×

14 December 2023 Aaj Ka Rashifal: इस राशि की किस्मत है बुलंद, मिलेगा प्यार, बढ़ेगा व्यापार, जानिए अपना हाल 12 राशियों का आज का राशिफल

14 December 2023 Aaj Ka Rashifal: 12 राशियों का भाग्य ग्रह-नक्षत्रों के चाल पर निर्भर करता है। जानते है मेष से मीन राशि के जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल... दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 13 Dec 2023 5:58 AM GMT (Updated on: 13 Dec 2023 11:22 AM GMT)
14 December 2023 Aaj Ka Rashifal: इस राशि की किस्मत है बुलंद, मिलेगा प्यार, बढ़ेगा व्यापार, जानिए अपना हाल 12 राशियों का आज का राशिफल
X

Aaj Ka Rashifal 14 December 2023 (आज का राशिफल 14 दिसंबर २०२३ का राशिफल): हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन 14दिसंबर 2023 गुरुवार कुछ लोगों के लिए अच्छा और कुछ के लिए बुरा परिणाम लेकर आ सकता है। आज का दिन 12 राशियों के जातक के लिए बिजनेस , सेहत , संबंध और प्यार के लिए खास रहने वाला है जानने के लिए देखिए आज का राशिफल....

आनेवाला कल 14 दिसंबर 2023गुरुवार मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष द्वितीया चंद्र धनु राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 14 दिसंबर 2023 दिसंबर गुरुवार कल की भविष्यवाणी......

14 December 2023 Ka Mesh Rashifal आज का मेष राशिफल
आज का मेष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन आपको हर मामले में भाग्य का भरपूर साथ मिलता दिख रहा है। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने साथियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह उनके बनते हुए कामों को बिगाडने की कोशिश कर सकते है। आज आपको अपने अधिकारियों से भी मीठी वाणी का प्रयोग करना होगा। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, जिसमें आप कामयाब अवश्य होंगे। यदि आज आप किसी संपत्ति की खरीदारी करना चाहते हैं, तो आपको आसानी से प्राप्त होगी।

धन-संपत्ति ( Money) जातक व्यवसाय में विरोधियों के व्यवहार से बचने की कोशिश करें।

सेहत ( Health) आज जातक अपने घर के बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें।

करियर ( Career) आज नौकरी संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है।

प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक प्यार को लेकर सीरियस नहीं रहेंगे, फलर्ट करेंगे।

परिवार ( Family) परिवार या किसी महिल मित्र का सहयोग और अर्थ लाभ हो सकता है।

मेष राशि का उपाय ( Remedy) गुरुवार को व्रत करें और पूजा के बाद ही भोजन करें।

पूर्वाभास (Forecast) आज बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

शुभ अंक (Lucky Number) 2

14 December 2023 Ka Vrish Rashifal आज का वृष राशिफल

आज का वृष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। आज विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। आज पूराने निवेश से आपको लाभ होगाऔर अपने भाई-बहन के साथ आज अच्छा समय बितायेंगें। इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपको पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। माता-पिता का आशिर्वाद लेकर काम शुरु करने से आपको निश्चित सफलता मिलेगी। गलतफहमी के कारण प्रेम संबंध में दरार पड़ सकती है। प्रेम के मामले में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं और विवाद या गलतफलमी को वार्तालाप करके सुलझाने का प्रयास करें।

धन-संपत्ति ( Money) आपको कारोबार में सफलता मिलेगी।

सेहत ( Health) आज जातक की सेहत अच्छी रहेगी।

करियर ( Career) कानून संबंधित कामों में सफल रहेंगे।

प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में आप साथी को लेकर भावनात्मक रुप से मजबूत रहेंगे।

