×

17 December se 23 December 2023 ka Saptahik Rashifal : इस सप्ताह का कौन सा दिन आपके लिए रहेगा खास,जानिए उपाय और साप्ताहिक राशिफल

17 December se 23 December 2023 ka Saptahik Love Rashifal : दिसंबर का यह सप्ताह मेष से मीन राशि के जातक के लिए बिजनेस सेहत और प्यार को लेकर साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह का पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 16 Dec 2023 11:45 AM GMT
17 December se 23 December 2023 ka Saptahik Rashifal : इस सप्ताह का कौन सा दिन आपके लिए रहेगा खास,जानिए उपाय और साप्ताहिक राशिफल
X

17 December se 23 December 2023 Ka Love Saptahik Rashifal: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (17 दिसंबर से 23 दिसंबर 2023, 17 December se 23 December 2023 Ka Love Saptahik Rashifal : नवंबर का यह सप्ताह मेष से मीन राशि के जातक के लिए बिजनेस सेहत और प्यार को लेकर साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह का पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack का लव साप्ताहिक राशिफल ) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

दिसंबर का सप्ताह कैसा रहेगा, बता दें इस सप्ताह 12 राशियों के लिए क्या कुछ लेकर आ रहा ....

साप्ताहिक मेष राशिफल 17 December se 23 December 2023 ( Aries Horoscope Weekly )

साप्ताहिक भविष्यफल में मेष राशि वाले इस सप्ताह जातक को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सतर्क रहें। संतान का ध्यान रखें। वाणी पर सयंम रखें। विवाद में ना फंसे। इस सप्ताह किसी को उधार ना दें। धन डूबने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए सामान्य समय है। जीवनसाथी का मन उदास रहने वाला है। यह सप्ताह अच्छा नहीं रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए पूरा सप्ताह व्यस्तता से भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में अनबन से घर का माहौल बिगडेगा। ऑफिस में विवाद से बचें। इस सप्ताह शनिवार आपके लिए बेहतरीन रहेगा।

साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताहप्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। परिवार को आपकी चिंता सताएगी। जातक को इस सप्ताह संतान होने की खुशखबरी मिलेगी।

साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक भगवान शिव को दूध चढ़ाएं। मां दुर्गा को श्रृंगार।

साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)2, 8,28, नीला रंग

साप्ताहिक वृष राशिफल 17 December se 23 December 2023 (Taurus Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में वृष राशि के जातक इस सप्ताह यदि जातक शादी योग्य है तो शादी की बात भी बनेगी। प्रेम विवाह का भी योग बनेगा। बिजनेस के लिए सप्ताह बेहतरीन रहेगा। मानसिक तनाव देने वाला है। सेहत के प्रति सजग रहें। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नए कार्य का शुभारंभ करना चाहें तो सफलता के सर्वाधिक योग हैं। बच्चों का खास ख्याल रखे, बढ़ती हुई सर्दी में बीमार पड़ने के ज्याद संभावना है। सप्ताह में बुधवार का दिन जातक को आशा के अनुरूप परिणाम मिलेगा।

साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह परिवार के साथ वक्त बिताएंगे। संतान सुख मिलेगा। प्रेम संबंध में साथी के दिल की बात को समझेंगे, लेकिन वाणी की वजह से टकराव होगा। धोखा भी मिलने की संभावना बन रही है। सारे दिन अच्छे है।

साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक गुरुवार का व्रत करें और दान दें।

साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5, नीला

साप्ताहिक मिथुन राशिफल 17 December se 23 December 2023( Gemini Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में मिथुन राशि इस राशि के जातक के लिए इस सप्ताह बेहतरीन परिणाम लेकर आ रहा है। जातक के लिए विदेश यात्रा के योग है तो नौकरी में भाग्य साथ देगा। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। बिजनेस में सहयोग व लाभ दोनों होने वाला है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस सप्ताह मंगलवार के दिन अच्छा है।

साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक का परिवार के साथ खुशनुमा माहौल बना रहेगा। जातक के प्रेम की चर्चा होगी। शादी योग्य जातक की शादी होगी

साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy))इस सप्ताह मंगलवार का व्रत और सुंदरकांड पढ़ें।

साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।, पीला

साप्ताहिक कर्क राशिफल 17 December se 23 December 2023 (Cancer Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में इस राशि के जातक के लिए इस सप्ताह संघर्षपूर्ण है। विवाद, मतभेद और दूसरों की कमियां निकालने की आदत को नजरअंदाज करें। जातक का सीधा सरल स्पष्ट स्वभाव परेशानी खड़ा कर सकता है। इस सप्ताह नौकरी में परेशानी होगी। आर्थिक नुकसान की बहुत संभावना है। आमदनी अट्ठनी खर्चा रुपया वाला सप्ताह है। बिजनेस में नुकसान होगा। जीवनसाथी का व्यवहार आपके लिए अच्छा नहीं है। प्रेम में धोखा खाएंगें। सेहत से परेशान रहेंगे। गुरूवार का दिन जातक के लिए विशेष फलदायी है।

साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक परिवार के लिए परेशान रहेंगे।अविवाहितों के विवाह संबंध बनेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। धन के लिए यह सप्ताह अच्छा है। आय में बढ़ोतरी होगी।

साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह जातक लक्ष्मी देवी की पूजा करें।

साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक-रंग (Lucky Number) 2, 3 , हरा

साप्ताहिक सिंह राशिफल 17 December se 23 December 2023 (Leo Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि इस सप्ताह जातक नए प्रोजेक्ट में व्यस्त रहेंगे। नए लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात सार्थक रहेगी। इस समय धीरे-धीरे अपने काम को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। अपनी आत्मा की आवाज सुनकर काम करें, तो लक्ष्य को पूरा करने में सफल हो सकेंगे। इस सप्ताह मेहनत के बल पर पद, प्रतिष्ठा और पैसा प्राप्त करने में सक्षम हो सकेंगे।इस सप्ताह खर्च की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों को भी इस सप्ताह पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। एकाग्रता के लिए मेडिटेशन करें। इस सप्ताह परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। मंगलवार आपके लिए बढ़िया है।

साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक जीवनसाथी से विवाद संभव है। सतर्कता रखें। इस सप्ताह मानसिक परेशानी की वजह से जातक की पर्सनल लाइफ प्रभावित रहेगी। लेकिन इसके बावजूद जातक का प्रेम संबंध प्रगाढ होगा।

साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक नवग्रह शांति का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा।

साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4, लाल

साप्ताहिक कन्या राशिफल 17 December se 23 December 2023 (Weekly Virgo Horoscope )

साप्ताहिक भविष्यफल में कन्या राशि यह सप्ताह आर्थिक क्षेत्र में बेहतर देने वाला है। इस सप्ताह कई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। ऑफिस में छवि सुधरेगी। आगे बढ़ने के लिए विशेष प्रकार के प्रयत्न करेंगे। इस सप्ताह जातक तनाव मुक्त रहेंगे। चिंताओं को दूर रखकर काम करेंगे। काम में एक लक्ष्य बनाकर चलने की सलाह है। अच्छे गुणों के कारण आप इस सप्ताह कई पुराने काम बनाने में सक्षम हो सकेंगे। विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के लिए ध्यान केन्द्रीत कर पढाई करने की जरूरत है। परिवार और संबंधों की बात करें, तो पारिवारिक जीवन सामान्य है।घर में किसी बड़े की तबियत खराब होने से भी आपका मन उदास हो सकता है। शनिवार आपके लिए फलदायी है।

साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह पारिवारिक सुख मिलेगा, बड़े-बुजुर्गों की सेवा से लाभ मिलेगा। बच्चो का ख्याल रखें। प्रेम में स्थिरता रहेगी।

साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक शनिदेव की आराधना से लाभ मिलेगा।

साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4,7 और पीला

साप्ताहिक तुला राशिफल 17 December se 23 December 2023 ( Weekly Libra Horoscope )

साप्ताहिक भविष्यफल में तुला राशि यह सप्ताह कुल मिलाकर जातक के लिए बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। नौकरी में भी लाभ होगा। जातक के किए गए काम से अपेक्षित लाभ मिलेगा। संपत्ति के कामों में भी लाभ होगा। हालांकि बिजनेस के काम में सरकारी बाधा उत्पन्न हो सकती है। परिवार में सौहार्द्रपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है। इस दौरान ताजगी और स्फूर्ति रहने से आप हर काम को सफलता से कर पाएंगे। इस सप्ताह वाहन चलाते समय दुर्घटना के योग हैं सोमवार को सतर्क रहें।

साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे। छोटे-भाई बहनों के प्रति प्रेम बढ़ेगा। परिवार के लिए काम करेंगे और समाज में सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध में जातक खुश मिजाज साथी मिलेगा।

साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,17 नीला

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 17 December se 23 December 2023 (Scorpio Horoscope Weekly )

साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि इस सप्ताह बिजनेस की दृष्टि भागदौड़ भरा रहेगा। भाग्य की अपेक्षा कर्म पर ध्यान दें। नौकरी में विश्वास रखकर काम करेंगे तो सफलता जरुर मिलेगी। इस सप्ताह धन संबंधी परेशानी रहेगी। जातक तो अपने किसी परिजन के कारण परेशानी हो सकती हैं। छात्रों को घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। परिवार में बच्चों की वजह से थोड़े विवाद होंगे। सेहत का ख्याल रखें। जीवनसाथी को उपहार देंगे तो रिश्ते और मजबूत होंगे। इस सप्ताह जातक के लिए शुक्रवार सफलता देने वाला है।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह आप भावनात्मक रहेंगे। जातक के जीवन में शांति बनी रहेगी। परिवार को भी आप सुकून देंगे। सकारात्मकता से काम बनेगा। छवि को बनाकर रखें। खर्च बढ़ेगा। शुक्र राशि के लग्न में बैठेंगे तो शादी का .योग और सुख-समृद्धि दायक रहेगा।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक सूर्य को जल दें और आदित्य ह्र्दय स्त्रोत का पाठ करें।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8 सफेद

