालने वाला है।

मिथुन राशि परिवार ( Family) घर में सदस्यों के साथ तालमेल बिठाकर चले तो अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि उपाय ( Remedy) घर में तोता पालेंगे तो अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि पूर्वाभास (Forecast) प्रॉपटी से जुड़े लोगों को लाभ मिलने वाला है।

मिथुन राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 8,हरा

1 September 2024 Ka Kark Rashifal आज का कर्क राशिफल

आज का कर्क राशिफल बताता है कि इस राशि के आज जातक आप परिवार के किसी सदस्‍य की नौकरी लगने से प्रसन्‍न रह सकते हैं। घर में बड़ा आयोजन संभव है। लेन देन के मामले में धोखा म‍िलने की आशंका है। घर के किसी सदस्‍य से अनबन भी हो सकती है। आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं जो बदलाव का कारक बन सकता है। आपके जीवन को बदल सकता है। जीवनसाथी का साथ और प्रगाढ़ होगा।

कर्क राशि धन-संपत्ति ( Money) दवा की दुकान अगर जातक की है तो समझ लीजिए आपके सितारे बुलंदियों पर हैं।

कर्क राशि सेहत ( Health) आज आप बीमारी को मात देकर घर आएंगे। इससे परिवार में खुशी रहेगी।

कर्क राशि करियर ( Career) आज मन मुताबिक नौकरी की तलाश पूरी होगी। आर्थिक स्तर ऊंचा होगा।

कर्क राशि प्यार ( Love) दिल टूटेगा, लेकिन इससे काम पर असर नहीं पड़ने वाला ।

कर्क राशि परिवार ( Family) परिवार के साथ अनबन हो सकता है। संबंधों में सुधार के लिए सबकुछ समय पर छोड़ दें।

कर्क राशि उपाय ( Remedy) आज उड़द के पकौड़े कुत्ते को खिलाएं।

कर्क राशि पूर्वाभास (Forecast) यात्रा के दौरान आकस्मिक धन मिलेगा।

कर्क राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour)4, हरा

1 September 2024 Ka Singh Rashifal आज का सिंह राशिफल

आज का सिंह राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन रिश्‍तों को लेकर अनबन में न पड़ेंं,इसे और बेहतर बनाने का प्रयास करना चाह‍िए। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आपके किसी दोस्‍त के साथ थोड़ी बहस हो सकती है। विवादों से बचें। आवेश में आकर गलत फैसला न लें।ऑफिस में बेहतर संबंध बनेगा। न‍िवेश का फैसला ले सकते हैं। सेहत पर विशेष ध्‍यान दें।

सिंह राशि धन-संपत्ति ( Money) अगर जातक का व्यवसाय हो तो समझ लीजिए ये दिन आपके लिए है। बिजनेस में लाभ होगा।

सिंह राशि सेहत ( Health) बीमारी की चपेट में आने की संभावना है। सर्दी –जुकाम से बचें।

सिंह राशि करियर ( Career) ऑफिस में जातक के काम से अधिकारी वर्ग की तारीफ मिलेगी और आप पर विश्वसनीयता बढ़ेगी।

सिंह राशि प्यार ( Love) आज कॉलेज के किसी साथी से प्यार का इजहार करेंगे। जो आपके लिए अच्छा रहेगा।

सिंह राशि परिवार ( Family) पत्नी, मां-बाप के साथ समान्य रहेंगे। उनकी भावनाओं की कद्र करेंगे।

सिंह राशि उपाय ( Remedy) दही खाकर ही किसी काम की शुरुआत करें।

सिंह राशि पूर्वाभास (Forecast) जीवनसाथी की वजह से धन लाभ होगा।

सिंह राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour)9, गहरा लाल

1 September 2024 Ka Kanya Rashifal आज का कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन सुख-समृद्धि से संबंधित कई प्रकार गतिविधियां होंगी।आप आज ऐश्‍वर्य साधनों पर जमकर खर्च करेंगे। आज कारोबार में अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। इसका उचित उपयोग करें। आज आपको लंबे समय से चल रही किसी उलझन से राहत मिलेगी। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं उसका इंतजार करें। अच्‍छे दिन आपकी प्रतीक्षा में हैं।

