×

15 November Aaj Ka Dainik Rashifal : कन्या राशिवाले मिल सकता है तनाव, तुला राशि को लाभ की संभावना, जानिए बाकी राशियों का राशिफल

15 November Aaj Ka Dainik Rashifal : दैनिक राशिफल में जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी आचार्य कौशलेंद्र पांडेय जी के अनुसार .........

suman
Written By suman
Published on: 15 Nov 2022 2:28 AM GMT (Updated on: 18 Nov 2022 1:42 AM GMT)
15 November Aaj Ka Dainik Rashifal : कन्या राशिवाले मिल सकता है तनाव, तुला राशि को लाभ की संभावना, जानिए बाकी राशियों का राशिफल
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

15 November Aaj Ka Dainik Rashifal : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी आचार्य कौशलेंद्र पांडेय जी के अनुसार .........

मेष राशि:

आपको धैर्य एवं शांति बनाए रखने की आवश्यकता है, अन्यथा आप व्यावसायिक संदर्भ में नुकसान उठा सकते है। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। नौकरी पहले की ही तरह सामान्य रूप चलती हुई होगी। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है।

वृष राशि:

आप का अपने पुराने मित्रों का मिलन हो सकता है। लेनदेन के कार्यों में जल्दबाजी न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। वैचारिक मतभेद के कारण नजदीकी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। इस राशि की महिलाएं आज किटी पार्टी में जा रही हैं तो किस्मत आपके साथ रहेगी।

मिथुन राशि:

आपके घर-परिवार में खुशियां आएंगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग संतुष्ट रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। दोस्तों या भाइयों की मदद से भी कोई जरूरी अधूरा काम पूरा हो सकता है। जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं उनका मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि:

आज व्यस्तताओं के कारण प्रेमी जीवन में निराशा देखी जा सकती है। नवीन कार्य के सिलसिले में यात्रा लाभदायक रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि लाभदायक रहेंगे। आज किसी नई नौकरी की पेशकश आपके रास्ते में आने की संभावना बन रही है।

सिंह राशि:

आपकी जीवन शैली को बेहतर बनाएंगे। जो बाधाएं कार्य क्षेत्र में आ रही थीं वो दूर होंगी और परिणाम आपके अनुकूल रहेंगे। कार्यकुशलता का विकास होगा। आय में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी और विवादों में उलझने के योग बन रहे हैं। आज आप जीवनसाथी की गलतियों को इग्नोर करें ।

कन्या राशि:

आपके जीवन में जो तनाव बढ़ता जा रहा है आपको उसको खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। परेशानियों के कारण दिनचर्या में थोड़ा बदलाव हो सकता है। सगे-संबंधियों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा।

तुला राशि:

आपके सामने आएंगे और आप उसे पूरे इत्मीनान से स्वीकार कर सकेंगे। यह दिन आपके लिए मिश्रित रहेगा। किसी तीर्थस्थान के दर्शन लाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। जो लोग प्रॉपर्टी डीलर है आज उन्हें किसी अच्छे क्लाइंट से मुनाफा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि:

आज साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वगैरह से दूर रहें। घर में सुख-शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य में आज थोड़ी गिरावट हो सकती है। आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी। कोई पुरानी बात आपकी परेशानी बढ़ा सकती है।

धनु राशि:

नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी। तन-मन से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। जोश के साथ होश से काम करेंगे तो फायदा बढ़ेगा। जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह का सुयोग्य प्रस्ताव मिल सकता है।

मकर राशि:

आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग महत्वपूर्ण मामलों पर आपकी सलाह लेंगे। पारिवारिक मसले पर आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती हैं। सक्रिय होकर कार्य करें और लाभ अवश्य मिलेगा। नौकरी में आपके अधिकारी खुश रहेंगे।

कुंभ राशि:

आपकी दयालु प्रवृत्ति आपको सम्मान दिलाएगी। आपके पेशेवर क्षेत्र में आपको प्रशंसा मिलेगी और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रिय हो जाएंगे। आप में ईमानदारी का गुण सदैव रहता है यह आप के सम्मान को बढ़ाएगा। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने के योग हैं।

मीन राशि:

आपको थोड़ा कष्ट उठाना पड़ सकता है। परिवार में उत्सव हो सकता है। आपके बच्चों का प्रदर्शन आपके मन में गर्व और खुशी की भावना पैदा करेगा। आपकी मानसिक परेशानियों में कमी आएगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीकी जानकारी के प्रति रुझान बढ़ेगा।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story