साप्ताहिक धनु राशिफल 17 December se 23 December 2023
(Sagittarius Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में धनु राशि इस सप्ताह जातक के लिए बेहतरीन रहेगा। रुका हुआ काम बनेगा। कई योजनाएं फलीभूत होंगे। इस सप्ताह जातक के मान सम्मान की वृद्धि होगी ।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साथ ही किसी प्रतियोगिता में सफल होंगे। लेकिन सतर्क रहें पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। बच्चों को घूमने ले जाएंगे और उनकी पसंद की शॉपिंग भी करेंगे। सप्ताह का शनिवार आपके लिए लाभप्रद है।

साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family)स सप्ताह जातक अविवाहित जातकों के लिए शादी के रिश्ते आएँगे। माता-पिता के साथ समय गुजारेंगे। लेकिन क्रोध से बचेंगे तो अच्छा रहेगा। विलासिता के सामान खरीदेंगे।

साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक दुर्गाष्टमी का व्रत करें शुभ फल मिलेगा।

साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7, हरा

साप्ताहिक मकर राशिफल 17 December se 23 December 2023 ( Capricorn Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में मकर राशि इस सप्ताह जातक के लिए अच्छा रहेगा। इस सप्ताह जातक का समय मनोरंजन, मस्ती के साथ घूमने-फिरने में बितेगा। इस बार जातक नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे उम्मीद से ज्यादा अच्छा होगा। धनागमन की पूरी संभावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान दे। बिजनेस के लिए समय सामान्य रहेगा। नौकरी में सफलता के योग हैं। वैवाहिक जीवन में अनबन किसी तीसरे की वजह से होगा। इस सप्ताह बुधवार का दिन आपके लिए बढ़िया है।

साप्ताहिक मकर राशि प्यार- परिवार ( Love& Family)इस सप्ताह रिलेशनशिप में भी थोड़ी परेशानी आ सकती है। क्रिएटिव में मन लगेगा, इसका असर आपके काम पर साफ दिखेगा। धन सम्बन्धी मामलों के लिए भी यह सप्ताह काफी अच्छा गुजरने वाला है।

साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह भगवान शिव की पूजा बिल पत्र से करें।

साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7,लाल

साप्ताहिक कुंभ राशिफल 17 December se 23 December 2023 ( Aquarius Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में इस राशि के जातक इस सप्ताह अनुकूल परिणाम लेकर आ रहा है। इसलिए बिजनेस की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा। नौकरी में भी नए ऑफर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा देशाटन का संयोग बनेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों एवं नए मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा होगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी, फिर खानपान पर ध्यान दें और सेहत का ख्याल रखें। सोमवार का दिन इस राशि के जातक के लिए शुभ परिणाम लेकर आने वाला है।

साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक कोई भी नया काम टालें। पत्नी से विवाद और पारिवारिक परेशानी होगी। प्रेम संबंध में शुरुआत के लिए अच्छा नहीं है

साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक रुके हुए कामों के लिए गुप्त साधना से काम बनेगा।

साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 10, 18,24,नीला

साप्ताहिक मीन राशिफल 17 December se 23 December 2023 (Pisces Horoscope Weekly )

साप्ताहिक भविष्यफल में मीन राशि इस सप्ताह सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। किसी अनजान शख्स से मिली मदद आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है। नए विचार और नई सोच के साथ नए काम का आरंभ होगा। धन को बेवजह खर्च ना करें। वरना आगे समस्या हो सकती है। मानसिक तनाव के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर होगा। पढ़ाई करने वाले को लाभ होगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी इस सप्ताह आपका खास ध्यान देंगे। रविवार का दिन आपके लिए शुभ है साथ ही कुछ लाभ भी मिलने वाला है।

साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह वाणी पर सयंम रखें। वाद-विवाद से बचें और अपनी गलती को स्वीकार करने में भलाई है। विवाह योग्य जातक के विवाह योग है।

साप्ताहिक मीन राशि का उपाय ( Remedy)इस सप्ताह बजरंगबली की पूजा करें।

साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 21, 10, हरा

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Saptahik Love Rashifal `17 December se 23 December 2023 Ka Love Saptahik Rashifal, 17 December se 23 December 2023 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल 17 December se 23 December 2023Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal 17 December se 23 December 2023

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story