×

11 July 2021 Aaj Ka Rashifal : कन्या राशि के लोगों को मिल सकती है बुरी खबर, जानें अपना आज का राशिफल

11 July 2021 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल ११ जुलाई २०२१ का राशिफल | दैनिक राशि के आधार जातक घर-परिवार के लोगों को धार्मिक काम में शामिल होने का मौका मिलेगा। कल जाजतक के पद प्रतिष्ठा मे वृद्धि होगी। नई तकनीक को जानने का मौका मिलेगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 10 July 2021 5:37 AM GMT (Updated on: 10 July 2021 4:33 PM GMT)
11 July 2021 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल ११ जुलाई २०२१ का राशिफल
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

11 July 2021 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल ११ जुलाई २०२१ का राशिफल | हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

आज का दिन रविवार आषाढ़ माह की प्रतिपदा तिथि को चन्द्रमा कर्क राशि पर आज भी संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 11 जुलाई की भविष्यवाणी ...

11 July 2021 आज का मेष राशिफल ( Aries Horoscope Today ) मेष राशिफल जातक सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने का योग है जिससे लाभ मिलेगा। बिजनेस के लिए समय अनुकूल है। नौकरी वाले जातक को ऑफिस में लाभ मिलेगा।

  • धन-संपत्ति (Money): धन लाभ के साथ व्यवसायिक यात्रा सफल रहेगाी।
  • सेहत (Health): सेहत बहुत अच्छा रहेगा।
  • करियर ( Career): नौकरी करने वालों को यात्रा करनी पड़ सकती हैं।
  • प्यार (Love): प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा नहीं है।
  • परिवार (Family): जातक को परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
  • मेष राशि का उपाय ( Remedy): सूर्य मंत्र का जप और पूजा करें।
  • पूर्वाभास (Forecast): निवेश से लाभ और मान-सम्मान मिलेगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number): 3

11 July 2021 आज का वृष राशिफल (Taurus Horoscope Today) वृष राशिफल के अनुसार जातक पूरे दिन मौजमस्ती करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। जीवनसाथी उपहार देंगे। आर्थिक रुप से मजबूत रहेंगे। नौकरी में उन्नति या प्रमोशन संभव है।

  • धन-संपत्ति (Money) व्यवसाय सामान्य चलेगा और आय भी होगी।
  • सेहत ( Health) तनाव की वजह से सेहत खराब होगी।
  • करियर (Career) ऑफिस की राजनीति से दूर रहने में भलाई है।
  • प्यार (Love) आज का लव राशिफल जातक को साथी से विवाद होगा।
  • परिवार( Family) घर-परिवार में धैर्य से काम लें और वाणी पर नियंत्रण रखें।
  • वृष राशि का उपाय (Remedy) मां काली की आराधना करें।
  • पूर्वाभास ( Forecast) साफ-सफाई के साथ सेहत पर ध्यान दें।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 6

11 July 2021 आज का मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope Today) मिथुन राशिफल की भविष्यवाणी जातक प्रेम संबंध के लिए यह दिन अनुकूल है। अगर किसी को प्रपोज करेंगे तो शाम तक हां में जवाब मिलेगा। शादीशुदा अपने साथी के साथ कही घूमने का प्लान बना सकते है। ...

  • धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में रफ्तार पकड़ेगा।
  • सेहत ( Health) आज जातक पर सुस्ती छाई रहेगी। सेहत का ख्याल रखें।
  • करियर (Career) वर्क फॉम होम का प्रेशर बढ़ेगा और सतर्कता से काम करें।
  • प्यार (Love) दांपत्य और प्रेम जीवन में मधुरता बनाये रखें।
  • परिवार ( Family) परिवार को समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी
  • मिथुन राशि का उपाय ( Remedy) मिठाई का दान करें।
  • पूर्वाभास (Forecast) विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से अच्छी खबर मिलेगी।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 3

11 July 2021 आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today) )कर्क राशिफल के जातक की भविष्यवाणी के अनुसार जातक का तकनीक या साहित्य में रुझान होगा। जिसमें सकारात्मक फल मिलेगा। पूजा पाठ के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।