परिवार ( Family) आपकी और परिवार की सामाजिक स्थिति बेहतर रहेगी।

वृष राशि का उपाय ( Remedy) केले के पेड़ की पूजा करें पीला वस्त्र पहने

पूर्वाभास (Forecast) आज आप किसी को कर्ज देते समय सावधान रहें।

शुभ अंक (Lucky Number) 3

14 December 2023 Ka Mithun Rashifal आज का मिथुन राशिफल

आज का मिथुन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी । आज छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर आप अपने घर की शांति बनाए रख सकते हैं। आज ऑफिस के कार्य हेतु यात्रा पर जाने की संभावना है। पैसों की कोई परेशानी बढ़ने के योग हैं। परिवार के किसी सदस्य या रिश्तेदार से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। जो भी काम करें, योजनाबद्ध ढंग से करें। जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें. आपका गुस्सैल स्वभाव आपको अपनों से दूर कर सकता है। जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा बीतने वाला है।. प्रेम संबंध विवाह के बंधन में बदल सकता है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा

धन-संपत्ति ( Money) बिजनेस और निवेश में रफ्तार स्लो रखें।

सेहत ( Health) आप आज पुरानी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

करियर ( Career) छात्रों को पढ़ाई में और युवा जातकों को करियर में सफलता मिलेगी।

प्यार ( Love) आज का लव राशिफल को प्यार भरे पुराने दिन याद आएंगे।

परिवार ( Family) परिवार के लिए जिम्मेदारियों के वहन में कर्ज की स्थिति बनेगी।

मिथुन राशि का उपाय ( Remedy) लाल फूल और रोली से सूर्य देव की पूजा करें।

पूर्वाभास (Forecast) आज पैतृक संपति का समाधान मिलेगा।

शुभ अंक (Lucky Number) 2

14 December 2023 Ka Rashifal आज का कर्क राशिफल :

आज का कर्क राशिफल बताता है कि इस राशि के आज जातक आज का दिनआपको सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आप किसी की भूमि, वाहन आदि की खरीदारी करना चाहते हैं, तो वह आपको बिना विघ्न के उपलब्ध होगी। आज आप यदि अपने व्यापार में किसी को पार्टनर बनाएंगे, तो उसके बारे में पूर्ण जानकारी रखें और परिवार के किसी सदस्य से सलाह अवश्य ले. आज आपके अधिकारी भी पीछे आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। प्रेम संबंधो में उतावलापन आपके रिश्तें को खराब कर सकता है। रिश्तें को मजबूत बनाए रखने के लिए धीरे-धीरे कदम बढ़ाएं। साथी की भावनाओं की कद्र करें। शादी-शुदा लोग आज अपने साथी की सेहत का ध्यान रखें।

धन-संपत्ति ( Money) कारोबार बढ़ने और धन लाभ की संभावना है।

सेहत ( Health) जातक की सेहत अच्छी रहेगी। और आत्मविश्वास बना रहेगा।

करियर ( Career) आज आपके रुके काम पूरे होंगे और प्रशंसा के पात्र बनेंगे।

प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में युवा जातकों को प्यार में खोने का दिन है।

परिवार (Family) आज परिवार की जिम्मेदारियों का पूरा करेंगे।

कर्क राशि का उपाय ( Remedy) आज के दिन आप बृहस्पतिवार का व्रत और दान करें।

पूर्वाभास (Forecast) टालने की प्रवृति से काम बिगड़ेगा।

शुभ अंक (Lucky Number) 5

14 December
2023 Ka Singh Rashifal आज का सिंह राशिफल

आज का सिंह राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला हैं। आज लोगों का आपके ऊपर भरोसा बढ़ेगा और बिजनेस के मामलों में आज आप सही ढ़ग से अपनी बात रख पायेंगे। नयी सहभागीता होने की उम्मीद है। साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगो को कोई अच्छी खबर मिलेगी। पुराने कामों का निपटारा करने के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। घर के लोग आपकी सहायता के लिये भी तैयार रहेंगे।बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके बहुत काम आयेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा.शादी-शुदा लोगों को आज अपने साथी की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। प्रेम के मामले में भी आज आपका दिन कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। आपका पार्टनर आपको कोई सरप्राइज दे सकता है।

धन-संपत्ति ( money ) अगर व्यवसाय बढ़ा रहे तो धन लाभ संभव है।

सेहत ( Health ) आप अपनी और संतान की सेहत का ख्याल रखें।

करियर ( Career) आपके लिए तनावभरा दिन रहेगा और ऑफिस में काम नहीं कर पायेंगे।

प्यार ( Love) आज का लव राशिफल जातक कॉलेज के साथी प्यार और शादी कर सकते हैं।

परिवार ( Family) आपका परिवार या रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है।

