×

12 July 2021 Aaj Ka Rashifal : मेष राशि के जातक को मिलेगा खूबसूरत साथी, जानिए मिथुन, कर्क और मीन का भाग्य

12 July 2021 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल ११ जुलाई २०२१ का राशिफल | दैनिक राशि के आधार पर जातक लगन और मेहनत से सफल रहेंगे, इसकी सरहाना भी होगी। और इसके चलते कुछ वित्तीय लाभ भी मिल सकता है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 11 July 2021 6:30 AM GMT (Updated on: 12 July 2021 12:48 AM GMT)
12 July 2021 Aaj Ka Rashifal : मेष राशि के जातक को मिलेगा  खूबसूरत साथी, जानिए मिथुन, कर्क और मीन का भाग्य
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

12 July 2021 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल १२ जुलाई २०२१ का राशिफल | हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

आज का दिन सोमवार आषाढ़ माह की द्वितीया तिथि को चन्द्रमा कर्क राशि पर आज भी संचार करेगा। आज भगवान की जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जाएगी। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 12 जुलाई की भविष्यवाणी ...

12 July 2021 आज का मेष राशिफल ( Aries Horoscope Today ) मेष राशिफल जातक घर में किसी खास दोस्त के आने से लाभ होगा। आकर्षक व्यक्तित्व दूसरों का ध्यान खींचेगा। सामाजिक मेलजोल सुकून देंगे।

  • धन-संपत्ति (Money): ट्रेड से जुड़ें कारोबारियों को लाभ मिलेगा।
  • सेहत (Health): किसी बीमारी की चपेट में आने की पूरी संभावना है।
  • करियर ( Career): किसी मल्टी नेशनल कंपनी से नौकरी के ऑफर मिलेंगे।
  • प्यार (Love): प्यार में वादा करने और निभाने का दिन है।
  • परिवार (Family): जातक के परिवार में खुशखबरी या संतान की खुशी मिल सकती है।
  • मेष राशि का उपाय ( Remedy): त्रिपुरा सुंदरी देवी पूजा से हर काम पूरा होगा।
  • पूर्वाभास (Forecast): जातक की शादी खूबसूरत साथी के साथ तय होगी।
  • शुभ अंक (Lucky Number): 3

12 July 2021 आज का वृष राशिफल (Taurus Horoscope Today) वृष राशिफल के अनुसार जातक सामाजिक कामों में सफलता मिलेगी। वाणी में सावधानी बरतें। निजी संबंधों में थोड़ी मजबूती आएगी। आमदनी अच्छी रहेगी।

  • धन-संपत्ति (Money) पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा।
  • सेहत ( Health) स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
  • करियर (Career)नौकरी और प्रतोयोगिता का तैयारी में बिजी रहेंगे।
  • प्यार (Love) आज का लव राशिफल जातक के प्यार के चर्चे होंगे।जो रिश्ते की नींव क हिला देगा।
  • परिवार( Family) बहन की नौकरी मिलने से परिवार में खुशियां दोगुनी होगी।
  • वृष राशि का उपाय (Remedy) पूजा में लॉन्ग और सुपारी रखें।
  • पूर्वाभास ( Forecast) साफ-सफाई के साथ सेहत पर ध्यान दें।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 6

12 July 2021 आज का मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope Today) मिथुन राशिफल की आज की भविष्यवाणी जातक लगन और मेहनत का है इसकी सरहाना भी होगी। और इसके चलते कुछ वित्तीय लाभ भी मिल सकता है।माता-पिता और भाई-बहनों से सुख मिलेगा। जो सुकून देने वाला है।

  • धन-संपत्ति ( Money) खर्च की अधिकता रहेगी, व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
  • सेहत ( Health) आज जातक काम की अधिकता की वजह से सेहत खराब होगी।
  • करियर (Career) ) नौकरी में सहयोगियों से सतर्क रहें।
  • प्यार (Love) लव राशिफल में आज बिछड़े हुए साथी का दोबारा साथ मिलेगा।
  • परिवार ( Family) बच्चों का ख्याल रखें।परिवार के सदस्यों के बीच विवाद चलेगा।
  • मिथुन राशि का उपाय ( Remedy) मनी प्लांट लगाएं।
  • पूर्वाभास (Forecast) घर के इंटीरियर में बदलाव करेंगे।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 3

12 July 2021 आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today) ) कर्क राशिफल के जातक की भविष्यवाणी के अनुसार आज का दिन जातक अच्छा रहने वाला है। अधूरे काम बनेंगे। सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। नए अनुबंध सिरे चढ़ेंगे। अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।

  • धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय या निवेश में जिसमे हाथ डालेंगे लाभ मिलेगा।
  • सेहत ( Health) सेहत के लिए दिन सामान्य रहेगा।
  • करियर ( Career) नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी।
  • आज का लव राशिफल (Love) ) आज प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं तो शाम का इंतजार कर लें।
  • परिवार ( Family) परिवार के साथ यात्रा कर सकते हैं।
  • कर्क राशि का उपाय ( Remedy) दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
  • पूर्वाभास (Forecast) जातक को ससुराल से लाभ होगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 8

12 July 2021 आज का सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today) ) सिंह राशिफल की 12 जुलाई की गणना के अनुसार जातक के घर में उल्लास का माहौल तनाव को कम कर देगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस समय सेहत से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है।

  • धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में पार्टनरशिप से बचेंगे तो लाभ मिलेगा।
  • सेहत ( Health) ) घर परिवार में किसी खराब सेहत परेशानी की वजह बनेगी।
  • करियर ( Career ) नौकरी नहीं ,खुद का व्यवसाय करेंगे तो लाभ मिलेगा।
  • प्यार ( Love) लव लाइफ में मनपसंद साथी मिलेगा।
  • परिवार ( Family) जातक की बातों के अहमियत न मिलने से परिवार के प्रति उदासीनता बनेगी।
  • सिंह राशि का उपाय ( Remedy) मां दुर्गा के तीसरे स्वरुप की पूजा करें।
  • पूर्वाभास (Forecast) राजनीति में अचानक पहचान बनेगी।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 9

12 July 2021 आज का कन्या राशिफल ( Virgo Horoscope Today ) 12 जुलाई की भविष्यवाणी के अनुसार कन्या राशिफल जातक का दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। कुछ लोग अतीत की बातों में खोए रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।

  • धन-संपत्ति ( Money) बिना मेहनत सफलता नहीं मिलेगी। आलस का त्याग करें,लाभ मिलेगा।
  • सेहत ( Health) योग व प्राणायाम से सेहत बढ़िया रहेगा।
  • करियर ( Career) ) इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र मे करियर बनाएंगे तो सफलता मिलेगी।
  • प्यार ( Love) आज का लव राशिफल प्यार करने वालों के लिए बेहतरीन दिन है।
  • परिवार ( Family) परिवार में मांगलिक आयोजन के साथ दुख की खबर मिलने से मन उदास होगा।
  • कन्या राशि का उपाय ( Remedy) मां काली के बीज मंत्र का जप करें।
  • पूर्वाभास (Forecast) आभूषण मां की तरफ से मिलेगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 9

12 July 2021 आज का तुला राशिफल ( Libra Horoscope Today) तुला राशिफल की 12 जुलाई की गणना के अनुसार जातक के लिए आज का दिन व्यवसाय में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन खर्चा समस्या पैदा कर सकता है। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें।

  • धन-संपत्ति ( Money) ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल होने से जातक को लाभ मिलेगा।
  • सेहत ( Health) सर्दी-जुकाम से परेशानी बढ़ जाएगी।
  • करियर ( Career) सरकारी नौकरी में लाभ मिलेगा। पदोन्नति और ट्रांसफर की संभावना है।
  • प्यार ( Love) आज का लव राशिफल जातक के वैवाहिक बंधन में बंधने की संभावना है
  • परिवार ( Family) जीवनसाथी और परिवार के साथ संयम रखें और विवाद हो सकता है
  • तुला राशि का उपाय ( Remedy) देवी दुर्गा की गुप्त साधना करें।
  • पूर्वाभास (Forecast) किसी समारोह से निमंत्रण मिल सकता है।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 4

12 July 2021 आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today ) 12 जुलाई का वृश्चिक राशिफल की गणना के अनुसार जातक के करियर व पढ़ाई के लिए सही है। खेल या किसी प्रतियोगिता में पुरस्कार मिलेगा। पढाई में जल्दबाजी ना करें। कठिन परिश्रम से ही फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

  • धन-संपत्ति ( money ) कानूनी कामों से जुड़े लोगों को अच्छा रिटर्न मिलेगा।
  • सेहत ( Health ) सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन आंखों की समस्या से परेशान रहेंगे।
  • करियर ( Career) पढाई को लक्ष्य बनाकर तैयारी करेंगे तो भविष्य उज्वजल रहेगा।
  • प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में प्यार पर ग्रहों की दशा अनुकूल है।
  • परिवार ( Family) परिवार में वाद-विवाद, झगड़ा और बच्चों कों लेकर परेशानी बढ़ जाएगी।
  • वृश्चिक राशि का उपाय ( Remedy) सुबह-शाम तुलसी पूजन करें।
  • पूर्वाभास (Forecast ) आज समय शॉपिंग में बिताएंगे।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 6

