×

16 January Se 22 January 2022-Saptahik-Rashifal: इन 4 राशियों के जीवन में होगी धन वर्षा, जानिए अपना साप्ताहिक भविष्य

16 January Se 22 January 2022 Saptahik Rashifal : साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह 12 राशियों के जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर साप्ताहिक भविष्यवाणी, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 15 Jan 2022 9:31 AM GMT (Updated on: 29 Jan 2022 2:14 AM GMT)
16 January Se  22 January 2022 Ka Saptahik Rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

  • 16 January Se 22 January 2022 Ka Saptahik Rashifal ( 16 जनवरी से 22 जनवरी 2022 साप्ताहिक राशिफल ) :

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

जनवरी 2022 का तीसरा सप्ताह जानिए 12 राशियों के लिए साप्ताहिक भविष्य-

साप्ताहिक मेष राशिफल ( Aries Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मेष राशि वाले के लिए इस सप्ताह संकल्प शक्ति में वृद्धि का योग है। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। भाई-बहनों के लिए यह सप्ताह अनुकूल दिखाई दे रहा है। बच्चे भी सहज रुप से समय का आनंद लेंगे और छात्र पढ़ाई में जमकर मेहनत करेंगे। शत्रु पक्ष आपसे भयभीत रहेगा। लीगल मामलों में आप विजय प्राप्त करेंगे। आध्यात्म के प्रति आपका झुकाव हो सकता है। आपकी आमदनी बढ़ेगी लेकिन अप्रत्याशित खर्चों में वृद्धि की संभावना है।

  • साप्ताहिक मेष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) मेष राशि के जातक इस सप्ताह की शुरुआत बिजनेस संबंधी यात्रा में अच्छे समझौते अथवा लाभ की संभावना बनेगी,
  • साप्ताहिक मेष राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक के लिए ग्रहों की स्थिति कमजोर रहेगी, सेहत का ख्याल रखें।पिता और माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है ।
  • साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) मेष राशि के जातक यह सप्ताह प्रेम जीवन के लिए सामान्य रहेगा। प्यार में कोई ग़लतफ़हमी है तो उसे दूर करें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से बेहतर संवाद होगा, लेकिन किसी बात को लेकर अनबन भी संभव है। हमेशा वैवाहिक रिश्ते को मधुर बनाने का प्रयास करें।
  • साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक कुत्तों को भोजन कराएं।
  • साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)1, 8,14

साप्ताहिक वृष राशिफल (Taurus Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में वृष राशि के जातक माता के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगा। जातक कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस में सीनियर्स और सहकर्मी आपकी प्रशंसा करेंगे। आध्याात्म की ओर आपकी रुचि बढ़ सकती है। तीर्थ यात्रा पर जाने के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आपकी आमदनी और ख़र्चों में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। शत्रु पक्ष आपसे भयभीत रहेगा।

  • साप्ताहिक वृष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) वृष राशि वाले इस सप्ताह जातक खर्चों में कमी आएगी, इससे स्थितियां आपके पक्ष में आने लगेगी।आर्थिक स्थिति को लेकर कोई दबाव नहीं होगा। नौकरी वाले लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। आपको मेहनत के अनुसार फल मिलेंगे।
  • साप्ताहिक वृष राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक आपको आँखों से संबंधित परेशानी हो सकती है।खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है।
  • साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह वृष राशि के जातक प्रेम जीवन में आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। शुरुआत और मध्य में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन सप्ताहांत आपको निराश कर सकता है। किसी बात को लेकर बहसबाज़ी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में रोमांस का तड़का लगेगा और आप जीवनसाथी का साथ पाकर ख़ुशी महसूस करेंगे।
  • साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक शनि देव की आराधना करें और उन्हें सरसों का तेल चढ़ाएं।
  • साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5

साप्ताहिक मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मिथुन राशि के लिए आनेवाले सप्ताह में अच्छे कार्यों में मन लगेगा। आपकी कलात्मक योग्यता में निखार आएगा। आप विचारशील बनेंगे। आपके मन में नए-नए विचारों का सृजन होगा। आर्थिक क्षेत्र में आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। प्रोफ़ेशनल लाइफ़ में उन्नति होगी। ग़लत कामों को करने से बचें। कार्यक्षेत्र में मेहनत आपको सफलता दिलाएगी। छात्रों और बच्चों के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल होने की गवाही दे रहा है।

  • साप्ताहिक मिथुन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक नए प्रोजेक्ट लेने या नया काम शुरू करने से बचें। सप्ताह के मध्य में आप एकाग्रता बनाए रखेंगे तो लाभ मिलेगा।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि सेहत ( Health) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आप शारीरिक रूप से सुस्त और कमजोर महसूस करेंगें। बाद में समय अच्छा है।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक लव रिलेशनशिप के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। मध्य भाग भी बेहतर है परंतु सप्ताहांत सामान्य रह सकता है। वहीं शादीशुदा जातकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने जीवनसाथी पर शक न करें। सप्ताह को शानदार बनाने के लिए जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक गणेश जी की उपासना करें और उन्हें मोदक एवं दूर्वा (घास) चढ़ाएं।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।

