12 Dec Se 18 Dec 2021 Ka Saptahik Rashifal :जानें इस सप्ताह में किन राशियों के चमकेंगे सितारे, क्या कहता है आपका साप्ताहिक भविष्य

12 Dec Se 18 December 2021 Ka Saptahik Rashifal : साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह 12 राशियों के जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर साप्ताहिक भविष्यवाणी, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 11 Dec 2021 7:19 AM GMT (Updated on: 18 Dec 2021 2:57 AM GMT)
12 December Se 18 December 2021 Ka Saptahik Rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

12 December Se 18 December 2021 Ka Saptahik Rashifal ( 12 दिसंबर से 18 दिसंबर 2021 साप्ताहिक राशिफल ) :

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा मीन राशि में और आखिर में मिथुन राशि में रहेगा। इस सप्ताह सवार्थ सिद्धि और रवि योग जातक को अच्छा फल देगा।जानिए 12 राशियों का साप्ताहिक भविष्य-

साप्ताहिक मेष राशिफल ( Aries Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मेष राशि वाले लोगों के लिए आने वाले सप्ताह जातक के जीवन में ख़ुशी का माहौल देगा। घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन संभव है। सप्ताह के अंत में मां की सेहत प्रभावित हो सकती है इसलिए उनकी देखभाल करें। आप अपना कोई पुराना उधार सप्ताहांत में चुका सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में मनोरंजन करने के मौक़े मिल सकते हैं। वहीं मध्य में किसी प्रकार की बाधा सामने आ सकती है। जबकि सप्ताह के अंतिम दिन छात्र और बच्चों के लिए मज़ेदार रहने वाले हैं।

साप्ताहिक मेष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) मेष राशि के जातक आपके शुभचिंतकों को भविष्य के बारे में चिंतित कर सकते हैं। आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। आप दिन भर पैसों के बारे में सोचते रहेंगे। भूमि और संपत्ति के कामों में भी धन लाभ होने की उम्मीद है। छात्र पढ़ाई में रुचि खो सकते हैं। निवेश के लिए दिन शुभ है।

साप्ताहिक मेष राशि सेहत ( Health) जातक का इस सप्ताह जातक भविष्य और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उचित लोगों से सलाह लेंगे।

साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) मेष राशि के जातक यह सप्ताहकाम या परिवार के भीतर संभावित संघर्ष आपको नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं।संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बड़ों का सम्मान करें और जमीन या संपत्ति को लेकर विवाद सुलझ सकता है। दोस्तों से सम्बन्ध मधुर बनेगे।

साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक गणेश जी की पूजा करें और उन्हें मोदक का भोग लगाएँ।

साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)1, 8

साप्ताहिक वृष राशिफल (Taurus Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में वृष राशि के जातके लिए सप्ताह उत्तम रहेगा। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रह सकते हैं। इस सप्ताह कठिन परिश्रम से ही आपको सफलता मिलेगी। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। भाई-बहनों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से गुज़रना पड़ सकता है। परंतु जीवन साथी एवं बच्चों के लिए सप्ताह एक दम अनुकूल है।छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी आदि से आपको लाभ मिलने के योग हैं।

साप्ताहिक वृष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) वृष राशिवाले इस सप्ताह आप अपने कार्यस्थल पर भी कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं, इससे आपको लाभ होगा। परिवार के सदस्य आज आपसे बहुत खुश रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आप तरोताजा महसूस करेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

साप्ताहिक वृष राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक घर में माता या अन्य घर की महिला का स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती है।

साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह वृष राशि के जातक अपने काम में पूरा आनंद लेंगे। सप्ताह के मध्य मेंं आपका झुकाव आध्यात्मिकता की ओर होगा। आप किसी धार्मिक आयोजन की योजना बनाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको आपकी मंजिल तक पहुँचने में मदद करेगा।

साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह आज बजरंग बाण का पाठ करें। और हनुमान जी से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रार्थना करें।

साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5

साप्ताहिक मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मिथुन राशि के लिए आनेवाले सप्ताह में धन लाभ होने की भी संभावना है। जातक की भाषा में कड़वाहट आपके पारिवारिक माहौल को बिगाड़ सकती है इसलिए सभी से प्रेम से बातचीत करें। अपने जीवन साथी की सेहत का ख़्याल रखें क्योंकि उनकी सेहत में गिरावट हो सकती है। इसके अलावा आप इस सप्ताह अपना नया घर खोज सकते हैं अथवा घर में किसी तरह का बदलाव संभव है। यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है।

साप्ताहिक मिथुन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक तक नई साझेदारी, संपर्क, अचानक यात्रा की योजना और अप्रत्याशित यात्रा संभव है। नए कौशल प्राप्त करने या नए व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के संकेत हैं। पदोन्नति भी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है।

साप्ताहिक मिथुन राशि सेहत ( Health) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह जातक सेहतमंद रहेंगे और दांत दर्द से परेशान रहेंगे।

साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह इस राशि के जातक कुछ खरीदने के लिए पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आज पारिवारिक जीवन में साथ काम करने की आवश्यकता है। आज जो भी इच्छा हो वह पूरी हो सकती है।किसी छोटी बात पर जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है विवादों में न फंसे।

साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक मां कात्यायनी की पूजा करें और इससे विवाह की परेशानी दूर होगी।

साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।

साप्ताहिक कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह में कर्क राशि के जातकों वैवाहिक जीवन आपको और आनंदित करेगा। अचानक ही आपको किसी क्षेत्र मेंं लाभ प्राप्त हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा की संभावना बन रही है। माता जी की सेहत में गिरावट होने की संभावना है। ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों से आपकी मुलाकात हो सकती है। वहाँ से आपको कोई प्यारा सा तोहफ़ा भी मिल सकता है। करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य भी कमजोर रह सकता है।

साप्ताहिक कर्क राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति उत्तम होगी। आज इस बात का ध्यान रखें कि नौकरी लोगों के कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। परिवर्तन हो सकता है आज आपको पदोन्नति के साथ किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जा सकता है।

साप्ताहिक कर्क राशि सेहत ( Health) इस राशि के जातक इस सप्ताह सेहत परेशान कर सकती है। सावधानी बरतें और असंतुलित भोजन से दूर रहे। अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह ना बनें।

साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह प्रेम संबंधों में बस आकर्षण रहेगा। खुद का और माता-पिता का ख्याल रखें। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। बड़ों का आर्शीवाद लेकर काम शुरु करें।

साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह जातक गाय को हरा चारा खिलाएँ।

साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9, 2।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

साप्ताहिक सिंह राशिफल (Leo Horoscope Weekly)साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि के लिए आने वाला सप्ताह जातक के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखा जा सकता है। परिवार के साथ आपका क़ीमती समय बीतेगा। हो सकता है इस सप्ताह आप अपने आवास में परिवर्तन करें। यदि आप विवाहित हैं तो अपने इस रिश्ते का ख़्याल रखें। सप्ताह के अंत में जीवन साथी के साथ विवाद उत्पन्न होने की आशंका है। करियर की दृष्टि से सप्ताह आपके लिए उत्तम नज़र आ रहा है।धन लाभ के योग बना रहे हैं।

साप्ताहिक सिंह राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक नौकरी में काम की वजह से आय के कई और रास्ते बनेंगे। बिजनेस में घाटा नहीं होगा। दिन सामान्य रहेगा। संतान की तरफ से खुशी मिलेगी। पढाई में परिणाम अच्छे आएंगे। काम या पढ़ाई के लिए घर से दूर जा सकते हैं।