12 July 2021 आज का धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today) धनु राशिफल की गणना के अनुसार जातक अपने लोगों के द्वारा सहयोग व सान्निध्य मिलेगा। रुके हुए पैसे मिलने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। बच्चों का ख्याल रखें।

  • धन-संपत्ति ( Money) फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
  • सेहत ( Health) शुगर के मरीजों की परेशानी बढ़ेगी।
  • करियर ( Career)नौकरी के लिए भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है।
  • प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में प्रेम में यात्रा मनोरंजक रहेगी। साथी का भरपूर प्यार मिलेगा। प।
  • परिवार (Family) घर में खुशी का माहौल बनेगा और मस्ती-मनोरंजन करेंगे।
  • धनु राशि का उपाय ( Remedy) मां लक्ष्मी को प्रसन्न करें।
  • पूर्वाभास (Forecast) आज भाग्य साथ मिलेगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 3

12 July 2021 आज का मकर राशिफल ( Capricorn Horoscope Today ) मकर राशिफल की गणना बताती है कि जातक के लिए आमतौर पर यह दिन सामान्य रहेगा। पिता का सहयोग मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा। भाग्य का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी।

  • धन-संपत्ति ( Money) कारोबार में दोस्तों के सहयोग से लाभ होगा।
  • सेहत ( Health) आज मंगलवार को सेहत सामान्य रहेगा।
  • करियर ( Career) आज नौकरी में अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाने में परेशानी आएगी।
  • प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक प्रेम में साथी की हर इच्छा पूरी करेंगे।
  • परिवार ( Family) इस कठिन घड़ी में जातक सामाजिक सरोकार से जुड़ेंगे।
  • मकर राशि का उपाय ( Remedy) सुंदर कांड पढ़ें।
  • पूर्वाभास (Forecast) आर्थिक पक्ष मजबूत और सरकारी कामों में सफलता मिलेगी।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 6

12 July 2021 आज का कुंभ राशिफल ( Aquarius Horoscope Today) कुंभ राशिफल की आज की भविष्यवाणी जातक मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक सुधारों के लिए किए गए प्रयास सफल होते दिखेंगे। पेट की समस्या से जूझ रहे लोगों को कुछ आराम मिलेगा।

  • धन-संपत्ति ( Money) निवेश या व्यवसाय में डील होगा।
  • सेहत ( Health) सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।
  • करियर ( Career) जातक को दोस्तों की वजह से नौकरी की समस्या का समाधान होगा।
  • प्यार ( Love) जातक के व्यकितगत जीवन में प्यार प्रगाढ़ होंगे।
  • परिवार ( Family) पारिवारिक प्रतिष्ठा और सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
  • कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) हनुमान चालीसा पढ़ें।
  • पूर्वाभास (Forecast) सामान की सुरक्षा करें , कोई चीज खो सकती है।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 5

12 July 2021 आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today) मीन राशिफल की 12 जुलाई की गणना के अनुसार जातक के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। अगर यात्रा कर रहे हैं, तो अपने सामान की सुरक्षा करने की जरूरत है। पारिवारिक दिक्कतों का सामना करना पडे़गा। आर्थिक पक्ष,धन के मामले में आपकी स्थिति में मामूली सुधार आएगा। धार्मिक बनेंगे आज।...

  • धन-संपत्ति ( Money) धन निवेश के लिए दिन उत्तम रहेगा।
  • सेहत ( Health)स्वास्थ्य का ख्याल रखें और खानपान संतुलित रखें।
  • करियर ( Career) आज पढ़ाई और नौकरी में परेशानियां बढ़ेगी।
  • प्यार ( Love) आज का लव राशिफल आज प्रेम संबंध टूटेंगे। सतर्क रहेंगे तो अच्छा रहेगा।
  • परिवार ( Family) घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा।
  • मीन राशि का उपाय ( Remedy) काजल लगाएं।
  • पूर्वाभास (Forecast) लॉटरी या सट्टेबाजी से कुछ जातक की किस्मत खुल सकती है।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 8

आनेवाला कल 13 जुलाई 2021 का राशिफल व् भविष्यवाणी

आनेवाला कल 13 जुलाई सोमवार तिथि- तृतीया, शुक्ल पक्ष चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 13 जुलाई मंगलवार कल की भविष्यवाणी.. ..

कल का मेष राशिफल 13 जुलाई 2021( Aries Horoscope Tomorrow) कल का मेष राशिफल जातक की नौकरी में परेशानी हो सकती है। आर्थिक नुकसान की बहुत अधिक संभावना है। बिजनेस में नुकसान होगा। जीवनसाथी का व्यवहार आपके लिए अच्छा नहीं है। प्रेम में धोखा खाएंगे...