साप्ताहिक कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह आपके ख़र्चों में भी वृद्धि की संभावना है। घर में किसी बात को लेकर क्लेश हो सकता है। बहसबाजी से बचें। आय में वृद्धि की ओर आपका फोकस रहेगा। बच्चे सहज रूप से सप्ताह का आनंद लेंगे। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की संभावना है। ऑफिस में आपकी पदोन्नति संभव है। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार क्षेत्र का दायरा बढ़ेगा।

  • साप्ताहिक कर्क राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक नौकरी में चुनौती का सामना करना पड़ेगा और व्यवसाय में स्थिति कमजोर होगी। नौकरी वाले लोगों को ऑफिस में भी वरिष्ठों के साथ किसी कारण तनाव न हो, इसका ध्यान रखें। कामकाज के स्थान पर दूसरे लोगों के साथ बातचीत में क्रोध पर संयम रखें और विश्वास से बचें।
  • साप्ताहिक कर्क राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह गर्दन में दर्द, गले में जलन आदि हो सकती है। महिलाओं को मासिक धर्म आदि से जुड़ी छोटी मोटी समस्या हो सकती है।
  • साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक प्रेम जीवन के लिए सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहेगी। सप्ताहांत भी इसी तरह बीतेगा ।रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। किसी भी चीज़ के लिए जल्दबाज़ी न दिखाएं। वैवाहिक जीवन के लिए सप्ताह ठीक रहेगा। करियर में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।।
  • साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह जातक गुरुवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें और इसकी जड़ में शुद्ध जल चढ़ाएं।
  • साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9, 2।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

साप्ताहिक सिंह राशिफल (Leo Horoscope Weekly)साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि के लिए आने वाला सप्ताह आपके लिए अच्छा बीतेगा। प्रोफ़ेशनल लाइफ़ में विवाद और चुगलबाजी से दूरी बनाएं। आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रह सकता है।लंबी यात्रा पर जाने की संभावना है। यदि ज़्यादा ज़रुरी न हो तो कोई बड़ा फ़ैसला न लें। आपकी दृढ़ शक्ति मजबूत होगी। घर में भाई-बहनों के साथ विवाद हो सकता है। छात्र पढ़ाई के लिए विदेश जा सकते हैं। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी परंतु ख़र्चों में कोई कमी नहीं आएगी।

  • साप्ताहिक सिंह राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक के खर्चों में कमी आएगी और सप्ताह के अंतिम दिनों में धन का आगमन होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। काम के सिलसिले में आप जबरदस्त मेहनत करेंगे। नौकरी वाले लोगों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापार करते हैं तो कुछ नए लोगों से मिलकर काम में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में जमकर मेहनत करेंगे
  • साप्ताहिक सिंह राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। पेट दर्द से परेशान रहेंगे।
  • साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह प्रेम के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। सप्ताह का मध्य थोड़ा सामान्य बीतेगा। आप अपने लव पार्टनर के साथ रोमांस करेंगे और कहीं साथ में घूमने का मौक़ा भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में तालमेल देखने को मिलेगा। प्रोफ़ेशनल क्षेत्र में आप दोनों एक-दूसरे की मदद करेंगे।
  • साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy)सिंंह राशि वाले भगवान विष्णु की आराधना करें।
  • साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4।

साप्ताहिक कन्या राशिफल (Weekly Virgo Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए मानसिक तनाव रह सकता है। परिवार में क्लेश संभव है। आमदनी के मुकाबले ख़र्चा अधिक हो सकता है। भाई-बहनों में सहयोग की भावना रहेगी। छात्र पढ़ाई में मेहनत करेंगे और परीक्षा में उन्हें सफलता मिलेगी। आप अपने साथियों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। समाज में लोगों से मिलना-जुलना आपको पसंद आएगा।

  • साप्ताहिक कन्या राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक नौकरी में प्रमोशन मिलेगी और उनका काम आगे बढ़ेगा। वहीं व्यापारियों के लिए अपने काम में सफलता अर्जित करने वाला पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा।
  • साप्ताहिक कन्या राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह की शुरुआत में भागदौड़ रहेगा, सेहत का ख्याल रखें । संतान संबंधी खुशखबरी मिल सकती है।
  • साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह की शुरुआत में जीवन के लिए सप्ताह की शुरुआत और अंत बढ़िया रहेगा। सप्ताह का मध्य आपके लिए ख़ास रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रोमांस करने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। साथी को किसी प्रकार की उपलब्धि हासिल होने की संभावना है।
  • साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक माँ दुर्गा की आराधना करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं।
  • साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 7,11