  • धन-संपत्ति ( Money) कारोबार में सही फैसला लाभ देगा।
  • सेहत ( Health) गलत सोच से मन खराब होगा, मेडिटेशन से सेहत का ख्याल रखें।
  • करियर ( Career) अच्छे ऑफर के साथ रोजगार मिलेगा।
  • आज का लव राशिफल (Love) शक की वजह से संबंध खराब होंगे।
  • परिवार ( Family) पारिवारिक जीवन मस्त रहेगा। विवाहयोग्य जातक की शादी तय हो सकती है।
  • कर्क राशि का उपाय ( Remedy) गरीबों को खिचड़ी खिलाएं।
  • पूर्वाभास (Forecast) परिवार, दोस्तों व बच्चों के साथ अच्छी आउटिंग की प्लानिंग करेंगे।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 8

11 July 2021 आज का सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today) ) सिंह राशिफल की 11 जुलाई की गणना के अनुसार जातक को बिजनेस में लाभ होगा। लेकिन नौकरी वाले जातक के लिए सयंम वाला समय है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा

  • धन-संपत्ति ( Money)खर्च बढ़ेगा, व्यवसाय सामान्य रहेगा।
  • सेहत ( Health) सेहत खराब होगा, डायजेस्टिव सिस्टम खराब होंगे।
  • करियर ( Career ) सरकारी कामों में बहसबाजी से काम बिगड़ेगा।
  • प्यार ( Love) लव लाइफ की वजह नाखुश रहेंगे।
  • परिवार ( Family) परिवार में संबंध मजबूत रहेंगे, लेकिन कुछ कारणों से अशांति बनी रहेगी।
  • सिंह राशि का उपाय ( Remedy) पितरों के नाम पर दान और पूजा करें
  • पूर्वाभास (Forecast) आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 9

11 July 2021 आज का कन्या राशिफल ( Virgo Horoscope Today ) 11 जुलाई की भविष्यवाणी के अनुसार कन्या राशिफल जातक का दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। कुछ लोग अतीत की बातों में खोए रहेंगे। विद्यार्थियो को पढ़ाई के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध में मिठास रहेगा, लेकिन पति-पत्नी के संबंध अच्छे नहीं होंगे।

  • धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में परेशानियां बढ़ेंगी , धैर्य से काम लें।
  • सेहत ( Health) पुरानी बीमारी की वजह से परेशान रहेंगे।
  • करियर ( Career) नौकरी करने वाले जातक ट्रांसफर-पोस्टिंग की चपेट में आएंगे।
  • प्यार ( Love) आज का लव राशिफल साथी की नाराजगी दिन को खराब करेगा।
  • परिवार ( Family) परिवार में मस्तीभरा माहौल रहेगा, और मां की सेवा करेंगे।
  • कन्या राशि का उपाय ( Remedy) सूर्य मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • पूर्वाभास (Forecast) शोक की खबर मिल सकती है।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 9

11 July 2021 आज का तुला राशिफल ( Libra Horoscope Today) तुला राशिफल की 11 जुलाई की गणना के अनुसार जातक को ऑफिस में काम का अनुकुल परिणाम नहीं मिलेगा। भाग्य के बल पर कुछ सफलता प्राप्त करेंगे। पढाई को लेकर भी परेशान रहेंगे। सेहत ठीक-ठाक रहेगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा। माता-पिता की सेवा करेंगे।

  • धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय और कानूनी कामों में लाभ के संकेत मिल रहे हैं।
  • सेहत ( Health) आंख और सिर दर्द से परेशानी बढ़ेगी।
  • करियर ( Career) नौकरी करने वाले लोगों को खुशखबरी मिलेगी।
  • प्यार ( Love) आज का लव राशिफल वैवाहिक जीवन रोमांटिक रहेगा।
  • परिवार ( Family) परिवार के साथ वक्त बिताएंगे।
  • तुला राशि का उपाय ( Remedy) कन्या को दान दें।
  • पूर्वाभास (Forecast) शेयर-शट्टा बाजार में ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 4

11 July 2021 आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today ) 11 जुलाई का वृश्चिक राशिफल की गणना के अनुसार जातक के करियर व पढ़ाई के लिए सही है। खेल या किसी प्रतियोगिता में पुरस्कार मिलेगा। पढाई में जल्दबाजी ना करें। कठिन परिश्रम से ही फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।..

