×

15 May se 21 May-2022 Saptahik Rashifal : कुछ राशियों के लिए सौभाग्यशाली रहेगा सप्ताह, जानिए किसके हिस्से आ रहा दुर्भाग्य

15 May se 21 May-2022 Saptahik Rashifal : साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह 12 राशियों के जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर साप्ताहिक भविष्यवाणी, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 14 May 2022 8:16 AM GMT
WEEKLY HOROSCOPE
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

  • 15 May se 21 May-2022 Ka Saptahik Rashifal ( 15 मई से 21 मई 2022 साप्ताहिक राशिफल ) :

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मई 2022 का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह सूर्य वृष राशि में और चंद्र वृश्चिक, धनु,मकर और कुंभ राशि में विचरण करेंगे। जानिए 12 राशियों के लिए साप्ताहिक भविष्यफल कैसा रहेगा।-

साप्ताहिक मेष राशिफल 15 May se 21 May-2022 ( Aries Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मेष राशि वाले इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। ऑफिस के हर काम को जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। जातक की जरूरत के समय रिश्तेदार मदद के लिए आगे आ सकते हैं। परिवार के सदस्य जातक को लेकर काफी सकारात्मक रहेंगे, जिससे काफी अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए सप्ताह अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह निवेश करने के कई मौके मिल सकते हैं लेकिन पहले उसके फायदे और नुकसान के बारे में जरूर जान लें। प्रेम संबंध में तनाव और अलगाव की संभावना है।

  • साप्ताहिक मेष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) मेष राशि के जातक
  • साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह जातक
  • साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक
  • साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)1, 8,14

साप्ताहिक वृष राशिफल 15 May se 21 May-2022 (Taurus Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में वृष राशि के जातक के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। परिवार के लोग किसी योजना को पूरा करने में जातक का सहयोग करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को संतान की खुशखबरी मिलेगी। इससे घर में खुशियों का माहौल बनेगा। बिजनेस को लेकर निश्चिंत रहें। सेहत से तंदरुस्त रहेंगे।

  • साप्ताहिक वृष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) वृष राशि वाले इस सप्ताह
  • साप्ताहिक वृष राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक स्वास्थ्य
  • साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक
  • साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीप जलाएं।
  • साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5

साप्ताहिक मिथुन राशिफल 15 May se 21 May-2022 ( Gemini Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मिथुन राशि के लिए आने वाले यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। क्रिएटिविटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह काफी लाभदायक रहेगा। जॉब में तरक्की के नए-नए मौके मिल सकते हैं। अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताकर राहत महसूस करेंगे। इस सप्ताह घर के सदस्यों के साथ मिलकर त्योहार की तैयारी करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। मंगलवार का दिन जातक के लिए खुशी देने वाला रहेगा।

  • साप्ताहिक मिथुन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक जातक को मेहनत का फल मिलेगा। जातक के काम की हर तरफ प्रशंसा होगी।व्यवसाय में धन कमाने का मौका मिलेगा।नौकरी में हर बाधा दूर होगी।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि सेहत ( Health) साप्ताहिक भविष्यफल में जातक सेहत मिलाजुला रहेगा।वाहन दुर्घटना हो सकती है।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक जातक को प्रेम में ब्रेकअप होगा।परिवार के साथ हंसी-खुशी से रहेंगे और सुख में वृद्धि होगी।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक सफेद चीजों का दान करें और पूर्णिमा का व्रत करें।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।

साप्ताहिक कर्क राशिफल 15 May se 21 May-2022 (Cancer Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह कर्क राशि के लिए इस सप्ताह समय अच्छा रहेगा। ऑफिस में सभी आपकी प्रशंसा करेंगे। परिवार में किसी सदस्य से लाभ हो सकता है। जरूरी सामानों की खरीद के लिए बाहर जा सकते हैं। सतर्कता बरतें। धन संबंधित मामलों को लेकर सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। धन कमाने के कई अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए शुक्रवार को वट सावित्री की पूजा और व्रत करें। बच्चों का ध्यान रखें।