कल का वृष राशिफल 13 जुलाई 2021 (Taurus Horoscope Tomorrow) कल का वृष राशिफल के अनुसार जातक नए प्रोजेक्ट में व्यस्त रहेंगे। नए लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात सार्थक रहेगी। मंगलवार को मेहनत के बल पर पद, प्रतिष्ठा और पैसा प्राप्त करने में जातक सक्षम हो सकेंगे।...

कल का मिथुन राशिफल 13 जुलाई 2021(Gemini Horoscope Tomorrow) मिथुन राशिफल की कल की भविष्यवाणी जातक के पास खर्च की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।..

कल का कर्क राशिफल 13 जुलाई 2021 (Cancer Horoscope Tomorrow) कर्क राशिफल के जातक कल की भविष्यवाणी के अनुसार जातक के लिए आर्थिक क्षेत्र में लाभ देने वाला दिन है। कल जातक को कई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेंगे। ऑफिस में छवि सुधरेगी। आगे बढ़ने के लिए विशेष प्रयत्न करेंगे। जातक तनाव मुक्त रहेंगे।।....

कल का सिंह राशिफल 13 जुलाई 2021(Leo Horoscope Tomorrow) सिंह राशिफल की 13 जुलाई की गणना के अनुसार जातक को काम में एक लक्ष्य बनाकर चलने की सलाह है। विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के लिए ध्यान केंद्रित कर पढ़ाई करने की जरूरत है। कल पारिवारिक जीवन सामान्य है। किसी बड़े की तबियत खराब होने से भी माहौल गमगीन होगा।....

कल का कन्या राशिफल 13 जुलाई 2021( Virgo Horoscope Tomorrow) 13 जुलाई की भविष्यवाणी के अनुसार कन्या राशिफल जातक का दिन कुल मिलाकर जातक के लिए बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। नौकरी में भी लाभ होगा। हालांकि बिजनेस के काम में सरकारी बाधा उत्पन्न हो सकती है।...

कल का तुला राशिफल 13 जुलाई 2021 ( Libra Horoscope Tomorrow) तुला राशिफल की 13 जुलाई की गणना के अनुसार जातक के परिवार में सौहार्द्रपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे, पुरानी यादों को शेयर करेंगे। इस दौरान ताजगी और स्फूर्ति रहने से हर काम को सफलता मिलेगी। कल वाहन चलाते समय सावधान रहें।...

कल का वृश्चिक राशिफल 13 जुलाई 2021(Scorpio Horoscope Tomorrow ) 13 जुलाई का वृश्चिक राशिफल की गणना के अनुसार जातक को मेहनत की वजह से ऑफिस में सम्मान मिलेगा। शिक्षा में सफलता अर्जित करेंगे। आर्थिक स्थिति संतोषजनक है। लॉटरी या सट्टेबाजी से कुछ जातक की किस्मत खुल सकती है।...

कल का धनु राशिफल 13 जुलाई 2021(Sagittarius Horoscope Tomorrow) कल का धनु राशिफल की गणना के अनुसार जातक खुद को फिट रखने की कोशिश करेंगे। जीवन की हर खुशी आपको मिलेगी। रविवार का दिन जातक लिए अतिउत्तम है। परिवार के साथ प्यार से बिताएंगे। प्रेम संबंध के लिए दिन बढ़िया रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।..

कल का मकर राशिफल 13 जुलाई 2021 ( Capricorn Horoscope Tomorrow) कल का मकर राशिफल की गणना बताती है कि जातक को किसी कंपनी में अच्छे पैकेज के साथ नौकरी मिलेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलने वाला है। बिजनेस में नुकसान होने वाला है। ऑफिस में जातक के काम की सराहना होगी।

कल का कुंभ राशिफल 13 जुलाई 2021 ( Aquarius Horoscope Tomorrow) कुंभ राशिफल की कल की भविष्यवाणी जातक अपने परिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे। अगर शादी नहीं हुई तो शादी तय हो सकती है। बच्चें का ख्याल रखें, सेहत बिगड़ सकती है। कहीं बाहर न जाएं।...

कल का मीन राशिफल 13 जुलाई 2021 (Pisces Horoscope Tomorrow) मीन राशिफल की 13 जुलाई की गणना के अनुसार जातक सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करेंगे। ऑफिस में सहयोगी से परेशान रहेंगे। बिजनेस में कोई अपना धोखा दे सकता है। प्यार के लिए समय अनुकूल नहीं है। किसी दोस्त मुलाकात हो सकती है।...

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?
हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story