सिंह राशि का उपाय ( Remedy) आज केसरिया रंग को महत्व दें।

पूर्वाभास (Forecast ) किसी धार्मिक स्थल के निर्माण में सहयोग करेंगे।

शुभ अंक (Lucky Number) 4

14 December
2023 Ka Kanya Rashifal आज का कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत भरा रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। शाम के समय आज आपको कुछ सामाजिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। व्यापार में भी यदि आपने पिछले कुछ समय पहले कुछ योजनाएं लागू की थी, तो वह आज आपको लाभ दे सकती हैं। लव पार्टनर के साथ आपसी तालमेल और प्रेम बढ़ेग। यदि जीवन में कोई मुश्किल चल रही है तो पार्टनर की मदद से उसका हल मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा।

धन-संपत्ति ( Money) आज परेशानी दूर होगी और व्यवसाय बढ़ाने की सोचेंगे।

सेहत ( Health) पैर और जोड़ों में दर्द से पूरे दिन परेशान रहेंगे।

करियर ( Career) ऑफिस के काम में आत्मविश्वास उच्चत्तम रहेगा।

प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में आप प्यार में खुशी के पल जियेंगें।

परिवार ( Family) आज परिवार और समाज में आपकी स्थिति अच्छी रहेगाी।

कन्या राशि का उपाय ( Remedy) ऊं सूर्याय नम: का जप करें।

पूर्वाभास (Forecast) परिवार के लिए सरप्राइज प्लान करेंगे।

शुभ अंक (Lucky Number) 5

14 December 2023 Ka Tula Rashifal आज का तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम ज़रूर देगा। काम का बोझ ज्यादा होने से परेशानी होगी।आज धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होंगे। दूसरों को यह बताने के लिए ज़्यादा उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुजरने वाला है। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। जीवन साथी की सेहत को लेकर मन चिंतित हो सकता है । आज प्रेम संबंध में छोटी सी गलतफहमी रिश्तें में दरार की वजह बन सकती है। पार्टनर पर अपनी इच्छाएं और बातें थोपने की बजाए उनकी बात को सुनें और भावनाओं की कद्र करें।

धन-संपत्ति ( Money) अपने कारोबार में लेन-देन से बचें।

सेहत ( Health)जातक आज का दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।

करियर ( Career) नौकरी में नई जगहों पर कोशिशों का सकारात्मक परिणाम मिल रहा है।

प्यार ( Love) आज का लव राशिफल आपका दिल साथी की हरकतों से टूटेगा।

परिवार ( Family) आज आप परिवार के मामलों में धैर्य रखें तो अच्छा रहेगा।

तुला राशि का उपाय ( Remedy) आप सूर्य की पूजा और शिव मंदिर में जाएं।

पूर्वाभास (Forecast) नए लोगों से लाभवर्धक मुलाकात होगी।

शुभ अंक (Lucky Number) 8

14 December
2023 Ka Vrishchik Rashifal आज का वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज का दिन भविष्य की योजनायें बनाने के लिये अच्छा रहेगा। आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां आयेंगी, जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। महिलाओं के लिये आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला हैविवाहित लोगों अपने साथी और परिवार के साथ आज अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेमी जीवन जी रहे लोगों को पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।. आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी होगी, साथ ही पदोन्नति भी मिलेगी,जिससे आपकी परेशानी कम हो जायेगी, जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके काम की गति आज तेज होगी।

धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में आपको नुकसान होगा। सतर्क रहें।

सेहत ( Health) आज सेहत सामान्य रहेगा।

करियर ( Career ) पढ़ाई और नौकरी में परिश्रम और सूझ--बूझ से काम लें।

प्यार ( Love) आज का लव राशिफल भविष्यवाणी में साथी के साथ तालमेल नहीं बैठने से रिश्ता टूटेगा।

परिवार ( Family) आज आपकी परिवार और दोस्तों से अच्छी मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक राशि का उपाय ( Remedy) आज सूर्य नमस्कार और धार्मिक कृत्य से दिन शुरू करें।