  • साप्ताहिक कर्क राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक नौकरी व पढ़ाई में सफलताप्रद दिन रहेगा।व्यापार से जुड़े लोग को लाभ मिलेगा।स्टॉक मार्केट से धन लाभ होगा।
  • साप्ताहिक कर्क राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक सेहत में थकान और आलस बना रहेगा।
  • साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक का समान्य गुजरेगा। व्यवसाय और निजी संबंधों को लेकर जातक संतुष्ट रहेंगे।युवा जातकों के बीच अंतरंगता बढने की संभावना है।पति-पत्नी दोनों मिलकर परिवार के बारें में अच्छा निर्णय लेंगे।
  • साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह जातक सोमवार को 7 कौड़ी मां लक्ष्मी को चढ़ाकर तिजोरी में रखेंगे तो लाभ मिलेगा।
  • साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9, 2।

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक सिंह राशिफल 15 May se 21 May-2022 (Leo Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि के लिए इस सप्ताह इस राशि के जातक के स्वभाव में नकारात्मकता और गुस्सा हावी रहेगा, जो मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। सकारात्मक बने रहने की कोशिश करें। जीवनसाथी से दिल की बात करेंगे और भविष्य की योजना बनाएंगे। ऑफिस और बिजनेस में एक सामान स्थिति है। आर्थिक रूप से मजबूत बने रहेंगे। सोमवार के लिए किसी नई शुरुआत के लिए बढ़िया है। लॉकडाउन में सेहत का ख्याल रखें। तनाव जातक पर हावी हो सकता हैं।

  • साप्ताहिक सिंह राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक सफलता दिलाने वाला है। जातक को रुका हुआ पैसा मिलेगा।कारोबार में सामान्य लाभ मिलेगा।नौकरी में भरोसे टूटने से नुकसान होगा।कारोबार में बुजूर्गों की राय से काम बनेगा।जातक आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे
  • साप्ताहिक सिंह राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक पेट और र दर्द की वजह से परेशानी बढ़ेगी। जातक का मन योग और अध्यात्म में लगेगा।जातक आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे
  • साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह जातक के लिए प्यार भरा रहेगा।प्रेम संबंधों में चाहत रहेगी। संतान पक्ष की तरफ से प्रसन्न रहेंगे।प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।पारिवारिक जीवन में संतान की खुशी मिलेगी।
  • साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy)सिंंह राशि वाले जातक
  • साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4।

साप्ताहिक कन्या राशिफल 15 May se 21 May-2022 (Weekly Virgo Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए इस सप्ताह इस राशि के जातक की शुरुआत वट सावित्री के पूजा से होगी। जातक सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करेंगे। ऑफिस में सहयोगी से परेशान रहेंगे। बिजनेस में कोई अपना धोखा दे सकता है। प्यार के लिए समय अनुकूल नहीं है। किसी दोस्त मुलाकात हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें। इस सप्ताह जातक को यात्रा करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह जातक के लिए कोई भी शुभ काम शनिवार को करना शुभ होगा।

  • साप्ताहिक कन्या राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) सप्ताह की शुरुआत में जातक धन लाभ के साथ कर्ज से मुक्ति मिलेगी।जातक को नौकरी में ऑफिस की तरफ से विदेश जाने का मौका मिलेगा।विरोधियों से सतर्क रहने का दिन है।आज जातक का मन खुश रहेगा। व्यवसायिक यात्रा सफल रहेगी।
  • साप्ताहिक कन्या राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातकमां और संतान की बीमारी के साथ खुद की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
  • साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family)आने वाले सप्ताह में जातक को ससुराल पक्ष से नुकसान हो सकता है।जातक अवैध वैवाहिक संबंध से परेशान रहेगे।घर में मांगलिक काम के साथ दोस्तों से मुलाकात भी होगी।
  • साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक घर में पालतू जानवर को पालने से शांति मिलेगी।
  • साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 7,11

साप्ताहिक तुला राशिफल 15 May se 21 May-2022 ( Weekly Libra Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में तुला राशि वालों के जातक यह सप्ताह को किसी कंपनी में अच्छे पैकेज के साथ नौकरी मिलेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलने वाला है। बिजनेस में नुकसान होने वाला है। ऑफिस में जातक के काम की सराहना होगी। अपने परिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे। अगर शादी नहीं हुई तो शादी तय हो सकती है। बच्चें का ख्याल रखें, सेहत बिगड़ सकती है। इस सप्ताह जातक के लिए बुधवार बेहतरीन है। कहीं बाहर न जाएं।