साप्ताहिक तुला राशिफल ( Weekly Libra Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले सप्ताह में तुला राशि वालों के लिए आपकी संकल्प शक्ति मजबूत होगी। इस दौरान आप कठोर फ़ैसले ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स के सहयोग से आप आगे बढ़ेंगे। वहीं सहकर्मियों और भाई-बहनों का भी साथ आपको मजबूती प्रदान करेगा। आप धन जुटाने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियाँ आ सकती हैं। इस दौरान आपको मानसिक तनाव भी रह सकता है। वीकेंड में आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है। आप किसी छोटी दूरी यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति आपका झुकाव होगा। सभी के साथ मधुरता से बातचीत करें

  • साप्ताहिक तुला राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह की शुरुआत में जातक के लिए विदेश या मल्टीनेशनल कंपनी में होने वाले कार्यों, आयात-निर्यात के कार्य कर रहे जातकों को अच्छा लाभ हो सकता है।रीयल एस्टेट, इलेक्ट्रॉनिकास, वाहन आदि से जुड़े नए कार्यों की शुरूआत करने में थोड़ा सतर्क रहें।
  • साप्ताहिक तुला राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक जो डायबिटिज से ग्रसित है, वे भोजन में खास नियंत्रण रखें। आपकी वजन बढ़ने के चांस हैं। यात्रा और स्पोर्ट्स से बचें, चोट लग सकती है।
  • साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक लव रिलेशनशिप के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा। प्यार की शुरुआत में भावनाओं पर काबू रखें। सप्ताह की शुरुआत और मध्य भाग अच्छा रहेगा। जो जातक शादीशुदा हैं उन्हें जीवनसाथी के साथ रोमांस करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। हालांकि छोटी-मोटी नोक झोक भी हो सकती है।
  • साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक सूर्य देव की पूजा करें और उन्हें जल का अर्घ्य दें।
  • साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,12


साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। किन्हीं कारणों से आपको मानसिक तनाव रह सकता है। ख़र्चों में वृद्धि होगी और मन में वासनात्मक ख़्याल आ सकते हैं। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। बच्चों की सेहत न केवल अच्छी रहेगी बल्कि वे पढ़ाई में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वहीं आपको करियर में उन्नति प्राप्त होगी।

  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक को आर्थिक लाभ होगा साथ ही छोटे-मोटे कामकाज कर रहे जातकों को भी अपेक्षाकृत अच्छी कमाई होगी। अभी टैक्स की बचत करने के लिए आप म्यूचुअल फंड, बीमा आदि में निवेश कर सकेंगे।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि सेहत ( Health) जातक की सेहत इस सप्ताह स्वास्थ्य में थोड़ी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। खास कर भोजन की अनियमितता और काम के ज्यादा बोझ के कारण स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह आप लव रिलेशनशिप में असमंजस रहेंगे। भावनात्मक रूप से साथी के साथ लगाव कम दिखेगा। आप साथी से जुदा भी हो सकते हैं। नए रिश्ते की शुरुआत होगी और आप एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की ओर से आपको लाभ मिलेगा।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक विष्णु जी की पूजा करें और उन्हें चंदन की लकड़ी अर्पित करें।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

साप्ताहिक धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह में धनु राशि वालों के घर में ख़ुशियाँ आएंगी। आपको करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि संभव है। आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। आर्ट और कुकिंग के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। इस सप्ताह आप काम में व्यस्त रहेंगे। माता जी की सेहत में कमी देखी जा सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद संभव है। आपकी आय सामान्य रहेगी। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी होगी।

  • साप्ताहिक धनु राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक कामकाज संबंधित कम्युनिकेशन, मीटिंग, बातचीत आदि फलदायी रहेगी। काम पर धयान दें। वाहन में खर्च की संभावना बढ़ेगी। भाग्य का साथ कम मिलेगा। आर्थिक लेन-देन में ध्यान रखना होगा।
  • साप्ताहिक धनु राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक स्वास्थ्य के प्रति लगातार उतार-चढ़ाव से गुजरेंगे।
  • साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा। शुरुआत से लेकर अंत तक आपको इसमें अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। लव पार्टनर के साथ रोमांस करने का मौक़ा मिलेगा। वैवाहिक जीवन में ख़ुशियाँ आएंगी। जीवनसाथी को किसी प्रकार का लाभ मिलेगा।।
  • साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक हनुमान जी पूजा करें और उन्हें सिंदूर चढ़ाएँ।
  • साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक मकर राशिफल ( Capricorn Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह आपको मानसिक सुखों की प्राप्ति होगी और आप ऊर्जावान रहेंगे। माता जी की सेहत में गिरावट आ सकती है। घर में किसी तरह का क्लेश भी संभव है। आप नई प्रॉपर्टी ख़रीद सकते हैं। आप अपने काम के प्रति संकल्पबद्ध रहेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आपकी आय सामान्य रहेगी। छात्र आराम से अपनी पढ़ाई में फोकस करेंगे और बच्चे नए-नए दोस्त बनाएंगे। आपको यात्राएँ और मनोरंजन करने का भरपूर मौक़ा मिलेगा।