पूर्वाभास (Forecast) परिवार के खिलाफ जातक शादी करेंगे।

शुभ अंक (Lucky Number) 9

14 December 2023 Ka Dhanu Rashifal आज का धनु राशिफल

आज का धनु राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा देंगे। खर्चा अधिक हो सकता है, लेकिन उससे दुगनी गति से धन आगमन बना रहेगा. वाणी में सौम्‍यता तो रहेगी, लेकिन चिड़चिड़ेपन से बचें. शेयर-सट्टे में संभलकर निवेश करने से आर्थिक लाभ मिल सकता है। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। ऑफिस में काम अधिक होने से घर आने में देरी हो सकती है।आज आपके लव पार्टनर से कोई खुशी भरी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। अविवाहित लोगों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। शादी-शुदा लोगों के लिए भी कुल मिलाकर दिन अच्छा व्यतीत होगा।

धन-संपत्ति ( Money) आप व्यवसाय को नई दिशा और नया क्लेवर देंगे, जो लाभवर्द्धक रहेगा।

सेहत ( Health) आप खुद की और मां की सेहत का ख्याल रखें।

करियर ( Career) नौकरी में काम कद्र होगी, लेकिन आपका रवैया चिड़चिड़ापन लिये

आज का लव राशिफल (Love) आज का लव राशिफल आप साथी के साथ हर परेशानी भूल आनंद लेंगे।

परिवार ( Family) परिवार के साथ शापिंग पर जा सकते है और घर की सजावट कर सकते हैं।

धनु राशि का उपाय ( Remedy) सूर्य को हर दिन अर्ध्य दें, लाभ होगा।

पूर्वाभास (Forecast) आज आप दोस्तों की वजह से बेवजह व्यस्त रहेंगे।

शुभ अंक (Lucky Number) 7

14 December 2023 Ka Makar Rashifal आज का मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फायदा रहेगा। आज परिवार के लोग आपका हर मामले में साथ देंगे व आपको नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। व्यापार में आज कुछ नई उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। यदि आपका मन परेशान है, तो वह चिंताएं व्यर्थ की होगी, इसलिए उन्हें छोड़ दे। आज आपको अपने घर व व्यापार में किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने से पहले सोच विचार करना होगा। आपको इस समय अपने प्रेमी जीवन में सोच-समझकर कदम बढ़ाने की आवश्यकता है। अपने प्रेमी का विश्वास जीतने के लिए कुछ प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। जीवन साथी के साथ कोई छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं।

धन-संपत्ति ( Money) आज आपको कारोबार में दोस्तों की मदद लेनी पड़ सकती है।

सेहत ( Health ) सेहत को लेकर सतर्क रहें।

करियर (Career) नौकरी और पढ़ाई में बिना मेहनत के सफलता की उम्मीद न करें।

प्यार (Love) आज का लव राशिफल जातक का प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

परिवार ( Family) समाज और परिवार में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा।

मकर राशि का उपाय ( Remedy) आज गुरुवार का व्रत करने से अच्छा रहेगा।

पूर्वाभास (Forecast) आज सफलताओं से भरा दिन रहेगा।

शुभ अंक (Lucky Number) 4

14 December 2023 Ka Kumbh Rashifal आज का कुंभ राशिफल

आज का कुंभ राशिफल बताता है कि आज इस राशि के जातक आज का दिनअपने लव पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है. जो लोग बहुत दिनों से अपने प्रेम संबंध को विवाह में बदलना चाहते हैं, उनके लिए परिवार की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। आज मिला-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है। पिछले किये गये प्रयासों का फल मिलने वाला है। आज आपकी भूमिका नेतृत्वकारी रहेगी।आज कुछ नए मौके भी मिलेंगे जो आपको आर्थिक लाभ देने वाले है। पुरानी चिंताओं को भूलकर आगे की ओर बढ़ने की सोचें। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें, लेकिन दाम्पत्य जीवन में थोड़ा नोक-झोक होने की उम्मीद है। जिससे आपका मन थोडा सा परेशान हो सकता है।