  • साप्ताहिक तुला राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।व्यवसाय अच्छा चलेगा, लेकिन निवेश को लेकर सतर्क रहें।नौकरी में सितारे बुलंद रहेंगे।भाग्य के बल पर राजनीतिक लाभ मिलेगा।जातक के लिए उन्नति के मार्ग खुलेंगे।
  • साप्ताहिक तुला राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक सेहत अच्छा रहेगा,लेकिन पैर में थोड़ा बहुत दर्द होगा।सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।
  • साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक को प्रेम में साथी का साथ चमत्कारी रहेगा।परिवार के लोगों में तीखी बहसबाजी से माहौल बिगड़ेगा।शादी या मांगलिक आयोजन के लिए कर्ज की स्थिति बनेगी।
  • साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करने से शौर्य में बढोतरी होगी।
  • साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,17

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 15 May se 21 May-2022 (Scorpio Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि वालों के लिए इ स सप्ताह इस राशि के जातक को मेहनत की वजह से ऑफिस में सम्मान मिलेगा। शिक्षा में सफलता अर्जित करेंगे। आर्थिक स्थिति संतोषजनक है। लॉटरी या सट्टेबाजी से कुछ जातक की किस्मत खुल सकती है। इस सप्ताह जातक खुद को वापस फिट रखने की कोशिश करेंगे। जीवन की हर खुशी आपको मिलेगी। रविवार का दिन जातक लिए अतिउत्तम है। परिवार के साथ प्यार से बिताएंगे। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह बढ़िया रहेगा।

  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक जातक सूझबूझ से हर काम बनाएंगे और हर परेशानी का डटकर मुकाबला करेंगे। नौकरी में लाभ और प्रमोशन मिलेगा।संचार और टेक्नोलॉजी से जुड़ा व्यवसाय लाभ देगा।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक सेहत बढ़िया रहेगी। सप्ताह के मध्य में सेहत का ध्यान रखें।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक के प्यार के लिए सर्वोत्तम है। सोने की ज्वैलरी खरीद सकते हैं।जातक के जीवन को गुलाब की तरह महकाएंगा।पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी, परिवार का रुतबा बढेगा।नए मकान की नींव डालेंगे।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक श्रीसुक्त का पाठ करेंगे तो लाभ मिलेगा।मंदिर जाएंगे तो बिगड़ा काम बनेगा।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक धनु राशिफल 8 May se 14 May-2022 (Sagittarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह जातक के लिए आने सप्ताह संघर्षपूर्ण है। विवाद, मतभेद और दूसरों की कमियां निकालने की आदत को नजरअंदाज करें। इस सप्ताह जातक की नौकरी में परेशानी हो सकती है। आर्थिक नुकसान की बहुत अधिक संभावना है। बिजनेस में नुकसान होगा। जीवनसाथी का व्यवहार आपके लिए अच्छा नहीं है। प्रेम में धोखा खाएंगे। इस सप्ताह जातक के लिए गुरुवार का दिन जातक के लिए विशेष फलदायी है।

  • साप्ताहिक धनु राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक को मेहनत का फल मिलेगा। साथ ही जातक का आत्मविश्वास बढ़ेगा।व्यवसाय में कई मौके मिलेंगे।प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।जातक को सुखद अनुभूति होगी। धन के संबंधित मामलों के लिए दिन बेहतर रहेगा।कारोबार में जातक को लाभ मिलेगा।जातक का ऑफिस में दबदबा बना रहेगा।
  • साप्ताहिक धनु राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक को नींद की समस्या रहेगी।सेहत से परेशान रहेंगे।
  • साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक के मन में साथी को लेकर संशय बरकरार रहेगा।पारिवारिक और घरेलू खर्चें बढ़ेंगे तो मन बेचैन रहेगा।
  • साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक केसर तिलक लगाएंगे तो परेशानी दूर होगी।
  • साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक मकर राशिफल 15 May se 21 May-2022 ( Capricorn Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह नए प्रोजेक्ट में व्यस्त रहेंगे। नए लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात सार्थक रहेगी। इस सप्ताह मेहनत के बल पर पद, प्रतिष्ठा और पैसा प्राप्त करने में सक्षम हो सकेंगे। इस सप्ताह खर्च की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों को भी इस सप्ताह पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। इस सप्ताह परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। मंगलवार जातक के लिए बढ़िया है।