कन्या राशि धन-संपत्ति ( Money) पुराना व्यवसाय छोड़कर किराने या दूसरा कोई व्यवसाय करने की सोच रखेंगे।जो लाभ देगा।

कन्या राशि सेहत ( Health) आज किसी चीज से एलर्जी होगी, इससे पूरे दिन परेशान रहेंगे।

कन्या राशि करियर ( Career) वर्फ फॉर्म होम में जातक के काम की सराहना काम के प्रति उत्साह को बढ़ाएगा। नौकरी में पदोन्नति भी संभव है।

कन्या राशि प्यार ( Love) आज प्यार-वार के चक्कर से दूर रहने में भलाई है।

कन्या राशि परिवार ( Family) घर से दूर जाना आपके परिवार के सदस्यों और बच्चों को आपकी कमी खलेगी। इससे आपका मन दुखी रहेगा।

कन्या राशि उपाय ( Remedy) घर में मोर पंख रखें, अपनों से दूर कम होगी।

कन्या राशि पूर्वाभास (Forecast) म्यूचुअल फंड में पैसा लगाएंगे तो लाभ मिलेगा।

कन्या राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour)8, नारंगी

1 September 2024 Ka Tula Rashifal आज का तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन आप नई यात्रा पर जा सकते हैं। यह कारोबार नहीं बल्कि एक धार्मिक यात्रा होगी। आपको पूजा स्थल पर जाने से शांति मिलेगी। किसी उलझन का आज अंत हो जाएगा। जीवन में नया बदलाव आपकी प्रतीक्षा में है। आपका कारोबार सामान्‍य चलेगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। आप आज नया वाहन खरीद सकते हैं। सेहत में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।
तुला राशि धन-संपत्ति ( Money) आज जातक कुछ नया करेंगे, इसका भविष्य में लाभ मिलेगा।

तुला राशि सेहत ( Health) योग और ध्यान से स्वास्थ्य जीवन की ओर बढ़ेंगे।

तुला राशि करियर ( Career) नौकरी में आवेश में आकर जल्दबाजी न करें, नहीं तो नुकसान होगा।

तुला राशि प्यार ( Love) साथी को लेकर ख्याली पुलाव बनाएंगे, लेकिन हकीकत में कुछ नहीं मिलेगा।

तुला राशि परिवार ( Family) परिवार का भरोसा जीतेंगे और परिवार के सदस्यों की मदद करेंगे।

तुला राशि उपाय ( Remedy) गुलाब का फूल शयनकक्ष में रखें, संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

तुला राशि पूर्वाभास (Forecast) व्यवसाय में आने वाला पल पहचान देगा।

तुला राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour)5,नीला

1 September 2024 Ka Vrishchik Rashifal आज का वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन मन में प्रसन्‍नता रहेगी। आपका मन धर्म कर्म में अध‍िक लगेगा। कार्य के प्रत‍ि निरंतरता बनी रहेगी। रूके हुए काम आज भी पूरे नहीं हो पाएंगे। आज आप कारोबार में नया बदलाव करना चाहते हैं। रिश्‍तों को संभालने की परेशानी बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। सेहत की उलझन परेशान रख सकती है।

वृश्चिक राशि धन-संपत्ति ( Money) शेयर मार्केट में धन लगाने से पहले सोच-समझ लें। अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए धन न लें।

वृश्चिक राशि सेहत ( Health) आज जातक अच्छा महसूस नहीं करेंगे। स्फूर्ति की कमी का असर काम पर दिखेगा।

वृश्चिक राशि करियर ( Career) बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि प्यार ( Love) रोमानियत से भरा दिन रहेगा। हर तरफ फिजाओं में प्यार घुला रहेगा।

वृश्चिक राशि परिवार ( Family) छोटी सी बात को लेकर माता-पिता से अनबन हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) किसी नवविवाहित जोड़े को उपहार देंगे तो प्यार मिलेगा या शादी तय होगी।