साप्ताहिक सिंह राशि सेहत ( Health) जातक की सेहत इस सप्ताह जातक परिवार के सदस्यों की सेहत का ख्याल रखें। पिता की खराब सेहत से परेशान रहेंगे।अपनी सेहत का ख़्याल रखें और किसी प्रकार का मानसिक तनाव न लें।

साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह वैवाहिक संबंधों में क्रोध व जिद को आड़े ना आने दें। वैवाहिक जीवन में सबकुछ समान्य रहेगा, लेकिन जो लोग प्रेम में है,धोखा खा सकते हैं। इसके अलावा आप छोटी-मोटी बातों को नज़रअंदाज़ करने की कोशिश करें। बच्चे इस सप्ताह मौज-मस्ती करते हुए नज़र आएंगे।

साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy)सिंंह राशि वाले मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में केले चढ़ाएँ। सूर्य जल चढ़ायें।

साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4।

साप्ताहिक कन्या राशिफल (Weekly Virgo Horoscope )साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह कन्या राशि के जातक अपना ध्यान प्रेम और दोस्ती पर अधिक लगा सकते हैं। आप अपनी पिछली ग़लतियों को भी सुधार सकते हैं। यदि आप शादीशुदा हैं तो यह सप्ताह आपके जीवन साथी को कोई ख़ुशख़बरी दे सकता है। बच्चों के लिए सप्ताह अनुकूल दिख रहा है। छात्र भी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। अच्छा अवसर मिलने पर आप अपनी वर्तमान नौकरी को भी बदल सकते हैं।

साप्ताहिक कन्या राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक आध्यात्मिक ग्रंथों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में चंद्रमा की वजह से सबकुछ समान्य रहेगा। नौकरी व व्यवसाय में लाभप्रद स्थिति रहेगी। पढाई में सफलता मिलेगी

साप्ताहिक कन्या राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक सेहत का ख्याल खानपान के साथ रखे।बुखार, सिर दर्द एवं सूजन जैसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से आपको जूझना पड़ सकता है। पिता जी की सेहत में गिरावट आने की संभावना है

साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक किसी असहाय की मदद करेंगे। प्यार के मामले में अकेले रहेंगे।जीवनसाथी के साथ भी काम की वजह से दूरी बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिए सप्ताह मिला जुला रहेगा। किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में प्यार भरी नोंक झोंक संभव है।

साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक गणेश जी को भोग लगाएं और प्रसाद गरीबों में बांट दें

साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 7,11

साप्ताहिक तुला राशिफल ( Weekly Libra Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले सप्ताह में तुला राशि के जातक का भाई-बहनों के साथ आपका विवाद संभव है। इस सप्ताह आपको अचानक धन का लाभ अथवा हानि भी हो सकती है इसलिए पैसों के मामले में ज़रा संभल कर कदम बढ़ाएँ। जीवनसाथी के लिए सप्ताह अनुकूल होने के संकेत दे रहा है। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम का रस और बढ़ सकता है।

साप्ताहिक तुला राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक ऑफिस में सब काम की सराहना करेंगे। काम का अच्छा प्रदर्शन लाभ देने वाला होगा।नौकरी में उन्नति संभव है। बिजनेस में धन लाभ होंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे। कही घूमने की भी योजना बन सकती है।

साप्ताहिक तुला राशि सेहत ( Health) इस राशि के जातक सेहत अच्छा रहेगा, लेकिन गाड़ी या कोई भी वाहन चलाते समय सावधान रहें।स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको मसालेदार भोजन से परहेज़ करने की सलाह दी जाती है।

साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक परिवार या आस-पड़ोस में कलह का माहौल रहेगा। लेकिन दोपहर में समस्या का निदान होगा।किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।प्रेम के मामले में काफ़ी अच्छा रहने वाला है। यदि आप विवाहित हैं या विवाह के लिए किसी को चाहते हैं तो सप्ताह और भी अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा।

साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक मंगलवार के दिन लाल मसूर दान करें।

साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,12


साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि आने वाले सप्ताह में इस राशि के जातक के स्वभाव में क्रोध और अहंकार की वृद्धि होगी। सरकार और सरकारी अधिकारियों से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। इस सप्ताह विदेश या लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। इस वजह से आपको घर से दूर रहना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियों की कमी रहेगी। कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। भाई-बहनों के साथ वक्त गुजारेंगे, खर्चों में बढ़ोतरी होगी और माता जी की सेहत भी कमजोर रह सकती है।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह नौकरी में सतर्क रहें, कोई आपका फायदा उठा सकता है। बिजनेस में लाभ मिलेगा,लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है।जातक को अच्छी खबर मिल सकती है। किसी को संतान की प्राप्ति होगी तो किसी के यहां प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह आप अपनी सेहत के साथ बच्चों की सेहत का ख्याल रखें। टीका लगवायें और कोरोना से बचने के लिए मास्क सैनेटाइजर का इस्तेमाल करें। सेहत इस सप्ताह परेशान नहीं करने वाली है। लेकिन मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। कई तरह के विचार दिमाग में चलते रहेंगे।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक घर में जरूरी समानों की खरीद कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। निजी संबंधों में जातक परिवार की मर्यादा का ख्याल रखें और घर में पार्टी-उत्सव का माहौल रहेगा।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक भैरव देव की पूजा करें और उन्हें दूध एवं इमरती चढ़ाएँ।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

साप्ताहिक धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह में धनु राशि वालों के लिए अपने घर एवं कार्य क्षेत्र में अच्छा महसूस करेंगे। नौकरी जातकों की किस्मत खुल सकती है। घर में सुख-शांति और सामंजस्य की स्थिति देखने को मिल सकती है। सरकार से भी आपको किसी तरह का लाभ मिलने की संभावना है और धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में सीनियर्स आपका सहयोग करेंगे।

साप्ताहिक धनु राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक नौकरी में मेहनत करें, लेकिन विरोधी हावी रहेंगे लोग ईर्ष्या करेंगे।जातक को अचानक धन प्राप्ति होगी। बुध, शुक्र व चंद्र की वजह से धन लाभ जरूर होगा।

साप्ताहिक धनु राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक सेहत का ख्याल रखें साथ ही खान पान का भी।अपच की समस्या से परेशान रहेगे। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।सप्ताह के अंत में आपको सेहत के लिहाज़ से सावधान रहने की आवश्यकता है। खाँसी-जुकाम जैसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह वैवाहिक जीवन में उतार-चढाव रहेगा।निजी संबंधों में अलगाव की स्थिति है। जातक जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। घर परिवार में शांति रहेगी। कोई शुभ काम कर सकते है। मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। दोस्तों के साथ पार्टी मनोरंजन करेंगे।

साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक सफ़ेद मोती धारण करेंगे तो मानसिक शांति मिलेगी।

साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक मकर राशिफल ( Capricorn Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह सेहत की शुरुआत थोड़ी कमज़ोर रह सकती है। बाद के दिनों में सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। सप्ताह के अंत में आप कोई लाभकारी समझौता कर सकते हैं। आपको धन लाभ होने की भी संभावना है। भाषा में कड़वाहट आपके पारिवारिक माहौल को बिगाड़ सकती है इसलिए सभी से प्रेम से बातचीत करें।

साप्ताहिक मकर राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह मकर राशि का साप्ताहिक भविष्य में जातक को काम की वजह से घूमना-फिरना पड़ सकता है।। बिजनेस में लाभ मिलने वाला है। किसी निवेश में धन खर्च कर सकते है। इस सप्ताह आपकी धन की समस्या का निदान होगा।

साप्ताहिक मकर राशि सेहत ( Health) आप इस सप्ताह सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। मौसमी बीमारियों का आना-जाना लगा रहेगा।अपने जीवन साथी की सेहत का ख़्याल रखें, क्योंकि उनकी सेहत में गिरावट हो सकती है।