  • धन-संपत्ति ( money ) जातक को म्यूचुअल फंड से लाभ मिलेगा।
  • सेहत ( Health ) सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन धूप से बचेंगे तो अच्छा रहेगा।
  • करियर ( Career) ऑफिस में काम का दबाव बनेगा।
  • प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में साथी की भावनाओं को समझेंगे।
  • परिवार ( Family) परिवार और संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
  • वृश्चिक राशि का उपाय ( Remedy) हनुमान चालीसा का नित्य पाठ करें।
  • पूर्वाभास (Forecast ) सामाजिक कामों में रुझान बढ़ेगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 6

11 July 2021 आज का धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today) धनु राशिफल की गणना के अनुसार जातक बिजनेस के लिए सही है, लेकिन नौकरीपेशा लोग सतर्क रहें। इस सप्ताह की शुरुआत में जातक कुछ नया करेंगे। सृजनात्मक काम में मन लगेगा और सराहना मिलेगी।.

  • धन-संपत्ति ( Money) आर्थिक मामलों में आज का दिन हर तरह से लाभवर्धक है।
  • सेहत ( Health) भागदौड़ की वजह से परेशानी बढ़ेगी।
  • करियर ( Career) रोजगार के संदर्भ में यात्रा करेंगे। विरोधी परेशान नहीं करेंगे।
  • प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
  • परिवार (Family) परिवार में बच्चों की पढाई पर ध्यान देंगे और उच्च वर्ग से संपर्क बनेगा।
  • धनु राशि का उपाय ( Remedy) बच्चों को दान दें।
  • पूर्वाभास (Forecast) उधार का पैसा मिलेगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 3

11 July 2021 आज का मकर राशिफल ( Capricorn Horoscope Today ) मकर राशिफल की गणना बताती है कि जातक घर-परिवार के लोगों को धार्मिक काम में शामिल होने का मौका मिलेगा। कल जातक के पद प्रतिष्ठा मे वृद्धि होगी। नई तकनीक को जानने का मौका मिलेगा। सेहत के साथ खानपान का ध्यान रखें।

  • धन-संपत्ति ( Money) रियल स्टेट और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
  • सेहत ( Health) छोटी मोटी बीमारी की वजह से परेशान रहेंगे।
  • करियर ( Career) प्रतियोगिता में परिणाम से चेहरे पर खुशी छाई रहेगी।
  • प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक साथी के साथ पुरानी बातों को सुलझा लेंगे।
  • परिवार ( Family) पारिवारिक यात्रा सुखद परिणाम देंगे।
  • मकर राशि का उपाय ( Remedy) देवी दुर्गा के नव रुपों के गुप्त पूजा करें।
  • पूर्वाभास (Forecast) खर्च पर नियंत्रण रखें, वरना काम बिगड़ेगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 6

11 July 2021 आज का कुंभ राशिफल ( Aquarius Horoscope Today) कुंभ राशिफल की कल की भविष्यवाणी जातक नौकरी में सामान्य व बिजनेस में भाग्य आपका साथ नहीं देगा। साथ ही जातक को शुभ समाचार के साथ उत्तम फल की प्राप्ति होगी। स्वास्थ भी सामान्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

  • धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में नई सोच काम को पहचान देगी।
  • सेहत ( Health) आज खानपान पर ध्यान देंगे तो लाभ होगा।
  • करियर ( Career) नौकरी में सकारात्मक सोच और संपर्क से काम बनेगा।
  • प्यार ( Love) परिवार के वजह से प्यार को छोड़ देंगे।
  • परिवार ( Family) परिवार के साथ शाम को आउटिंग पर जा सकते हैं।
  • कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) सूर्य को रोज अर्ध्य दें।
  • पूर्वाभास (Forecast) बच्चों के लिए जरूरी सामान खरीदेंगे।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 5

11 July 2021 आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today) मीन राशिफल की 11 जुलाई की गणना के अनुसार जातक का अध्यात्म में ज्यादा मन लगेगा। धर्म कर्म से जुड़ी बातों को जानने के लिए उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुदृढ़ रहेगा। आप रिलेशनशिप को लेकर गंभीर होंगे।

  • धन-संपत्ति ( Money) धन लाभ और शुभ समाचारा मिल सकता हैं।
  • सेहत ( Health) सेहत का ख्याल रखें और विवाद से बचें।
  • करियर ( Career) आज नई नौकरी का प्रयास सफल रहेगा।
  • प्यार ( Love) आज का लव राशिफल प्रेम संबंध स्थिर रहेंगे।
  • परिवार ( Family) मेहमानों की वजह से घर में उत्सव सा फील होगा।
  • मीन राशि का उपाय ( Remedy) घर में रोज लॉन्ग कपूर जलाएं।
  • पूर्वाभास (Forecast) विवाद से काम बिगड़ेगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 8

आनेवाला कल 12 जुलाई 2021 का राशिफल व् भविष्यवाणी

आनेवाला कल 12 जुलाई सोमवार तिथि- द्वितीया, शुक्ल पक्ष जगन्नाथ रथ यात्रा में चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 12 जुलाई सोमवार कल की भविष्यवाणी.. ..