  • साप्ताहिक मकर राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) मकर राशि के जातक इस सप्ताह उपलब्धियों से भरा रहेगा। जातक को यात्रा, कारोबार और समाज से लाभ मिलेगा।व्यापार में खास दोस्तों के सहयोग से पैसा मिल सकता है।सरकारी कर्मचारियों के लिए समय अच्छा रहेगा।
  • साप्ताहिक मकर राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक में उर्जा का संचार होगा, सेहत बढ़िया रहेगा।
  • साप्ताहिक मकर राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक को प्रेम में बैलेंस बनाने की जरूरत है।परिवार के साथ वाद-विवाद में धैर्य बनाकर चलेंगे तो अच्छा रहेगा।प्रेम में खूबसूरत साथी मिलेगा।
  • साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह आप लक्ष्मी पूजन करेंगे तो अचानक धन लाभ होगा।
  • साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक कुंभ राशिफल 15 May se 21 May-2022 ( Aquarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले सप्ताह में जातकों इस राशि के जातक के लिए आर्थिक क्षेत्र में लाभ देने वाला सप्ताह है। इस सप्ताह जातक को कई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेंगे। ऑफिस में छवि सुधरेगी। आगे बढ़ने के लिए विशेष प्रयत्न करेंगे। जातक तनाव मुक्त रहेंगे। काम में एक लक्ष्य बनाकर चलने की सलाह है। विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के लिए ध्यान केंद्रित कर पढ़ाई करने की जरूरत है। इस सप्ताह पारिवारिक जीवन सामान्य है। किसी बड़े की तबियत खराब होने से भी माहौल गमगीन होगा। शनिवार जातक को लाभ देगा।

  • साप्ताहिक कुंभ राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक व्यवसाय में बचत पर ध्यान देंगे।नई नौकरी का ऑफर मिलेगा। नौकरी करने वाले जातक को बदलाव की संभावना है। राजनीति वर्चस्व बढ़ने से धन लाभ होगा।विदेश में नौकरी करने जाएंगे।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक को सेहत संबंधी परेशानी जातक को तनाव और अशांति देंगे।खानपान संतुलित रखें।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक परिवार के साथ शांत और संवेदनशील बने रहेंगे। जातक का मन धर्म-कर्म में लगेगा।परिवार के साथ वाद-विवाद में धैर्य बनाकर चलेंगे तो अच्छा रहेगा। आपके प्यार के चर्चे हर किसी की जुबान पर होंगे।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक फल का दान करने से सौभाग्य बना रहेगा।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 8, 12

साप्ताहिक मीन राशिफल 15 May se 21 May-2022 (Pisces Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मीन राशि वालों के लिए सप्ताह कुल मिलाकर जातक के लिए बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। नौकरी में भी लाभ होगा। हालांकि बिजनेस के काम में सरकारी बाधा उत्पन्न हो सकती है। परिवार में सौहार्द्रपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे, पुरानी यादों को शेयर करेंगे। इस दौरान ताजगी और स्फूर्ति रहने से हर काम को सफलता मिलेगी। इस सप्ताह वाहन चलाते समय सावधान रहें। जातक के लिए सोमवार बढ़िया नहीं है।

  • साप्ताहिक मीन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक नौकरी में सुधार और प्रतियोगिता में सफलता अर्जित करेंगे।कारोबार में आय स्त्रोत बनेंगे और यात्रा लाभप्रद रहेगी।जातक गुरुजन प्रशंसा करेंगे और नौकरी में नए ऑफर इंतजार करेंगे।
  • साप्ताहिक मीन राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक नियमित योग ध्यान से खुद को स्वस्थ रखेंगे।
  • साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह इस राशि के जातक का दिल टूटने से मन उदास रहेगा।जातक परिवार के लिए गलत न सोचें।मां-बाप, भाई-बहन से संबंध बढ़िया रहेगा।जातक वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो लाभ मिलेगा।परिवार के सदस्यों से तालमेल बेहतर रहेगा
  • साप्ताहिक मीन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक पीपल के वृक्ष के नीचे दीप जलाएंगे तो अच्छा रहेगा।
  • साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 7, 10

  • दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


15 May se 21 May-2022 Ka Saptahik Rashifal, Saptahik Rashifal 15 May se 21 May-2022 , 15 मई से 21 मई 2022 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल ,15 May se 21 May-2022 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal



Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story