धन-संपत्ति (Money) आपके काम और कारोबार में विरोधी हावी रहेंगे।

सेहत ( Health) सेहत सामान्य रहेगा और खानपान पर ध्यान दें।

करियर (Career) नौकरी में वरिष्ठों के कृपापात्र बनेंगे।

प्यार (Love) आज लव राशिफल आप साथी के साथ अंतरंगता के पल बिताएंगे।

परिवार (Family) आप आज किसी मांगलिक या पारिवारिक आयोजन में जा सकते हैं।

कुंभ राशि का उपाय (Remedy) आज क दिन गरीबों को भोजन करायें।

पूर्वाभास ( Forecast) आज कोई बडा निवेश कर सकते हैं।

शुभ अंक (Lucky Number) 1

14 December 2023 Ka Meen Rashifal आज का मीन राशिफल

आज का मीन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन आपके ख़र्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं ।आपके ज्यादातर मामले आसानी से सुलझ सकते हैं‌। आपकी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे, शांत मन के साथ काम आपके लिए फायदेमंद होगा। आज रिश्तों और दोस्ती को लेकर कुछ नया करने की इच्छा हो सकती है। आज दफ़्तर में अपनी ग़लती स्वीकार करना आपके पक्ष में जाएगा,लेकिन आपको इसे सुधारने के लिए विश्लेषण की ज़रूरत ह। आज प्रेम संबंध में प्रंगाढ़ता आएगी और दांपत्य जीवन आज खुशहाल रहेगा। साथी के साथ कुछ अच्छा समय बिताएंगे। लव पार्टनर का पूरा साथ मिलने की संभावना है।

धन-संपत्ति (Money) आज आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

सेहत (Health) सेहत खराब हो सकती हैं, यात्रा स्थगित कर दें।

करियर ( Career) युवा जातकों को करियर में बेहतरीन अवसर मिलेंगे।

प्यार (Love) आज का लव राशिफल जातक को प्यार मिलेगा और बात शादी तक पहुंचेगी।

परिवार (Family) आज घर में मेहमान आने से निजी जीवन प्रभावित रहेगा।

मीन राशि का उपाय ( Remedy) सूर्य और हनुमानजी की पूजा करें।

पूर्वाभास (Forecast) आज बड़ा आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

शुभ अंक (Lucky Number) 1

आनेवाला कल 15 दिसंबर 2023 का राशिफल व् भविष्यवाणी

आनेवाला कल 15 दिसंबर 2023 शुक्रवार मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष तृतीया मकर राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 15 दिसंबर 2023 शुक्रवार कल की भविष्यवाणी...

कल का मेष राशिफल 15 दिसंबर 2023 ( Aries Horoscope Tomorrow)

इस राशि के जातक कल का दिन घरेलू जीवन में आपको शांति मिलेगी। छात्र भी अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यह दिन प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है लेकिन साथी के साथ किसी नई जगह पर घूमने जाने का प्लान न बनाए तो बेहतर है।


कल का वृष राशिफल
15 दिसंबर 2023 (Taurus Horoscope Tomorrow)
इस राशि के जातक कल का दिन विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि हो सकती है इसलिए सोच समझकर धन का प्रयोग करें। इस तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। कल थोड़ी धीमी रहेगी, जबकि उतार-चढ़ाव रहेगा।


कल का मिथुन राशिफल
15 दिसंबर2023 (Gemini Horoscope Tomorrow)
इस राशि के जातक कल का दिन आपकी आय में वृद्धि की संभावना है। छात्र अपनी पढ़ाई में जमकर मेहनत करेंगे जिसका उन्हें परीक्षा में लाभ मिलेगा। दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। आज का दिन प्यार व शादी के लिए रोमांटिक है।

कल का कर्क राशिफल 15 दिसंबर 2023 (Cancer Horoscope Tomorrow)
इस राशि के जातक कल का दिन विदेश यात्रा या किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग हैं। पारिवारिक जीवन को लेकर जातक दुखी रहेंगे। इस कारण अन्य कार्यों पर भी ध्यान नहीं देंगे। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

कल का सिंह राशिफल 15 दिसंबर 2023 (Leo Horoscope Tomorrow)