वृश्चिक राशि पूर्वाभास(Forecast) कर्ज की स्थिति आ सकती है। पैसा बचाएंगे तो अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour)7, बैंगनी

1 September 2024 Ka Dhanu Rashifal आज का धनु राशिफल

आज का धनु राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन धर्म कर्म में रूचि होगी। अध्‍यात्‍म की तरफ झुकाव रहेगा। लेन देन में सफलता प्राप्‍त होगी। पुराने कर्ज से छुटकारा पा सकते हैं। रोजगार के नए अवसर म‍िलेंगे। भ्रम के शिकार हो सकते हैं। नए काम को शुरू करना चाहते हैं तो अभी थोड़ा रुक जाएं तो बेहतर। आज आप नया वाहन ले सकते हैं। प्रेम में सफलता म‍िलेगी।

धनु राशि धन-संपत्ति ( Money ) कल्पना की दुनिया में खोएंगे, इससे व्यवसाय पर असर पड़ेगा।

धनु राशि सेहत ( Health) मां की तबियत खराब होगी तो घर में परेशानी बढ़ेगी।

धनु राशि करियर ( Career) सकारात्मक सोच और उत्साह से करियर को ऊंचाई पर लें जाएंगे।।

धनु राशि प्यार (Love) प्रेम में तनाव, अलगाव और गलतफहमी साथी से दूर होने का कारण बनेगा।

धनु राशि परिवार ( Family ) परिवार और जीवनसाथी के साथ तनाव से दिनभर मूड खराब करेगा।

धनु राशि उपाय ( Remedy ) पक्षियों के लिए घोंसला बनाएं, नौकरी में लाभ मिलेगा।

धनु राशि पूर्वाभास (Forecast) शादी की बात तय होगी।

धनु राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour)1,हरा

1 September 2024 Ka Makar Rashifal आज का मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन बिजनेस में नई गत‍ि आएगी। आज आप कार्य से संबंधित नई योजनाएं बनाने तथा उन्हें क्रियान्वित करने में जुटे रहेंगे। नया काम करने का यह अनुकूल समय है। आप चुनौतियों से घबराने की बजाय उनका मुकाबला करें। नई सफलता आपकी प्रतीक्षा में है। आय के नए मार्ग भी खुलेंगे। आपको आज रचनात्मक और धार्मिक क्रियाकलापों में अधिक मन लगेगा।

मकर राशि धन-संपत्ति ( Money) आज किया गया निवेश भविष्य में लाभ देगा। लेकिन व्यवसाय पर भी पूरा ध्यान दें, भविष्य का मजबूत आधार बनेगा।

मकर राशि सेहत ( Health) मानसिक और शारीरिक दोनों रुप से जातक खुद को स्वस्थ पाएंगे।

मकर राशि करियर (Career) नौकरी और पढ़ाई में आज जातक को निराशा हाथ लगेगी।

मकर राशि प्यार (Love) जातक अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करेंगे। मजाक-मजाक में बात शादी तक भी पहुंच सकती हैं।

मकर राशि परिवार ( Family) सर्वगुण सपन्न जीवनसंगिनी आपकी जिंदगी खुशियां दोगुनी कर देगी।

मकर राशि उपाय ( Remedy) मंदिर के निर्माण काम में सहयोग करेंगे तो खुद उसका आपको लाभ मिलेगा।

मकर राशि पूर्वाभास (Forecast) दोस्त या परिवार का कोई सदस्य आपको व्यवसाय में रास्ता दिखाएगा।

मकर राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour)5,लाल

1 September 2024 Ka Kumbh Rashifal आज का कुंभ राशिफल

आज का कुंभ राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन किसी पुराने मित्र के साथ मुलाकात होगी। यह मुलाकात फलदायी हो सकती है। आपको रोजगार के नए अवसर म‍िल सकते हैं। घर पर किसी पुराने रिश्‍तेदार का आगमन हो सकता है। आज अनजान लोगों पर भरोसा ना करें। आप भावुक होकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आज आप समझदारी और सूझबूझ से समस्या का हल निकाल पाने में सफल हो सकेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कुंभ राशि धन-संपत्ति (Money) आज जातक पर लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा।