कल का मेष राशिफल 12 जुलाई 2021( Aries Horoscope Tomorrow) कल का मेष राशिफल जातक घर में किसी खास दोस्त के आने से लाभ होगा। आकर्षक व्यक्तित्व दूसरों का ध्यान खींचेगा। सामाजिक मेलजोल सुकून देंगे। ...

कल का वृष राशिफल 12 जुलाई 2021 (Taurus Horoscope Tomorrow) कल का वृष राशिफल के अनुसार जातक सामाजिक कामों में सफलता मिलेगी। वाणी में सावधानी बरतें। निजी संबंधों में थोड़ी मजबूती आएगी। आमदनी अच्छी रहेगी।

कल का मिथुन राशिफल 12 जुलाई 2021(Gemini Horoscope Tomorrow) मिथुन राशिफल की कल की भविष्यवाणी जातक लगन और मेहनत का है इसकी सरहाना भी होगी। और इसके चलते कुछ वित्तीय लाभ भी मिल सकता है।...

कल का कर्क राशिफल 12 जुलाई 2021 (Cancer Horoscope Tomorrow) कर्क राशिफल के जातक कल की भविष्यवाणी के अनुसार जातक अच्छा रहने वाला है। अधूरे काम बनेंगे। सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। नए अनुबंध सिरे चढ़ेंगे। अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।....

कल का सिंह राशिफल 12 जुलाई 2021(Leo Horoscope Tomorrow) सिंह राशिफल की 12 जुलाई की गणना के अनुसार जातक घर में उल्लास का माहौल तनाव को कम कर देगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस समय सेहत से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है। ....

कल का कन्या राशिफल 12 जुलाई 2021( Virgo Horoscope Tomorrow) 12 जुलाई की भविष्यवाणी के अनुसार कन्या राशिफल जातक का दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। कुछ लोग अतीत की बातों में खोए रहेंगे। विद्यार्थियो को पढ़ाई के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। ...

कल का तुला राशिफल 12 जुलाई 2021 ( Libra Horoscope Tomorrow) तुला राशिफल की 12 जुलाई की गणना के अनुसार जातक के लिए इस सप्ताह व्यवसाय में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन खर्चा समस्या पैदा कर सकता है। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें।....

कल का वृश्चिक राशिफल 12 जुलाई 2021(Scorpio Horoscope Tomorrow ) 12 जुलाई का वृश्चिक राशिफल की गणना के अनुसार जातक के करियर व पढ़ाई के लिए सही है। खेल या किसी प्रतियोगिता में पुरस्कार मिलेगा। पढाई में जल्दबाजी ना करें। कठिन परिश्रम से ही फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।..

कल का धनु राशिफल 12 जुलाई 2021(Sagittarius Horoscope Tomorrow) कल का धनु राशिफल की गणना के अनुसार जातक अपने लोगों के द्वारा सहयोग व सान्निध्य मिलेगा। रुके हुए पैसे मिलने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। बच्चों का ख्याल रखें।...

कल का मकर राशिफल 12 जुलाई 2021 ( Capricorn Horoscope Tomorrow) कल का मकर राशिफल की गणना बताती है कि जातक के लिए आमतौर पर यह सप्ताह सामान्य रहेगा। पिता का सहयोग मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा। भाग्य का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी।...

कल का कुंभ राशिफल 12 जुलाई 2021 ( Aquarius Horoscope Tomorrow) कुंभ राशिफल की कल की भविष्यवाणी जातक मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक सुधारों के लिए किए गए प्रयास सफल होते दिखेंगे। पेट की समस्या से जूझ रहे लोगों को कुछ आराम मिलेगा।....

कल का मीन राशिफल 12 जुलाई 2021 (Pisces Horoscope Tomorrow) मीन राशिफल की 12 जुलाई की गणना के अनुसार जातक के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। अगर यात्रा कर रहे हैं, तो अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। किसी की व्यर्थ बातों से क्रोध आ सकता है। पारिवारिक दिक्कतों का सामना करना पडे़गा। आर्थिक पक्ष,धन के मामले में आपकी स्थिति में मामूली सुधार आएगा।...

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?
हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story