इस राशि के जातक कल का दिन सेहत में उतार-चढ़ाव भरी परिस्थिति देखने को मिलेगी, अपनी सेहत पर अवश्य ध्यान दें। भौतिक सुख-सुविधाओं पर ख़र्च बढ़ सकता है। बच्चों के स्वभाव में रूखापन रहेगा।

कल का कन्या राशिफल 15 दिसंबर 2023 ( Virgo Horoscope Tomorrow)

इस राशि के जातक कल का दिन मानसिक तनाव की शिकायत हो सकती है। अपने खाने-पीने की आदत पर थोड़ा ध्यान दें। ऐसे भोजन से परहेज़ करें जिससे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचे। प्रेम प्रसंग के लिए यह दिन मिल-जुला रहेगा।

कल का तुला राशिफल 15 दिसंबर 2023 ( Libra Horoscope Tomorrow)

इस राशि के जातक कल का दिन बच्चों के साथ हंसी-खुशी से दिन व्यतीत करेंगे। दोस्तों अथवा रिश्तेदारों के साथ मुलाकात संभव है । कल जातक के लिए भागदौड़ अधिक रह सकती है जिससे साथी के साथ अनबन हो सकती है।

कल का वृश्चिक राशिफल 15 दिसंबर 2023 (Scorpio Horoscope Tomorrow )

इस राशि के जातक कल का दिनमहिलाओं के साथ अपने मधुर संबंध बनाए रखें। क्योंकि उनके साथ टकराव आपके लिए समस्या का कारण बन सकता है। आज विदेश यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं। अपने बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।

कल का धनु राशिफल 15 दिसंबर 2023 (Sagittarius Horoscope Tomorrow)

इस राशि के जातक कल का दिनपढ़ाई में अधिक मेहनत करने की सलाह दी जाती है। घर में पिता का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस राशि के जातक का पारिवारिक जीवन ख़ुशहाल रहेगा। प्रेम के मामले में अनुकूल है यानी कि यदि जातक प्रेम को विवाह में बदलने की सोच रहे तो समय अनुकूल है।

कल का मकर राशिफल 15दिसंबर 2023 ( Capricorn Horoscope Tomorrow)

इस राशि के जातक कल का दिन बच्चों को लेकर किसी प्रकार का विवाद संभव है। छात्रों को भी पढ़ाई में ध्यान लगाने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। ख़र्चों में बढ़ोतरी संभव है। वहीं धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। पार्टनर के साथ उनकी अनबन हो सकती है।

कल का कुंभ राशिफल 15 दिसंबर 2023 ( Aquarius Horoscope Tomorrow)
इस राशि के जातक कल का दिन सेहत में कुछ कमी आएगी। पिता का स्वास्थ्य चिंता का विषय रहेगा। पारिवारिक जीवन को लेकर मन में असंतोष की भावना रह सकती है। अधिक काम के चलते जातक की दिनचर्या व्यस्त रहेगी। ...

कल का मीन राशिफल 15 दिसंबर 2023 (Pisces Horoscope Tomorrow)

इस राशि के जातक कल का दिन पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी।किसी कारण आपको अधिक ग़ुस्सा आ सकता है अथवा आप छोटी-मोटी बातों को लेकर चिढ़ सकते हैं, बच्चों को लेकर किसी प्रकार का विवाद संभव है।

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

14 December 2023 Ka Love Rashifal,ok google aaj ka rashifal14 December 2023 Aaj Ka Rashifal 14 दिसंबर 2023 का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal, Today's Rashifal, Aaj Ka, horoscope and Daily Zodiac, Daily Horoscope Astrology Remedies,14 दिसंबर 2023 का व्यवसायिक राशिफल, कुंभ राशि के जीवनसाथी का हाल,मेष राशिफल, वृष राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल 14 December 2023 aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka business Mesh Rashi, Vrish Rashi, Mithun Rashi ,Kark Rashi , Singh Rashi , Kanya Rashi, Tula Rashi, Vrishchik Rashi, Dhanu Rashi, Makar Rashi, Kumbh Rashi, Meen Rashi 15 December 2023Today Horoscope Rashifal,कल का मीन राशिफल 15 दिसंबर2023 ,Pisces Horoscope Tomorrow,15 दिसंबर 2023 का राशिफल

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story