कुंभ राशि सेहत ( Health) आज सेहत बढ़िया रहेगी, लेकिन मां की बीमारी परेशानी का सबब बन सकती हैं।

कुंभ राशि करियर (Career) चिकित्सा से जुड़े लोगों को समाज में पहचान मिलेगी। बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे।

कुंभ राशि प्यार (Love) परिवार, दोस्त और समाज आपके निजी रिश्तों की कद्र करेंगे। भावनाओं में बहने से बचें।

कुंभ राशि परिवार( Family) जातक की प्रशंसा परिवार के सदस्यों करेंगे।

कुंभ राशि उपाय (Remedy) आज किसी दोस्त या किसी रिश्तेदार को उपहार देंगे तो अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि पूर्वाभास- ( Forecast) प्यार में इंतजार खत्म होगा

कुंभ राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour)4, नीला

1 September 2024 Ka Meen Rashifal आज का मीन राशिफल

आज का मीन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन अपने खर्चों को सीमित रखें। कोई शुभ समाचार मिलने से आप पूरे दिन तरोताजा महसूस करेंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंध खराब हो सकते हैं। रिश्तो की मर्यादा को बनाए रखना जरूरी है। इस पर मनन करेंगे और आप कुछ समय आज एकांत लगाएंगे। कारोबार में आज कुछ नई शुरुआत हो सकती है।

मीन राशि धन-संपत्ति (Money) कड़ी मेहनत और परिश्रम से जातक आज धन कमा पाएंगे। किसी खास को आपके मदद की जरूरत होगी।

मीन राशि सेहत (Health) आज जातक की सेहत बढ़िया रहेगी। इससे जातक अतिरिक्त काम करेंगे।

मीन राशि करियर ( Career) लगी-लगाई नौकरी हाथ से जाने का डर मन में रहेगा।

मीन राशि प्यार (Love) प्यार में साथी से धोखा खाएंगे। लेकिन अगले ही पल सच्चा प्यार भी मिल जाएगा।

मीन राशि परिवार (Family) आज परिवार के साथ ख्याल पुलाव पका सकते है। ऑनलाइन शॉपिंग भी करेंगे।

मीन राशि उपाय ( Remedy) गाय को रोटी देंगे तो धन की समस्या दूर होगी।

मीन राशि पूर्वाभास (Forecast) अच्छी नौकरी के अवसर मिलेंगे।

मीन राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour)3, गहरा लाल

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।
राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

1 September 2024 Ka Love Rashifal,1 September 2024 आज का राशिफल 1 September 2024 ,1 सितंबर 2024 का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal, Today's Rashifal, Aaj Ka horoscope and Daily Zodiac, Daily Horoscope Astrology Remedies , आज का लव राशिफल, आज का मीन राशिफल, कल 1 सितंबर का राशिफल, कल का कुंभ राशिफल, kal ki bhavishyavani vrishchik 1 September 2024 Aaj Ka Love Rashifal,ok google aaj ka rashifal 1 September 2024, Aaj Ka Rashifal 1 सितंबर 2024 का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal, Today's Rashifal, Aaj Ka, horoscope and Daily Zodiac, Daily Horoscope Astrology Remedies,1 सितंबर 2024 का व्यवसायिक राशिफल, कुंभ राशि के जीवनसाथी का हाल,मेष राशिफल, वृष राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल 1 September 2024 aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka business Mesh Rashi, Vrish Rashi, Mithun Rashi ,Kark Rashi , Singh Rashi , Kanya Rashi, Tula Rashi, Vrishchik Rashi, Dhanu Rashi, Makar Rashi, Kumbh Rashi, Meen Rashi , 1 September 2024 Rashifal Astrology,1 September Ka Rashifal in Hindi, Aaj Ka Rashifal 1 September 2024,1 सितंबर 2024 राशिफल, Horoscope Today,गुरुवार 1 सितंबर 2024 का राशिफल, sunday Rashifal Daily Horoscope 1 September 2024,Today Zodiac Sign Astrological Prediction

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story