  • साप्ताहिक मकर राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह मकर राशि का साप्ताहिक भविष्य में नौकरीकरने वाले अपने विरोधियों को पीछे कर सकेंगे अपने परफॉर्मेंस में सुधार भी लाएँगे। कामकाज के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात होगी और उनसे फायदा भी होगा।पैतृक संपत्ति से भी आपको आय हो सकती है।
  • साप्ताहिक मकर राशि सेहत ( Health) आप इस सप्ताह सिरदर्द से परेशान रहेंगे और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रहेगी।
  • साप्ताहिक मकर राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक प्यार के मामलों के लिए बढ़िया रहेगी। वहीं सप्ताह के मध्य में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे, जबकि सप्ताहांत तो और भी अच्छे परिणाम देगा। आप अपने खास के साथ मधुर पल व्यतीत करेंगे। किसी अच्छे रेस्ट्रोरेंट में डिनर करें। वैवाहिक जीवन में बहसबाज़ी से बचें।
  • साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक प्रतिदिन परफ़्यूम लगाएं।
  • साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक कुंभ राशिफल ( Aquarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले सप्ताह में कुंभ राशिवालों के लिए आपको नई नौकरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। अपने परिजनों के ऊपर किसी तरह का दबाव न बनाएं। आप ऊर्जा से सराबोर रहेंगे। भाई-बहनों की सेहत में कमी आ सकती है। उनके साथ मधुर संबंध बनाए रखें। छात्र परीक्षा के लिए जमकर मेहत करेंगे। वहीं बच्चे भी सहज रूप से सप्ताह का आनंद लेंगे। आप अपने घर की सजावट हेतु धन खर्च कर सकते हैं।

  • साप्ताहिक कुंभ राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह इस सप्ताह की शुरुआत में जातक रक्तचाप, दिल की धड़कन की अनियमितता और त्वचा संबंधित समस्या, एलर्जी संबंधित सवाल आदि में आपको उपचार पर ज्यादा ध्यान देना होगा। कमर में दर्द हो तो भारी कार्यों से दूर रहें।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि सेहत ( Health) यह सप्ताह जातक के लिए बीमारियों से भी सतर्क रहना होगा, सर्दी, कफ औऱ खांसी की संभावना होगी।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) यह सप्ताह परिवार के साथ जातक प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपके प्यार का रिश्ता मजबूत होगा। आप दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में आनंद आएगा। जीवनसाथी के द्वारा लाभ संभव है
  • साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 8, 12

साप्ताहिक मीन राशिफल (Pisces Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मीन राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। सप्ताह के मध्य में धन ख़र्च होगा और सप्ताहांत बेहतर रहेगा। हालांकि इस दौरान बड़े निर्णय लेने से बचें। भाई-बहनों के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल रहने के संकेत दे रहा है। संवाद शैली में सकारात्मक बदलाव आएगा। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। प्रोफ़ेशनल क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक लाभ योग में है।

  • साप्ताहिक मीन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक लेखन, भारी मशीनरी, मीडिया, बैंकिंग, फायनांस, शिक्षा, तेल आदि से जुड़े कार्यों में अभी थोड़ा संघर्ष रहेगा। व्यवसाय और नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी।
  • साप्ताहिक मीन राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह इस राशि के जातक कमर में दर्द या रक्तचाप की तकलीफ को देख मेहनत और भोजन पर ध्यान दें।
  • साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक प्रेम के लिए अच्छा है। इस समय आप अपने प्यार का कोटा पूरा कर सकते हैं सप्ताह का मध्य और अंत सामान्य रहने वाला है। रिलेशनशिप में किसी तरह का विवाद है तो उसे जल्द ही सुलझाने का प्रयास करें। ऐसा कोई काम न करें जो साथी को पसंद न हो। वैवाहिक जीवन में थोड़ी बहुत असंतुष्टि रह सकती है। जीवनसाथी को किसी तरह का लाभ मिलेगा।
  • साप्ताहिक मीन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें दूध एवं चावल चढ़ाएं।
  • साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 7, 10

  • दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


Saptahik Rashifal 16 January Se 22January 2022 , 16 जनवरी से 22 जनवरी 2022 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल ,16 January Se 22 January 2022 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story