साप्ताहिक मकर राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह संतान के सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। निजी संबंध में नकारात्मक स्थिति रहेगी। साथ ही विवाह संबंध भी नहीं होंगे।आप इस सप्ताह अपना नया घर खोज सकते हैं अथवा घर में किसी तरह का बदलाव संभव है। देखा जाए तो यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है।

साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक पीपल का पेड़ लगाएं और उसकी सेवा करें, लाभ मिलेगा।

साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक कुंभ राशिफल ( Aquarius Horoscope Weekly)साप्ताहिक भविष्यफल मेंआने वाले हफ्ते में कुंभ राशि के जातक के स्वभाव में अहंकार देखने को मिल सकता है, जिससे आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियाँ पैदा हो सकती हैं। इस सप्ताह अपनी सेहत का पूरा ख़्याल रखेंं। जीवन साथी से बहसबाज़ी न करें और वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद लें।

साप्ताहिक कुंभ राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह आप थोड़ा सतर्क रहें। निवेश करने से बचे। नौकरी के लिए समय सही है।जातक वाद-विवाद में बुद्धिमता से काम लें। धन का अचानक से मिलना खुशी देगा।

साप्ताहिक कुंभ राशि सेहत ( Health) यह सप्ताह परिवार में किसी की खराब तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। सयंम बनाकर रखें,आपकी सेहत भी कमजोर रह सकती है। आपको बुखार, सिर दर्द जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है ।

साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) यह सप्ताह निजी संबंधों मे मधुरता बनाए रखें। निजी संबंधों में प्यार ही प्यार रहेगा। लेकिन प्रेम सम्बंधों में औसत परिणाम पूरे सप्ताह रहेगा। जीवन को और बेहतर बनाने के लिए आपको काम के साथ-साथ प्रेम के लिए भी समय निकालना होगा।

साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक मंदिर परिसर में अनार का पेड़ लगाएँ। इससे आपकी पारिवारिक और संतान संबंधी समस्या का निदान होगा।

साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 8, 12

साप्ताहिक मीन राशिफल (Pisces Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले सप्ताह में मीन राशि के जातक नौकरी और बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। जातक की बेहतरीन कार्य शैली दूसरों को प्रभावित करेंगे। महिलाओँ से इस सप्ताह आपको पूरा सहयोग प्राप्त होने वाला है। आपको कई प्रकार के लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। आपकी पर्सनल एवं प्रोफ़ेशनल लाइफ में सुधार देखने को मिल सकता है और मानसिक रूप से आप इस सप्ताह ख़ुश रह सकते हैं। आपके ख़र्चे थोड़े बढ़ सकते हैं ।अपने जीवन साथी की सेहत का ख़्याल रखें।

साप्ताहिक मीन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक का मन उदास रहेगा। जिसका जीवन और रोजगार पर असर पड़ेगा।पढाई में कुछ कलात्मक करेंगे। जिससे सफलता हाथ लगेगी।ऑफिस के काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा। साथ ही नौकरी में परिवर्तन के योग है। बिजनेस में ध्यान दें।

साप्ताहिक मीन राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह सेहत समान्य रहेगा । खान पान पर ध्यान दें। दिल की बीमारी या मानसिक तनाव की समस्या हो सकता है।

साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह आपका प्यार धर्म और जाति की दीवार में खत्म हो जाएगा। परिवार वाले आपके अंतरजातीय प्रेम को समझने में असमर्थ रहेंगे। घर में मांगलिक उत्सव आयोजित होंगे।

साप्ताहिक मीन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह रोज़ाना विष्णु सहस्रनाम का जाप करेंगे तो अच्छा रहेगा।

साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 7, 10


  • दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


Saptahik Rashifal 12 December Se 18 December 2021 , 12 दिसबंर से 18 दिसबंर 2021 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल ,12 December- 18 December 2021 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story